विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2015

बिहार में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल कांग्रेस के 45 नेता निकाले गए

बिहार में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल कांग्रेस के 45 नेता निकाले गए
बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान (फाइल फोटो)
पटना: कांग्रेस की बिहार इकाई ने विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए 45 नेताओं पर कार्रवाई करते हुए उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता एचके वर्मा ने मंगलवार को बताया कि अनुशासन समिति के अध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद राय की अध्यक्षता में समिति की बैठक में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोपियों के मामले की जांच की गई। मामले को सही पाए जाने पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।

51 नेताओं के इस्‍तीफे भी स्‍वीकार किए गए
उन्होंने बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए 45 नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इसके अलावा विधानसभा चुनाव के दौरान इस्तीफा देने वाले 51 नेताओं के इस्तीफे भी स्वीकार कर लिए गए हैं। पार्टी से निष्कासित किए गए नेताओं में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामजतन सिन्हा, रघुनंदन मांझी, सिद्धनाथ राय, उमेश राम, ललन कुमार, राम चरित्र यादव और सुनीता देवी शामिल हैं। इन पर महागठबंधन के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने या पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण कार्रवाई की गई है।

कुछ को कारण बताओ नोटिस
वर्मा ने बताया कि डा. पद्माशा झा, पूर्व विधायक हरिनारायण चौधरी, पूर्व मंत्री जमशेद अशरफ, बसंत सिंह सहित 51 कांग्रेस नेताओं का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। उन्होंने बताया कि कई जिलाध्यक्षों और अन्य वरिष्ठ नेताओं के भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। इनकी जांच चल रही है। कुछ नेताओं को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बिहार कांग्रेस, एचके वर्मा, बिहार विधानसभा चुनाव, Bihar Congress, Hk Verma, Bihar Assembly Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com