फाइल फोटो
- क्रियान्वयन के लिए गठित समिति अपनी रिपोर्ट 20 अक्तूबर तक सौंपेगी
- लाभ देने के लिए सरकार ने वित्त विभाग की समिति का गठन किया था
- अभी तक समिति को 176 सुझाव मिले हैं जिनकी समीक्षा की जा रही है
चंडीगढ़:
हरियाणा के वित्तमंत्री अभिमन्यु ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ जल्द मिलेगा. उन्होंने बताया कि इसके क्रियान्वयन के लिए गठित समिति अपनी रिपोर्ट 20 अक्तूबर तक सौंपेगी.
उन्होंने बताया कि राज्य कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ देने के लिए सरकार ने वित्त विभाग की समिति का गठन किया था. अभी तक समिति को 176 सुझाव मिले हैं जिनकी समीक्षा की जा रही है.
एक आधिकारिक बयान में अभिमन्यु ने कहा कि यह देश के इतिहास में पहला मौका है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार समयबद्ध तरीके से सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का क्रियान्वयन कर रही है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सातवां वेतन आयोग, हरियाणा राज्य कर्मचारी, 7वां वेतन आयोग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, हरियाणा सरकार, कैप्टन अभिमन्यु, Haryana Government 7th, 7th Pay Commission, 7th Pay Commission Hike, Haryana State Employees, Haryaan FM Abhimanyu, 7th P