विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2024

छत्तीसगढ़ के कोरबा में महिला से सामूहिक बलात्कार, सभी छह आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में 42 वर्षीय एक महिला के साथ उसके घर के अंदर कथित तौर पर छह लोगों ने बलात्कार किया.

छत्तीसगढ़ के कोरबा में महिला से सामूहिक बलात्कार, सभी छह आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में 42 वर्षीय एक महिला के साथ उसके घर के अंदर कथित तौर पर छह लोगों ने बलात्कार किया. एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आरोपी संदीप यादव (30), राजेश कुमार (24), गुलशन गिदाउदे (24), गुलशन नटराज (25), अजय खैरवार (22) और गुड्डु साहू (20) को दिन में पकड़ा गया.

अधिकारी ने कहा, "महिला की शिकायत के अनुसार, आरोपी बुधवार रात सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत उसके घर में घुस गए. उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया और भाग गए. वह अपने दो बच्चों के साथ वहां रहती है."

अधिकारी ने बताया कि छह लोगों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी), 392 (डकैती के लिए सजा), 376 (डी) (सामूहिक बलात्कार) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत आरोप लगाए गए हैं. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gang Rape In Chhattisgarh, Gang Rape In Korba, Gang Rape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com