विज्ञापन

Stock Market Today: कच्चे तेल के उबाल से सहमा शेयर बाजार, GIFT निफ्टी ने दिए गिरावट के संकेत,आज फोकस में रहेंगे ये 3 दिग्गज शेयर

Stock Market Today: ट्रंप के बयान से बिगड़ा बाजार का मूड, FII की बिकवाली और तेल की तेजी ने बढ़ाई टेंशन..$105 पर पहुंचा क्रूड ऑयल...निवेश से पहले जान लें ये बड़ी बातें.

Stock Market Today: कच्चे तेल के उबाल से सहमा शेयर बाजार, GIFT निफ्टी ने दिए गिरावट के संकेत,आज फोकस में रहेंगे ये 3 दिग्गज शेयर
Share Market Today: आज लाल निशान में खुल सकता है बाजार! बल मार्केट से मिले कमजोर संकेत.

Share Market Opening: अगर आप आज शेयर बाजार में पैसे लगाने जा रहे हैं तो ये खबर आपके  लिए है.आज यानी 11 मई, सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की  शुरुआत कमजोर हो सकती है. क्योंकि ग्लोबल संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. अमेरिका और ईरान के बीच शांति प्रस्ताव पर सहमति नहीं बनने के बाद बाजार का सेंटीमेंट बिगड़ा है. इसी बीच कई बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजों का असर भी आज बाजार में देखने को मिल सकता है.

GIFT निफ्टी ने दिए कमजोर ओपनिंग के संकेत

सुबह 07:42 बजे तक GIFT निफ्टी फ्यूचर्स 24,069 पर ट्रेड कर रहा था. यह संकेत दे रहा है कि निफ्टी 50 इंडेक्स अपने शुक्रवार के बंद स्तर 24,176.15 से नीचे खुल सकता है. शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव देखने को मिल सकता है.

US-ईरान तनाव बढ़ने से कच्चे तेल में उछाल

ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 3.5% बढ़कर लगभग 105 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई. इसकी बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान रहा. ट्रंप ने रविवार को कहा कि वॉशिंगटन के शांति प्रस्ताव पर ईरान का जवाब अनएक्सेप्टेबल है. इसके बाद बाजार में यह डर बढ़ गया कि मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ सकता है.

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश है. ऐसे में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से देश में महंगाई का दबाव बढ़ सकता है. इससे कंपनियों की लागत बढ़ती है, ग्रोथ पर असर पड़ता है और कॉरपोरेट अर्निंग्स भी प्रभावित हो सकती हैं. यही वजह है कि तेल की तेजी भारतीय शेयर बाजार के लिए निगेटिव मानी जा रही है.

एक्सपर्ट ने क्या कहा?

एनरिच मनी के चीफ एग्जीक्यूटिव आर पोनमुडी ने कहा कि ट्रंप के बयान ने तुरंत किसी डिप्लोमैटिक समाधान की उम्मीद को कमजोर कर दिया है. इससे ग्लोबल एनर्जी मार्केट में सप्लाई डिसरप्शन का खतरा फिर से बढ़ गया है, जिसका असर बाजार पर दिखाई दे रहा है.

FII ने की बिकवाली, DII ने संभाला बाजार

शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FII ने भारतीय शेयरों में 41.11 अरब रुपये यानी करीब 435.5 मिलियन डॉलर की बिकवाली की. दूसरी तरफ घरेलू संस्थागत निवेशक यानी DII लगातार 11वें सत्र में नेट खरीदार बने रहे. DII ने 67.48 अरब रुपये का निवेश किया, जिससे बाजार को कुछ सहारा मिला.

Bank of Baroda के शेयर रहेंगे फोकस में

सरकारी बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर आज चर्चा में रह सकते हैं. बैंक ने चौथी तिमाही में नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 11% की बढ़ोतरी दर्ज की है. साथ ही बैंक की एसेट क्वालिटी और कोर क्रेडिट कॉस्ट भी स्थिर रही है, जिसे बाजार पॉजिटिव संकेत के तौर पर देख सकता है.

Tata Consumer Products पर भी रहेगी नजर

टाटा सॉल्ट बनाने वाली टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने वित्त वर्ष 2027 में डबल डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान दिया है. कंपनी ने मार्च तिमाही के प्रॉफिट अनुमान को भी पीछे छोड़ दिया. चाय और नमक जैसे स्टेपल प्रोडक्ट्स की लगातार मजबूत मांग से कंपनी को फायदा मिला है.

Hyundai Motor India के शेयरों पर भी निवेशकों की नजर

ह्युंडई मोटर इंडिया ने चौथी तिमाही में उम्मीद से कम गिरावट वाला मुनाफा दर्ज किया है. कंपनी को घरेलू और विदेशी बाजार में अपने हाई-मार्जिन SUV मॉडल्स की मजबूत मांग का फायदा मिला. इसके चलते निवेशकों की नजर आज इस शेयर पर भी बनी रह सकती है.

आज निवेशकों की नजर तीन बड़ी चीजों पर रहेगी  जिसमें मिडिल ईस्ट तनाव, कच्चे तेल की कीमतें और कंपनियों के तिमाही नतीजे शामिल हैं. अगर तेल की कीमतों में तेजी बनी रहती है तो बाजार पर दबाव और बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें-  दुनिया भर में गहराया तेल संकट! पीएम मोदी की अपील के बाद आज पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, चेक करें ताजा भाव

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com