विज्ञापन
This Article is From May 15, 2017

इरोड जा रही यरकौड़ एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन और तीन डिब्बे पटरी से उतरे

अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत के बाद यरकौड़ एक्सप्रेस सोमवार सुबह अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गयी और यह करीब पांच घंटे विलंब से चल रही हैं.हालांकि, हादसे के कारण चेन्नई जाने वाली करीब 18 ट्रेनों के परिचालन में देरी हुयी है.

इरोड जा रही यरकौड़ एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन और तीन डिब्बे पटरी से उतरे
प्रतीकात्मक तस्विर
  • अधिकारियों ने बताया कि कल रात की घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ
  • कुछ ट्रेनों का मार्ग तत्काल परिवर्तित कर दिया गया
  • हादसे के कारण चेन्नई जाने वाली करीब 18 ट्रेनों के परिचालन में देरी हुयी
चेन्नई: इरोड जा रही यरकौड़ एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन और तीन डिब्बे यहां एराक्कोणम में पटरी से उतर गए.दक्षिण रेलवे के अधिकारियों ने आज बताया कि रविवार रात की घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है.कुछ ट्रेनों का मार्ग तत्काल परिवर्तित कर दिया गया.

अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत के बाद यरकौड़ एक्सप्रेस सोमवार सुबह अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गयी और यह करीब पांच घंटे विलंब से चल रही हैं.हालांकि, हादसे के कारण चेन्नई जाने वाली करीब 18 ट्रेनों के परिचालन में देरी हुयी है.उन्होंने बताया कि इन ट्रेनों के परिचालन में करीब 30-120 मिनट की देरी हुयी है.

दक्षिणी रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि पटरी मरम्मत का काम जारी है और आज दोपहर तक यह काम पूरा हो जाने की उम्मीद है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chennai, Train Accident, Yercaud Express
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com