वोडाफोन आइडिया (Vi) ने 19 मार्च से भारत में अपनी 5G सर्विस की शुरुआत कर दी है. सबसे पहले मुंबई में इसकी सर्विस शुरू की गई है और जल्द ही यह देश के पांच अन्य प्रमुख शहरों में भी उपलब्ध होगी. कंपनी का लक्ष्य 5G नेटवर्क (Vodafone Idea 5G network) के जरिए अपने ग्राहकों की संख्या में गिरावट को रोकना और भारतीय टेलीकॉम मार्केट में अपनी स्थिति को मजबूत करना है.
299 रुपये से शुरू होंगे 5G प्लान
वोडाफोन आइडिया की 5G सर्विस (Vodafone Idea 5G plans) फिलहाल 299 रुपये से शुरू होने वाले प्लान के तहत ‘अनलिमिटेड ऐड-ऑन' के रूप में उपलब्ध होंगी. हालांकि, इस शुरुआती ऑफर (Vodafone Idea 5G offer)की समय सीमा के बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Jio और Airtel से मिलेगी कड़ी टक्कर
भारतीय 5G बाजार में वोडाफोन आइडिया को रिलायंस जियो और भारती एयरटेल से जोरदार टक्कर का सामना करना पड़ेगा. दिसंबर 2024 तक जियो के 17 करोड़ और एयरटेल के 12 करोड़ 5G ग्राहक थे, जबकि वोडाफोन आइडिया अब इस रेस में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहा है.
जल्द ही अन्य शहरों में भी मिलेगा 5G नेटवर्क
वोडाफोन आइडिया के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (CTO) जगबीर सिंह के अनुसार, कंपनी अप्रैल तक दिल्ली, बेंगलुरु, चंडीगढ़, पटना और मैसूर में भी 5G सेवाएं शुरू करने की योजना बना रही है. इसके बाद महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और चेन्नई में भी नेटवर्क विस्तार किया जाएगा. कंपनी अगले तीन सालों में 17 सर्किलों में 100 शहरों और कस्बों में 5G सेवाएं शुरू करने का लक्ष्य लेकर चल रही है.
नेटवर्क अपग्रेड के दौरान यूजर्स को नहीं होगी परेशानी
वोडाफोन आइडिया का दावा है कि उनके पास एडवांस नेटवर्क मैनेजमेंट सिस्टम है, जो अपग्रेड के दौरान नेटवर्क डाउनटाइम को बहुत कम कर सकती है. इसका मतलब है कि 5G अपग्रेड के दौरान यूजर्स को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.
क्या 5G सर्विस लॉन्चिंग से Vi की स्थिति में होगा सुधार?
Vi की 5G सर्विस लॉन्च (Vodafone Idea 5G services) भारतीय टेलीकॉम सेक्टर के लिए एक अहम कदम है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह नई सर्विस वोडाफोन आइडिया को जियो और एयरटेल की टक्कर में कहां तक आगे ले जाती है. अगर Vi अपने नेटवर्क को तेजी से बढ़ाता है और किफायती प्लान पेश करता है, तो यह यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं