विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2020

बिहार : पटना में सड़कों पर घूमते दिखाई दिए सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना शहर में जल निकासी का निरीक्षण किया, तेजस्वी यादव जल जमाव प्रभावित इलाकों में लोगों से मिले

बिहार : पटना में सड़कों पर घूमते दिखाई दिए सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव
पटना में सड़कों पर जल जमाव के हालात का जायजा लेते हुए तेजस्वी यादव.
पटना:

बिहार की राजधानी पटना में लोग इस बात को लेकर अचरज में थे कि शुक्रवार को एक साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सड़कों पर क्यों घूम रहे थे? जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना शहर में जल निकासी का निरीक्षण कर रहे थे वहीं तेजस्वी यादव जल जमाव प्रभावित इलाकों में लोगों से मिल रहे थे.

तेजस्वी यादव ने पहली ही बारिश में जल जमाव झेल रहे पटना के राजवंशी नगर इलाकों का दौरा किया. वे लोगों से मिले और साथ-साथ चल रहे मीडिया वालों से भी मिले. 

41uess9o

दूसरी ओर मुख्यमंत्री के दौरे में मीडिया वालों को साथ चलने की अनुमति नहीं दी गई थी. दरअसल पिछले साल जल जमाव के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने घर से नहीं निकले थे, वहीं तेजस्वी यादव दिल्ली प्रवास पर थे. जब वे लौटे भी तो प्रभावित इलाक़ों में लोगों से मिलने की ज़रूरत नहीं समझी. उस समय जनता की सारी वाहवाही पूर्व सांसद पप्पू यादव बटोर ले गए थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Nitish Kumar, Tejashwi Yadav, Patna
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com