विज्ञापन

US Stock Market Today: इधर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला, उधर अमेरिकी बाजार ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

US Stock Market Today: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने के बाद अमेरिकी बाजार में गजब की तेजी आई है. मार्केट ने अपने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए. इस खबर में जानें किस कंपनी के शेयर में तेजी आई है.

US Stock Market Today: इधर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला, उधर अमेरिकी बाजार ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

US Stock Market Today: शुक्रवार को अमेरिका के बड़े शेयर बाजार S&P 500, नैस्डैक और डाओ जोन्स तेजी के साथ खुले. वजह ये रही कि ईरान ने कहा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज सभी व्यापारिक जहाजों के लिए पूरी तरह खुला है और ये अमेरिका के साथ जारी सीजफायर के खत्म होने तक खुला रहेगा. इस बीच S&P 500 ने पहली बार 7,100 का लेवल क्रॉस किया, जबकि नैस्डैक अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है.

शुरुआती कारोबार में डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 683 अंक यानी 1.43% चढ़ गया. S&P 500 करीब 0.79% ऊपर था और नैस्डैक में 0.99% की बढ़त दिखी. जैसे‑जैसे ट्रेडिंग आगे बढ़ी, डाओ जोन्स की तेजी और मजबूत हो गई और ये 1,005 अंक यानी 2.1% तक चढ़ गया. वहीं S&P 500 करीब 1.3% ऊपर चला गया और नैस्डैक कंपोज़िट में 1.5% की बढ़त आई. 

दूसरी ओर, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ऐलान किया कि अमेरिका के साथ जारी सीज़फायर के खत्म होने तक यानी 21 अप्रैल तक, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह खुला रहेगा. उन्होंने कहा कि ये फैसला लेबनान में जारी सीजफायर को ध्यान में रखकर लिया है.

किन कंपनियों के शेयर में आई तेजी और कमी

बोइंग कंपनी और सेल्सफोर्स इंक के शेयर 3% से ज्यादा चढ़े, जबकि होम डिपो इंक, गोल्डमैन सैक्स ग्रुप इंक, एप्पल इंक और अमेज़न डॉट कॉम इंक में 2% से ज्यादा की तेजी रही. दूसरी ओर कोका-कोला कंपनी, जॉनसन एंड जॉनसन और वॉलमार्ट इंक दिन के नुकसान में रहने वालों में शामिल रहे. नतीजों की घोषणा के बाद नेटफ्लिक्स के शेयर 11% गिर गए, जो अप्रैल 2022 के बाद उसकी सबसे बड़ी गिरावट है.

ये भी पढ़ें- चौथी से छठी सबसे बड़ी इकोनॉमी बना भारत, GDP की रेस में नंबर-1 होने के बाद भी क्यों फिसली रैंकिंग? समझें रुपये की कमजोरी ने कैसे बिगाड़ा खेल

स्पॉट गोल्ड मार्केट का हाल

अमेरिकी बाजार खुलने पर स्पॉट गोल्ड 1.56% चढ़कर 4,864.79 डॉलर प्रति औंस हो गया. शेयरों में तेजी के बावजूद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 10.55% टूटकर 84.70 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा. ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स भी 9.46% गिरकर 89.99 डॉलर पर आ गया.

करेंसी, क्रिप्टो मार्केट का हाल

ब्लूमबर्ग डॉलर इंडेक्स में 0.5% की गिरावट आई, जबकि ब्रिटिश पाउंड 0.4% बढ़कर 1.3587 डॉलर पर पहुंच गया और जापानी येन में 0.5% की मजबूती आई. सबसे ज्यादा ट्रेड होने वाली क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में 2% की तेजी आई. ये लगातार पांचवें दिन चढ़ा है.

ये भी पढ़ें- कैबिनेट का बड़ा फैसला: 10 साल में 100 नए एयरपोर्ट, 200 हेलिपैड, अपग्रेड UDAN योजना पर खर्च होंगे 28 हजार करोड़

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com