बिहार में कांग्रेस पार्टी एमएलसी चुनावों में आरजेडी से दो-दो हाथ करने के बाद अब आक्रामक तेवर में नजर आ रही है. पार्टी उन इलाकों के मजबूत नेताओं को पार्टी में आगे बढ़ाने की कोशिश में जुटी है, जिनका जनाधार हो और अच्छी छवि हो. पार्टी ने इसकी शुरुआत भी कर दी है. शेखपुरा के कांग्रेस नेता राहुल कुमार को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग का जोनल को-ऑर्डिनेटर बनाया है. कुर्मी जाति से आने वाले राहुल की नियुक्ति को पार्टी के ओबीसी समुदाय में पकड़ मजबूत करने से देखा जा रहा है.
राज्य कांग्रेस में जिम्मेदारी मिलने पर राहुल कुमार ने पार्टी नेतृत्व राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का आभार जताया है. खास बात ये है कि राहुल को नालंदा जिले का भी प्रभारी बनाया गया है. ये इलाका बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार है. यहां जेडीयू अपराजेय मानी जाती है. लेकिन कुर्मी जाति के ही राहुल को इस जिले का प्रभारी बनाकर कांग्रेस ने अपना मकसद साफ कर दिया है.
कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले शेखपुरा से आने वाले राहुल ने कहा कि वो राज्य में पार्टी की मजबूत पकड़ के लिए पूरी कोशिश करेंगे. गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस का कई मुद्दों पर अपने सहयोगी दल आरजेडी के साथ तनातनी हो चुकी है. एमएलसी चुनाव में 8 में से 5 सीटों पर तो कांग्रेस और आरजेडी के बीच टक्कर भी है. ऐसे में आईआईएमसी से पत्रकारिता की पढ़ाई कर चुके पूर्व पत्रकार राहुल जैसे नेताओं की नियुक्ति कांग्रेस की रणनीति बता रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं