विज्ञापन

पटना में सीएम हाउस के पास थार ने मारी सुरक्षाबलों की गाड़ी को टक्कर, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

इस दुर्घटना पर डीएसपी (ट्रैफिक)अजीत कुमार ने बयान दिया है कि कार चालक की लापरवाही से दुर्घटना हुई, जिसमें दोनों गाड़ियां डैमेज हुई हैं.पुलिसकर्मी घायल हैं.

पटना में सीएम हाउस के पास थार ने मारी सुरक्षाबलों की गाड़ी को टक्कर, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

पटना के VVIP इलाके में एक्सीडेंट हुआ है. बताया जा रहा है कि ये दुर्घटना सीएम हाउस के करीब बीपी मंडल गोलंबर के पास हुई. शक्ति सुरक्षा दल की गाड़ी को थार सवार ने टक्कर मारी. पुलिसकर्मी इस हादसे में बाल-बाल बचे हैं. बता दें कि बैरिकेडिंग तोड़कर थार ने दूसरी साइड से सुरक्षाबलों के वाहन को टक्कर मारी.

इस दुर्घटना पर डीएसपी (ट्रैफिक)अजीत कुमार ने बयान दिया है कि कार चालक की लापरवाही से दुर्घटना हुई, जिसमें दोनों गाड़ियां डैमेज हुई हैं.पुलिसकर्मी घायल हैं. उन्होंने कहा कि थार काफी स्पीड में थी. कार रेलिंग तोड़कर अंदर चली गई थी. इस मामले में चालक का बयान भी दर्ज किया जाएगा. हम लोग लगातार ओवरस्पीडिंग के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं, जो भी लापरवाही करते हैं, हम उन पर कार्रवाई करते हैं. इस केस में 4 लोगों को थाने में भेजा गया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com