टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vi) ने बुधवार से बेंगलुरु में अपनी 5जी सर्विस शुरू कर दी हैं. यह कंपनी की उस रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत वह अगस्त 2025 तक देश के सभी 17 प्रमुख सर्कल में 5जी सर्विस लॉन्च करने की तैयारी में है. इससे पहले वोडाफोन आइडिया मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, पटना और चंडीगढ़ जैसे शहरों में भी 5जी सर्विस शुरू कर चुकी है.
बेंगलुरु के यूजर अब ले सकेंगे 5G का फायदा
कंपनी के मुताबिक, बेंगलुरु में जिन ग्राहकों के पास 5जी सपोर्ट करने वाले डिवाइस हैं, वे अब Vi की 5जी सर्विस का फायदा ले सकते हैं. यह सर्विस खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो हाई-स्पीड इंटरनेट पर वीडियो देखना, गेम खेलना, वीडियो कॉल करना और तेजी से डाउनलोड करना पसंद करते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
299 रुपये से शुरू होंगे अनलिमिटेड डेटा प्लान
Vi ने बताया कि शुरुआत में 5जी यूजर्स के लिए 299 रुपये से शुरू होने वाले प्लान पर अनलिमिटेड 5जी डेटा दिया जा रहा है. यानी जिन ग्राहकों के पास 5जी फोन है, वे इस प्लान के साथ बिना किसी लिमिट के डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं.
बेहतर नेटवर्क के लिए सैमसंग से की साझेदारी
बेंगलुरु में 5जी एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए वोडाफोन आइडिया ने सैमसंग के साथ साझेदारी की है. कंपनी एडवांस और एनर्जी सेविंग नेटवर्क इन्फ्रास्ट्रक्चर लगा रही है. इसके अलावा, Vi ने AI बेस्ड ‘Self-Organising Networks' (SON) भी इस्तेमाल किए हैं जो नेटवर्क को खुद-ब-खुद ऑप्टिमाइज करते हैं. इससे ग्राहकों को बिना रुकावट तेज इंटरनेट का अनुभव मिलेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं