विज्ञापन

डीएपी के नाम पर किसानों से ठगी; जशपुर में 17 टन अवैध खाद जब्त, कृषि विभाग की छापेमारी में आरोपी पकड़ाया

जशपुर में डीएपी खाद के नाम पर ठगी का मामला, कृषि विभाग ने 17 टन अवैध उर्वरक जब्त किया, 342 बोरी सील, जांच जारी. जानिए कहा का था आरोपी.

डीएपी के नाम पर किसानों से ठगी; जशपुर में 17 टन अवैध खाद जब्त, कृषि विभाग की छापेमारी में आरोपी पकड़ाया
किसानों से ठगी: डीएपी बताकर बेची जा रही थी नकली खाद

Fake DAP Fertilizer Scam: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में किसानों को डीएपी खाद के नाम पर गुमराह कर अवैध उर्वरक बेचने के मामले में कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. फरसाबहार विकासखंड के ग्राम खारीबहार में की गई छापामार कार्रवाई के दौरान एक मकान से भारी मात्रा में उर्वरक बरामद किया गया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस उर्वरक को डीएपी बताकर किसानों को बेचा जा रहा था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे भंडारण को सील कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है. इस कार्रवाई से क्षेत्र के किसानों में हड़कंप मच गया है और विभाग ने सख्त रुख अपनाया है.

छापेमारी में 342 बोरी उर्वरक जब्त

कृषि विभाग की टीम ने ग्राम खारीबहार में एक किराए के मकान में छापेमारी की, जहां से 342 बोरी उर्वरक बरामद किया गया. जब्त सामग्री का वजन लगभग 17 टन बताया जा रहा है. इतनी बड़ी मात्रा में उर्वरक का अवैध भंडारण होने से अधिकारियों ने इसे गंभीर मामला माना है.

डीएपी खाद बताकर बेचा जा रहा था उर्वरक

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जब्त उर्वरक ‘भूमि शक्ति ऑर्गेनिक ग्रेन्युलर' नाम से था, जिसे डीएपी खाद बताकर किसानों को बेचा जा रहा था. इससे किसानों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है.

बिहार निवासी आरोपी का नाम सामने आया

जांच में यह भी सामने आया है कि बिहार के कैमूर निवासी संजय कुमार पासवान इस मकान में रहकर उर्वरक का कारोबार कर रहा था. वह कथित रूप से गलत जानकारी देकर किसानों को इस उत्पाद की बिक्री कर रहा था.

यह पूरी कार्रवाई कलेक्टर रोहित व्यास और उप संचालक कृषि एम.आर. भगत के निर्देशन में की गई. कृषि विभाग पत्थलगांव और फरसाबहार की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर उर्वरक को जब्त किया और पूरे भंडारण को सील कर दिया.

एसडीओ कृषि राकेश कुमार पैंकरा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जब्ती प्रकरण तैयार कर आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए.

जांच जारी, आगे होगी सख्त कार्रवाई

जब्त किए गए उर्वरक के मामले में विस्तृत जांच जारी है. पूरे मामले को उप संचालक कृषि कार्यालय जशपुर को भेज दिया गया है, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. विभाग ने संकेत दिए हैं कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

किसानों से सतर्क रहने की अपील

कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे खाद और अन्य कृषि आदान केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खरीदें. खरीद के समय पक्की रसीद लेना अनिवार्य बताया गया है. साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को देने की अपील की गई है.

कृषि विभाग की सख्ती

विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी. इस कार्रवाई को अवैध कारोबारियों के लिए कड़े संदेश के तौर पर देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें : महाकाल मंदिर में रिंग सेरेमनी का VIDEO वायरल, सिक्योरिटी एजेंसी पर ₹50 हजार का जुर्माना, कपल को ये सजा

यह भी पढ़ें : यूपी में 70 किमी रफ्तार से आएगा बवंडर; 30 से ज्यादा जिलों में अलर्ट, आंधी-बारिश, बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी

यह भी पढ़ें : महाकाल दर्शन के नाम पर साइबर ठगी का जाल, उज्जैन पुलिस ने 11 फर्जी वेबसाइटें बंद कराईं

यह भी पढ़ें : बालोद में चमगादड़ों की रहस्यमयी मौत, दल्लीराजहरा में रोज 50-70 मृत, जांच के लिए सैंपल भोपाल भेजे

लेखक के बारे में
img
अभिषेक शुक्ला
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fake DAP Fertilizer, Jashpur News, Fake Fertilizer, DAP Scam, Chhattisgarh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com