विज्ञापन
This Article is From Aug 06, 2017

चंडीगढ़ की एसडीएम शिल्पी पतार रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार, कबूला अपराध

शिल्पी को शनिवार रात सीबीआई की टीम ने सेक्टर 37 स्थित उनके सरकारी निवास से गिरफ्तार किया.

चंडीगढ़ की एसडीएम शिल्पी पतार रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार, कबूला अपराध
चंडीगढ़ की एसडीएम शिल्पी पतार रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार, कबूला अपराध (प्रतीकात्मक फोटो)
चंडीगढ़: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में चंडीगढ़ की उप-मंडलीय दंडाधिकारी (पूर्व) शिल्पी पतार को गिरफ्तार किया है. शिल्पी को शनिवार रात सीबीआई की टीम ने सेक्टर 37 स्थित उनके सरकारी निवास से गिरफ्तार किया.

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व आबकारी आयुक्त के खिलाफ सीबीआई की अपील खारिज की

सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, शिल्पी ने एक व्यापारी से 50,000 रुपये की रिश्वत लेने की बात स्वीकार कर ली है, जिसकी संपत्ति को उन्होंने पहले जब्त करने का आदेश दिया था. 

वीडियो- लालू प्रसाद यादव के घर सीबीआई टीम


उन्होंने कहा कि शिल्पी ने व्यापारी से एक बिचौलिए तरसेम कुमार के माध्यम से पांच लाख रुपये की मांग की थी.  सेक्टर 26 के अनाज बाजार में स्थित वाणिज्यिक संपत्ति का सौदा अंत में दो लाख रुपये में तय हुआ. इस प्रक्रिया को शुरू करने के लिए प्रारंभिक किश्त के रूप में 50,000 रुपये का भुगतान किया गया था. शिल्पी चंडीगढ़ की मुख्य अग्निशमन अधिकारी भी हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com