विज्ञापन

शेयर बाजार में कमाई का मौका, इस हफ्ते Milky Mist, Molbio समेत 4 नए IPO की एंट्री, जानें प्राइस बैंड

इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में कुल 4 IPO की एंट्री होगी. इनमें Milky Mist Dairy Food, Dhoot Transmission और Molbio Diagnostics मेनबोर्ड IPO हैं, जबकि Fascinate Textile SME सेगमेंट में लिस्ट होगा.

शेयर बाजार में कमाई का मौका, इस हफ्ते Milky Mist, Molbio समेत 4 नए IPO की एंट्री, जानें प्राइस बैंड
Upcoming IPO: इस हफ्ते खुल रहे हैं 4 IPO

IPOs This Week: अगर आप आईपीओ में निवेश की सोच रहे हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए खास हो सकता है. प्राइमरी मार्केट में इस हफ्ते 4 कंपनियां अपना आईपीओ लेकर आ रही हैं. इनमें 3 मेनबोर्ड IPO मिल्की मिस्ट (Milky Mist Dairy Food), ढूत ट्रांसमिशन (Dhoot Transmission) और मोलबायो डायग्नोस्टिक्स (Molbio Diagnostics)शामिल हैं, जबकि 1 SME IPO फैसिनेट टेक्सटाइल (Fascinate Textile) का है. 

इनमें से दो IPO यानी ढूत ट्रांसमिशन और मोलबायो डायग्नोस्टिक्स आज 10 अगस्त से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहे हैं.निवेश से पहले यह जानना जरूरी है कि किस कंपनी का IPO कब खुलेगा, कितने रुपये का है और उसका प्राइस बैंड क्या तय किया गया है. आइए एक-एक करके समझते हैं.

Molbio Diagnostics IPO: आज से शुरू हुई बोली

Molbio Diagnostics IPO आज यानी 10 अगस्त 2026 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है और 12 अगस्त तक इसमें बोली लगाई जा सकेगी. शेयर का प्राइस बैंड 768 से 807 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. कंपनी का इश्यू फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल का मिश्रण है. इसमें 25 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू, जिसकी कीमत 200 करोड़ रुपये है, और 92 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल शामिल है. कंपनी के शेयर NSE और BSE पर लिस्ट होंगे.

Dhoot Transmission IPO: 10 से 12 अगस्त तक मौका

Dhoot Transmission IPO भी 10 अगस्त से 12 अगस्त तक खुला रहेगा. इसका प्राइस बैंड 829 से 871 रुपये प्रति शेयर है. इस IPO में 1,400 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 1.63 करोड़ शेयर तक का ऑफर फॉर सेल शामिल है. इसके शेयर NSE और BSE पर लिस्ट होने वाले हैं.

Milky Mist IPO: 1,553 करोड़ रुपये का इश्यू

Milky Mist Dairy Food का IPO 11 अगस्त को खुलेगा और 13 अगस्त को बंद होगा. यह 1,553 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है. इसका प्राइस बैंड 133 से 140 रुपये प्रति शेयर रखा गया है. इसमें 1,428 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 125 करोड़ रुपये तक का ऑफर फॉर सेल शामिल है. कंपनी NSE और BSE पर लिस्ट होगी.

Fascinate Textile IPO: SME में निवेश का मौका

Fascinate Textile का IPO 11 अगस्त से 13 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा. यह 66.98 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है. इसमें 53.94 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 13.04 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है. कंपनी के शेयर NSE SME पर लिस्ट होंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com