IPO investment: इस हफ्ते IPO में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए कई मौके आने वाले हैं. 17 अगस्त से शुरू हो रहे इस हफ्ते में 4 बड़े IPO शेयर बाजार के प्राइमरी मार्केट में दस्तक देने जा रहे हैं. इनमें सनशाइन पिक्चर्स(Sunshine Pictures IPO),शंकेश ज्वेलर्स (Shankesh Jewellers IPO),होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स (Horizon Industrial Parks IPO) और ललिथा ज्वेलरी मार्ट (Lalithaa Jewellery Mart IPO) शामिल हैं. इन IPO का प्राइस बैंड ₹57 से ₹360 प्रति शेयर के बीच है. खास बात यह है कि इन सभी IPO में निवेशकों को आम तौर पर 3 दिनों तक बोली लगाने का मौका मिलेगा.
आइए जानते हैं कि कौन सा IPO कब खुलेगा, कितना पैसा जुटाया जाएगा और उसका प्राइस बैंड क्या है.
Horizon Industrial Parks IPO: 17 अगस्त से खुलेगा
सबसे पहले Horizon होराइजन पार्क्स IPO की बात करते हैं.ब्लैकस्टोन समर्थित होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्सs का करीब ₹2,600 करोड़ का IPO 17 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 19 अगस्त को बंद हो जाएगा.कंपनी ने IPO के लिए ₹57 से ₹60 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. यह पूरा इश्यू नए शेयर जारी करने यानी फ्रेश इश्यू पर आधारित है. इसमें कोई ऑफर फॉर सेल यानी OFS नहीं है. कंपनी की पोस्ट-इश्यू मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब ₹17,298 करोड़ रहने का अनुमान है.
Lalithaa Jewellery IPO: 17 अगस्त से निवेश का मौका
ज्वैलरी रिटेलर ललिथा ज्वेलरी मार्ट भी 17 अगस्त को अपना IPO लेकर आ रही है. कंपनी का IPO 19 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा.इस IPO का प्राइस बैंड ₹190 से ₹201 प्रति शेयर तय किया गया है. ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी की वैल्यू करीब ₹11,250 करोड़ बैठती है.कंपनी IPO से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल अपने स्टोर नेटवर्क को बढ़ाने के लिए करेगी. इस इश्यू में ₹1,200 करोड़ तक का फ्रेश इश्यू और ₹500 करोड़ तक का OFS शामिल है.
Sunshine Pictures IPO: ₹360 तक गया प्राइस बैंड
फिल्म और टेलीविजन प्रोड्यूसर-डायरेक्टर विपुल शाह की कंपनी सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड का करीब ₹282 करोड़ का IPO 18 अगस्त को खुलेगा. निवेशक इसमें 20 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे.
IPO का प्राइस बैंड ₹342 से ₹360 प्रति शेयर रखा गया है. कंपनी के IPO में प्रमोटर्स विपुल अमृतलाल शाह Shah और शेफाली विपुल शाह अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.विपुल शाह 20.31 लाख शेयर, जबकि शेफाली विपुल शाह 10.06 लाख शेयर OFS के जरिए बेचेंगी. इस IPO के लिए एंकर इन्वेस्टर की बोली 17 अगस्त को लगेगी.
Shankesh Jewellers IPO: ₹367 करोड़ का इश्यू
शंकेश ज्वेलर्स का IPO भी 18 अगस्त को खुलेगा और 20 अगस्त को बंद हो जाएगा. मुंबई की यह कंपनी ज्वैलरी की होलसेल बिक्री का कारोबार करती है.कंपनी ने IPO के लिए ₹88 से ₹93 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी की वैल्यू करीब ₹1,367 करोड़ है.
शंकेश ज्वेलर्स IPO का कुल साइज करीब ₹367 करोड़ है. इसमें 2.95 करोड़ तक नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 1 करोड़ तक शेयर OFS के जरिए बेचे जाएंगे. इस IPO के लिए भी एंकर इन्वेस्टर की बोली 17 अगस्त को होगी.
इन चारों कंपनियों के IPO में निवेश करने से पहले निवेशकों को कंपनी का बिजनेस, IPO की शर्तें और रिस्क जरूर समझ लेना चाहिए.
(नोट- ये सिर्फ एक सामान्य जानकारी है. किसी भी तरह के निवेश से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं