जलमग्न इलाका
नई दिल्ली:
चेन्नई में आज बारिश काफ़ी कम रही। इससे लोगों को काफी राहत मिली है, बचाव का काम भी तेज हुआ। पानी कम हुआ है, मगर ख़ासकर दक्षिणी चेन्नई में हालात अब भी चुनौती भरे हैं।
निकली धूप
गुरुवार को बादलों के बीच सूरज कुछ दिनों बाद झांका, और बारिश ने भी रहम किया। शहर का नक्शा बुधवार के मुक़ाबले गुरुवार को ज़्यादा खुला-खुला दिखा। बारिश सिर्फ 2 से 3 सेन्टीमीटर हुई जिससे बाढ़ का प्रकोप झेल रहे लाखों लोगों ने राहत महसूस की।
लेकिन चेन्नई की चुनौतियां बनी हुई हैं- ख़ासकर शहर के दक्षिणी हिस्से में पानी अब भी जमा हुआ है और हज़ारों लोग फंसे हुए हैं। एनडीआरएफ के डीजी ओपी सिंह ने एनडीटीवी से कहा, "मैंने NDRF के DIG ऑपरेशन्स को आदेश दिया है कि वो सबसे ज़्यादा राहत-बचाव का काम दक्षिण चेन्नई में करें। शहर के इस इलाके में पानी का बहाव तेज़ है और बुधवार को इस इलाके में राहत-बचाव के लिए नांव भेजना भी मुश्किल हो रहा था"।
हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन की भी सूरत बदली नहीं
हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन की भी सूरत बदली नहीं है। हवाई अड्डे के बेसमेन्ट में पानी जमा हो गया है, पावर बैकअप काम नहीं कर रहा, एयरपोर्ट 6 दिसंबर तक बंद कर दिया गया है।
ट्रेनों की आवाजाही बंद है
चेन्नई स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही बंद हो गई है। लोक सभा में बाढ़ के ताज़ा हालात पर दिए अपने बयान में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने माना कि चेन्नई में हालात चिंताजनक बने हुए हैं और चेन्नई एक तरह से टापू बन चुका है।
पिछले 24 घंटे में भारी बारिश ना होने से शहर के कई हिस्सों में पानी 2 से 4 फुट घटा है, अब सरकारी एजेंसियां की नज़र अगले 48 घंटों पर है। मौसम विभाग के डायरेक्टर जनरल एल एस राठौर ने कहा कि अगले 48 घंटे सतर्क रहने की ज़रूरत है। यानी चेन्नई को अगले दो दिन और सतर्क रहना होगा।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
चेन्नई बारिश, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एनडीआरएफ, Chennai Rain, PM Narendra Modi, NDRF