विज्ञापन
13 minutes ago

Budget 2026 LIVE: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अपना लगातार नौवां बजट पेश किया. इस बजट में वित्त मंत्री ने Bio Pharma Shakti की घोषणा की, जिसमें अगले पांच वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. टेक्नोलॉजी सेक्टर में सरकार Semiconductor Mission 2.0 शुरू करेगी और इंडस्ट्री‑लैड रिसर्च पर फोकस करेगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कैपिटल एक्सपेंडिचर में करीब 9% वृद्धि का ऐलान किया. केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026‑27 के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये कर दिया है.

पिछले बजट FY25‑26 में कैपिटल एक्सपेंडिचर (कैपेक्स) 11.21 लाख करोड़ रुपये तय किया गया था. निर्मला सीतारमण ने यह बजट भाषण उस समय दिया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने यूनियन बजट 2026 को मंजूरी दे दी.

लगातार सुधारों से तेज़ आर्थिक विकास

सरकार द्वारा किए गए लगातार आर्थिक सुधारों और नीतियों के परिणामस्वरूप देश ने 7 प्रतिशत की उच्च विकास दर हासिल की है.

विकसित भारत की ओर अग्रसर

वित्त मंत्री ने कहा कि भारत अब ‘विकसित भारत' की दिशा में विश्वास से भरे कदम आगे बढ़ा रहा है और यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी.

Here are the Live Updates of Union Budget 2026-27

Budget 2026: केंद्रीय बजट पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

केंद्रीय बजट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, '...यह बजट जनता की भावनाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतरता है. इसके अलावा, यह बजट प्रधानमंत्री मोदी के 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित भारत के विजन को मजबूत आधार प्रदान करता है, जिसमें समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं. इस बजट में रक्षा क्षेत्र के लिए 78 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं... ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के बाद, इस बजट ने देश की रक्षा प्रणाली को और मजबूत करने के हमारे संकल्प को बल दिया है... इस वर्ष, हमारे सशस्त्र बलों के कुल पूंजीगत व्यय के लिए 21 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, और इस बजट का मुख्य फोकस हमारे तीनों सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण पर है। इसके लिए 18 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है... संक्षेप में, यह बजट सुरक्षा, विकास और आत्मनिर्भरता के बीच संतुलन को मजबूत करता है...'

Budget 2026 LIVE: यह बजट 'सुधार एक्सप्रेस' को नई गति प्रदान करेगा- पीएम मोदी

केंद्रीय बजट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'यह बजट विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने की दिशा में एक मजबूत आधार है. यह बजट उस 'सुधार एक्सप्रेस' को नई ऊर्जा और गति प्रदान करेगा जिस पर भारत आज सवार है. ये अभूतपूर्व सुधार भारत के साहसी और प्रतिभाशाली युवाओं के लिए असीमित अवसर प्रदान करते हैं.'

PM Modi on Budget 2026: बजट पर बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने बजट 2026 पर बोलते हुए कहा कि इस वर्ष का बजट 2047 तक विकसित भारत की ओर हमारी यात्रा की नींव है.

'विकसित भारत 2047’ की दिशा में ले जाने वाली इंफ्रास्ट्रक्चर‑केंद्रित नींव तैयार करता है- नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने X पर पोस्ट कर कहा कि बजट 2026 भारत को ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में ले जाने वाली इंफ्रास्ट्रक्चर‑केंद्रित नींव तैयार करता है.

नितिन गडकरी ने X पर पोस्ट किया कि Union Budget 2026 इंफ्रास्ट्रक्चर को भारत की विकास यात्रा के केंद्र में रखता है. उन्होंने लिखा कि कनेक्टिविटी, मैन्युफैक्चरिंग डेप्थ और क्षेत्रीय संतुलन पर फोकस करते हुए यह बजट विश्व‑स्तरीय, फ्यूचर‑रेडी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए निर्णायक दिशा तय करता है.

Transformational Connectivity

• 20 नए नेशनल हाईवेज़, ताकि लॉजिस्टिक्स और इंटर‑रीजनल मोबिलिटी मजबूत हो

• 7 हाई‑स्पीड रेलवे कॉरिडोर, जिससे पैसेंजर और फ्रेट एफिशिएंसी बढ़े

• रेयर अर्थ कॉरिडोर- ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में, ताकि क्रिटिकल मिनरल सप्लाई चेन और स्ट्रैटेजिक इंडस्ट्री को मजबूती मिले

Infrastructure for Manufacturing & Strategic Sectors

घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को स्केल‑अप करने के लिए बजट में प्रस्ताव:

• Biopharma SHAKTI- लाइफ‑साइंसेज़ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए

• India Semiconductor Mission (ISM) 2.0- चिप मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को गहराई देने के लिए

• Electronics Components Manufacturing Scheme- वैल्यू‑चेन इंटीग्रेशन बढ़ाने के लिए

• 3 केमिकल पार्क, क्लस्टर‑आधारित औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए

• 200 पुराने इंडस्ट्रियल क्लस्टर्स के पुनर्जीवन की योजना, जिससे प्रोडक्टिविटी और रोजगार बढ़े

🔹 Urban Infrastructure as Growth Engines

सरकार Tier‑II और Tier‑III शहरों पर ध्यान जारी रखेगी.

5 लाख से अधिक आबादी वाले शहर- जो नए ग्रोथ सेंटर, इनnovation हब और रोजगार के बड़े स्रोत बन रहे हैं- इंफ्रास्ट्रक्चर प्राथमिकता सूची में शामिल होंगे.

 

Budget 2026 LIVE: बजट विकसित भारत के लिए एक रोडमैप पेश करता है- BJP MP कमलजीत सहरावत

केंद्रीय बजट पर भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा, 'आज का बजट विकसित भारत और देश की सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखकर बनाया गया है. बजट में भारत को जैव-फार्मा और चिकित्सा पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने की बात कही गई है. पर्यटन गलियारों की घोषणा की गई है. बजट विकसित भारत के लिए एक रोडमैप प्रस्तुत करता है.'

Union Budget 2026 Live: बजट 2026 के सबसे बड़े ऐलान

बजट 2026-27 में छोटे करदाताओं के लिए नियम-आधारित स्वचालित प्रक्रिया का प्रस्ताव.

न्यूनतम वैकल्पिक कर को अंतिम कर बनाया जाएगा; दर मौजूदा 15% से घटाकर 14% होगी.

पूर्वोत्तर राज्यों में पांच पर्यटन स्थलों का निर्माण करेगी; 4,000 ई-बस की व्यवस्था करेगी.

प्रमुख औद्योगिक ‘लॉजिस्टिक’ केंद्रों के आसपास पांच विश्वविद्यालय टाउनशिप की स्थापना.

15,000 माध्यमिक विद्यालयों में ‘कंटेंट लैब’ स्थापित करने के लिए समर्थन देने का प्रस्ताव.

एमएसएमई की मदद के लिए ‘कॉरपोरेट मित्रों’ का दस्ता तैयार करेगी सरकार.

बाजार को पसंद नहीं आया निर्मला का बजट, सेंसेक्स 1900 अंक गिरा

बजट पेश होने के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज हुई, और बाजार लगातार फिसलता गया. अब तक सेंसेक्स में 1900 अंक की गिरावट देखी जा चुकी है.

Budget 2026 LIVE: कैंसर से जुड़ी 17 दवाएं सस्ती होंगी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि कैंसर से जुड़ी 17 दवाएं सस्ती होंगी. वहीं, 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाएं भी सस्ती की जाएंगी. दवाओं और मेडिकल डिवाइज पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया गया है.

बजट में CNG, बायोगैस सस्ती

वित्त मंत्री सीतारमण ने सीएनजी और बायोगैस को सस्ता करने का ऐलान किया है. इससे सीएनजी से चलने वाली गाड़ियों के मालिकों को राहत मिलने वाली है.   

Income tax Budget 2026 LIVE Update: आम आदमी के लिए टैक्स में क्या है?

1-नया इनकम टैक्स ऐक्ट 1 अप्रैल से लागू हो जाएगा.  

1-जुलाई 2024 में लाए गए आयकर अधिनियम की समीक्षा पूरी हुई. नियमावली जल्द आएगी. फॉर्म आसान होगा.

2-विदेश यात्रा पर TCS घटकर 2 पर्सेंट हो जाएगा. 

3-टैक्स रिटर्न के लिए ज्यादा वक्त मिलेगा. 31 मार्च तक 

5-स्वास्थ्य शिक्षा पर TCS घटकर 5 पर्सेंट से घटकर 2 पर्सेंट

6-NRI को संपत्ति बेचने-खरीदने पर TDS देना होगा 

7-NRI को संपत्ति बेचने के लिए TAN नहीं देना होगा.

Budget 2026 में विदेशियों को टैक्स राहत का ऐलान

बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विदेशियों, छोटे करदाताओं और टेक्नोलॉजी सेक्टर के लिए बड़े टैक्स राहत उपायों का ऐलान किया.

1. Foreigners को टैक्स राहत

वित्त मंत्री ने घोषणा की कि भारत में पां साल तक रहने वाले विदेशी नागरिकों (foreign nationals) को उनकी non‑India earnings पर राहत मिलेगी.

2. Data push in India- foreign cloud companies को 2047 तक टैक्स हॉलिडे

बजट में प्रस्ताव किया गया है कि भारत में डेटा सेंटरों का उपयोग करने वाली विदेशी क्लाउड कंपनियों को 2047 तक टैक्स हॉलिडे दिया जाएगा.

3. Small taxpayers को राहत- automated TDS relief scheme

निर्मला सीतारमण ने कहा, 'मैं छोटे करदाताओं के लिए एक योजना प्रस्तावित करती हूं जिसमें rule‑based automated process के ज़रिए lower या nil deduction certificate प्राप्त किया जा सकेगा, बिना assessing officer को आवेदन दिए. इसके अलावा जिन निवेशकों के पास कई कंपनियों की सिक्योरिटीज़ हैं, उनके लिए डिपॉजिटरी को Form 15G या 15H स्वीकार करने और सीधे संबंधित कंपनियों को भेजने की अनुमति दी जाएगी.'

Budget 2026 Speech LIVE: छोटे करदाताओं और निवेशकों के लिए टैक्स प्रक्रिया होगी सरल- निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'मैं छोटे करदाताओं के लिए एक नई योजना का प्रस्ताव करती हूं, जिसमें एक नियम‑आधारित स्वचालित सिस्टम (rule‑based automated process) के ज़रिए कम या शून्य (lower or nil) TDS डिडक्शन सर्टिफिकेट प्राप्त किया जा सकेगा. इसके लिए अब असेसिंग ऑफिसर को आवेदन देने की आवश्यकता नहीं होगी. टैक्सपेयर्स की सुविधा के लिए, जिनके पास कई कंपनियों की सिक्योरिटीज़ हैं, मैं प्रस्ताव करती हूँ कि डिपॉजिटरीज़ Form 15G या Form 15H निवेशक से स्वीकार कर सकें और उन्हें सीधे संबंधित कंपनियों को भेज सकें.'

FM Nirmala Sitharaman Key Announcements: आयकर कानूनों, टैक्स कलेक्शन से जुड़े कई बड़े ऐलान

नया इनकम टैक्स एक्ट 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा.

FY27 के लिए अनुमान-

Non‑debt receipts: ₹36.5 लाख करोड़

Net tax receipts: ₹28.7 लाख करोड़

शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए TCS रेट घटाया गया. यह 5% से घटाकर 2% किया जाएगा.

रिटर्न संशोधन (Revised Returns) का समय बढ़ाया गया. नाममात्र फीस देकर रिवाइज रिटर्न फाइल करने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा.

ITR फाइलिंग की समयसीमा

ITR‑1 और ITR‑2 फाइल करने वाले 31 जुलाई तक फाइल कर सकेंगे.

Non‑audit business cases और Trusts के लिए रिटर्न फाइल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त होगी.

प्रॉपर्टी बेचने वाले NRI पर TDS नियम में बदलाव

अब TDS की कटौती निवासी खरीदार करेगा,

पहले TAN की आवश्यकता होती थी, वह अब नहीं होगी.

Budget 2026 LIVE: 2026‑27 के लिए वित्तीय घाटा 4.3% रहने का अनुमान- निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि वित्त वर्ष 2026‑27 में राजकोषीय घाटा (Fiscal Deficit) GDP के 4.3% रहने का अनुमान है. यह अनुमान Union Budget 2026 में प्रस्तुत किया गया है.

Budget Speech LIVE: भारत को मेडिकल टूरिज्म हब के रूप में बढ़ावा देने की कोशिश- निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'भारत को मेडिकल टूरिज्म हब के रूप में बढ़ावा देने के लिए, मैं राज्यों को देश में 5 क्षेत्रीय केंद्र स्थापित करने में सहायता देने के लिए एक योजना का प्रस्ताव करती हूं.'

Nirmala Sitharaman LIVE: Budget 2026 में सर्विस सेक्टर के लिए हाई‑पावर्ड स्थायी समिति बनाने का बड़ा ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'मैं ‘Education to Employment and Enterprise’ नाम की एक हाई‑पावर्ड स्टैंडिंग कमेटी बनाने का प्रस्ताव रखती हूं, जो सर्विस सेक्टर को ‘विकसित भारत’ का मुख्य ड्राइवर बनाने के लिए आवश्यक उपायों की सिफारिश करेगी. हमारा लक्ष्य है कि 2047 तक भारत का सर्विस सेक्टर में वैश्विक हिस्सा 10% तक पहुंचे.

यह समिति वृद्धि, रोजगार और निर्यात की संभावनाओं को अधिकतम करने वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता देगी. उभरती तकनीकों, खासकर AI, का नौकरियों और स्किल्स पर प्रभाव आंकेगी और आवश्यक नीतिगत उपाय सुझाएगी.

Budget 2026 Speech LIVE: निवेश आकर्षित करने का सरकार ने बनाया प्लान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में निवेश आकर्षित करने के लिए कॉर्पोरेट और म्युनिसिपल बॉन्ड बाजारों को बढ़ावा देने की बात कही. उन्होंने कहा कि विदेशी निवेश को भारत की बदलती आर्थिक प्राथमिकताओं के साथ  जोड़ने के लिए, सरकार कॉर्पोरेट बॉन्ड इंडेक्स पर फंड और डेरिवेटिव तक पहुंच के साथ एक मार्केट-मेकिंग फ्रेमवर्क पेश करके कॉर्पोरेट बॉन्ड बाजार को मजबूत करने की योजना बना रही है.

Union Budget 2026 Speech LIVE: सर्विस सेक्टर पर सरकार के बड़े ऐलान

बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार सर्विस सेक्टर में रोजगार बढ़ाने और हेल्थ इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए बड़े कदम उठाने जा रही है.

सर्विस सेक्टर पर सरकार के बड़े ऐलान

सर्विस सेक्टर में जॉब बनाने के लिए कमेटी बनाने का ऐलान. 2047 तक भारत का सर्विस सेक्टर में हिस्सा 10% करने का लक्ष्य.

5 रीजनल मेडिकल हब

निजी क्षेत्र के सहयोग से 5 क्षेत्रीय रीजनल मेडिकल हब बनेंगे. इनमें आयुष सेंटर, मेडिकल टूरिज्म सेक्टर, डायग्नोस्टिक सेक्टर शामिल होंगे. यहां हेल्थ प्रोफेशनल्स, जैसे- डॉक्टर, नर्स और अन्य मेडिकल स्टाफ को रोजगार मिलेगा.

AYUSH सेक्टर पर जोर

कोविड के बाद योग और आयुर्वेद को काफी बढ़ावा मिला है.

वैश्विक मांग को पूरा करने के लिए आयुर्वेद पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

तीन नए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट बनाए जाएंगे.

आयुष फार्मेसी और ड्रग टेस्टिंग लैब को अपग्रेड किया जाएगा.

WHO ग्लोबल मेडिकल सेंटर, जामनगर को अपग्रेड किया जाएगा.

Budget 2026 Speech LIVE: बजट भाषण में वित्त मंत्री के बड़े ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रस्ताव रखा कि कार्बन कैप्चर, यूटिलाइजेशन और स्टोरेज (CCUS) तकनीकों के लिए अगले 5 वर्षों में 20,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाएगा. इसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में एंड‑यूज़ एप्लिकेशंस में क्षमता बढ़ाना और उच्च स्तर की तत्परता हासिल करना है.

Budget 2026 LIVE: टियर‑2 और टियर‑3 शहरों पर सरकार का फोकस- निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री ने कहा कि टियर‑2 और टियर‑3 शहरों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. इसके अलावा मंदिरों वाले शहरों के विकास के लिए भी सरकार सहायता देगी. ऐसे शहरों के लिए 5,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.

7 हाई‑स्पीड रेल कॉरिडोर

सरकार 7 नए हाई‑स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करेगी. ये ऐसे शहरों को जोड़ेंगे जो देश की ग्रोथ को बढ़ावा देने वाले हैं.

रूट:

मुंबई - पुणे

पुणे - हैदराबाद

हैदराबाद - बेंगलुरु

हैदराबाद - चेन्नई

चेन्नई - बेंगलुरु

दिल्ली - वाराणसी

वाराणसी - सिलीगुड़ी

Budget 2026 में वित्त मंत्री का ऐलान: वाटरवेज़ पर बड़ा फोकस

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि अगले 5 साल में 20 नए वाटरवेज़ बनाए जाएंगे.

नेशनल वाटरवे ओडिशा में बनाया जाएगा, ताकि खनिज संपन्न तालचेर और अंगूल को कनेक्ट किया जा सके, और कलिंगनगर को पारादीप पोर्ट से जोड़ा जा सके.

इसके साथ ही शिप रिपेयर इकोसिस्टम तैयार किया जाएगा. वाराणसी और पटना में इसके लिए विशेष सेंटर स्थापित किए जाएंगे.

Budget 2026 LIVE: MSME सेक्टर में वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान

वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि 10 हजार करोड़ का MSME ग्रोथ फंड रहेगा. टेक्सटाइल सेक्टर को भी सरकार बूस्टर देगी. 5 लाख से ऊपर आबादी वाले शहरों में सरकार इन्फ्रा बूस्ट करेगी.

Budget 2026 LIVE: टेक्सटाइल सेक्टर के लिए वित्त मंत्री ने खोला पिटारा

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई बड़े ऐलान किए-

टेक्सटाइल सेक्टर के लिए:

नेशनल फाइबर्स स्कीम

मैन‑मेड फाइबर्स

टेक्सटाइल एक्सपेंशन

नेशनल हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट प्रोग्राम

टेक्स इको इनिशिएटिव

समर्थ 2.0- टेक्सटाइल क्षेत्र के आधुनिकीकरण के लिए उद्योगों और संस्थाओं के साथ मिलकर.

महात्मा गांधी ग्राम स्वराज

खादी, हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट को बढ़ावा. इससे ग्लोबल मार्केट में भारत की पहुंच आसान होगी. गांव के उद्योग, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) और ग्रामीण युवाओं को मजबूती मिलेगी. 

LIVE Budget 2026 Speech: देश में रोग‑भार कम करने पर सरकार का फोकस

वित्त मंत्री ने कहा कि देश में रोग‑भार (Disease Burden) लगातार Non‑Communicable Diseases (NCDs) की तरफ बढ़ रहा है, जैसे 

डायबिटीज,

कैंसर,

हार्ट डिज़ीज,

किडनी और लिवर संबंधित रोग.

इसी वजह से सरकार का पूरा फोकस रोकथाम, स्क्रीनिंग और शुरुआती इलाज पर होगा, ताकि इन बीमारियों से निपटने की क्षमता मजबूत की जा सके.

Budget LIVE: बजट में Bio‑Pharma सेक्टर को मजबूती

बजट 2026 को पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फार्मा और बायो‑टेक सेक्टर के लिए कई बड़े ऐलान किए:

1. Bio‑Pharma सेक्टर को मजबूती

अगले 5 वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये बायो‑फार्मा सेक्टर के विकास पर खर्च किए जाएंगे. इसका उद्देश्य रिसर्च, इनोवेशन, वैक्सीन डेवलपमेंट और एडवांस्ड थैरेपीज़ को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना है.

2. शिक्षा और रिसर्च के लिए नई संस्थाएं

फार्मास्युटिकल शिक्षा और रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए तीन नए राष्ट्रीय NIPERs (National Institutes of Pharmaceutical Education and Research) स्थापित किए जाएंगे. इससे गुणवत्तापूर्ण स्किलिंग, अत्याधुनिक लैब सुविधाएं और ग्लोबल टैलेंट तैयार करने में मदद मिलेगी.

Budget 2026 LIVE: रोजगार सृजन, कृषि उत्पादकता के लिए सुधार कार्य किए- निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'आत्मनिर्भरता को मार्गदर्शक सिद्धांत मानते हुए, हमने घरेलू विनिर्माण क्षमता, ऊर्जा सुरक्षा का निर्माण किया है और आयात पर निर्भरता को कम किया है. साथ ही, हमने यह सुनिश्चित किया है कि सरकार के हर कदम से नागरिकों को लाभ मिले. हमने रोजगार सृजन, कृषि उत्पादकता, घरेलू क्रय शक्ति और लोगों को सार्वभौमिक सेवाएं प्रदान करने के लिए सुधार कार्य किए हैं. इन उपायों से लगभग 7% की उच्च विकास दर प्राप्त हुई है और गरीबी कम करने तथा लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने में हमें महत्वपूर्ण प्रगति करने में मदद मिली है.'

Budget Live: बजट के तीन प्रमुख कर्तव्य

(1) आर्थिक ग्रोथ को बढ़ावा देना

निवेश, उद्योग और रोजगार सृजन को मजबूत करना.

(2) जनता की उम्मीदों को पूरा करना

सामान्य नागरिकों को अधिक सुविधाएँ और अवसर देना.

(3) सबका साथ, सबका विकास

विकास का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाना.

Union Budget 2026 LIVE: 7% ग्रोथ रेट की दर से देश की आर्थव्यवस्था बढ़ी- निर्मला सीतारमण

केंद्रीय बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'पीएम मोदी के नेतृत्व में कई तरह के बदलाव किए गए हैं. आत्मनिर्भरता हमारी अर्थव्यवस्था का मूल मंत्र है. सरकार के फैसलों से हमने नागरिकों को लाभ पहुंचाने का भी पूरी कोशिश की है. 7 फीसदी ग्रोथ रेट की दर से देश की आर्थव्यवस्था बढ़ी है'

Budget 2026 Nirmala Sitharaman LIVE: यहां सुनें वित्त मंत्री का बजट भाषण

Budget LIVE: वित्त मंत्री का बजट भाषण शुरू

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'माघ पूर्णिमा और गुरु रविदास जयंती के पावन अवसर पर मैं बजट पेश कर रही हूं. भारत में पिछले साल आर्थिक स्थिति अच्छी रही है.'

Union Budget Live: बजट के बाद होगी वित्त मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने के बाद एक पोस्ट बजट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगी. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त राज्य मंत्री, वित्त मंत्रालय के सचिव, और भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार भी मौजूद रहेंगे.

तारीख: 1 फरवरी 2026 (रविवार)

समय: दोपहर 2:30 बजे

स्थान: कॉन्फ्रेंस हॉल, नेशनल मीडिया सेंटर, 7-ई, रायसीना रोड, नई दिल्ली

बाजार में हलचल: स्पेशल संडे सेशन में हल्की तेजी

देश के शेयर बाजार आज विशेष संडे बजट सेशन के दौरान लगभग स्थिर खुले.

निफ्टी 50: 25,333.75 पर खुला, 13.10 अंकों या 0.05% की मामूली बढ़त के साथ.

BSE सेंसेक्स: 82,445.97 पर खुला, 176.19 अंकों या 0.21% की बढ़त के साथ.

यह केवल दूसरी बार है जब भारतीय शेयर बाजार ने वीकेंड पर ट्रेडिंग खोली है. इससे पहले ऐसा 1999 में हुआ था, जब 27 फरवरी को शनिवार के दिन बजट पेश किया गया था.

GST कलेक्शन में मजबूती

सरकारी सूत्रों के अनुसार, जनवरी 2026 में GST संग्रह ₹1,93,384 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6.2% की वृद्धि दर्शाता है.

Union Budget 2026 Live: कैबिनेट ने बजट 2026 को दी मंजूरी, वित्त मंत्री जल्द शुरू करेंगी भाषण

कैबिनेट बैठक ने यूनियन बजट 2026 को औपचारिक मंजूरी दे दी है, जिसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अब कुछ ही देर में अपना बजट भाषण शुरू करेंगी. वित्त मंत्री आज हाथ से बनी कांचीवरम सिल्क साड़ी पहने हुए दिखीं. वित्त मंत्रालय से निकलने के बाद उन्होंने राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी कीं.

सीतारमण आज लोकसभा में केंद्र सरकार के 2026-27 के अनुमानित आय–व्यय का विवरण पेश करेंगी. इसके साथ ही वे FRBM Act, 2003 की धारा 3(1) के तहत दो महत्वपूर्ण दस्तावेज भी सदन में रखेंगी.

Budget 2026 Live: केंद्रीय कैबिनेट की बैठक जारी

पीएम मोदी कैबिनेट की बैठक में पहुंच गए हैं और बैठक शुरू हो चुकी है. यह बैठक संसद भवन में आयोजित हो रही है. बजट को कैबिनेट से मंजूरी मिलेगी, जिसके बाद इसे संसद में पेश किया जाएगा.

Budget 2026 LIVE: यह विकसित और आत्मनिर्भर भारत का बजट- शिवराज सिंह चौहान

Union Budget 2026 पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'यह विकसित और आत्मनिर्भर भारत का बजट है.'

Budget 2026 Live: बजट पर क्या बोले किरेन रिजिजू

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने यूनियन बजट 2026 पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री की ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ तेजी से आगे बढ़ेगी और देश को विकसित भारत की दिशा में ले जाएगी.'

Budget 2026 Live: उम्मीद करते हैं कि सरकार जनता को कुछ देगी- संजय राउत

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने केंद्रीय बजट 2026 पर कहा, 'बजट के दिन मध्यम वर्ग, मजदूर और किसान उम्मीद लगाए बैठे रहते हैं, लेकिन बजट पेश होते ही सिर्फ बड़े व्यापारियों को ही फायदा मिलता है. हम उम्मीद करते हैं कि आम जनता को भी कुछ सुविधाएं मिलेंगी. हम उम्मीद करते हैं कि सरकार जनता को कुछ देगी.'

Budget 2026 Live: यह गरीबों की सरकार नहीं है- बजट से पहले बोले अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार को यह सोचना चाहिए कि उसने जो वादे जनता से किए हैं, क्या वे पूरे भी हो रहे हैं या नहीं.

उन्होंने आगे कहा, 'जनता को इस सरकार से अब कोई उम्मीद नहीं है… यह गरीबों की सरकार नहीं है.'

Union Budget 2026 Live: बजट से पहले क्या है बाजार का हाल?

आज यूनियन बजट 2026-27 पेश किए जाने के दिन सेंसेक्स 82,328.15 अंकों पर और निफ्टी (NSE) 25,314.60 अंकों पर ट्रेड कर रहा है.

Budget 2026 Live:संसद पहुंचे पीएम मोदी

बजट को लेकर संसद भवन परिसर में कैबिनेट बैठक होगी. इस बैठक के लिए प्रधानमंत्री मोदी संसद भवन पहुंच गए हैं. कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद ही वित्त मंत्री लोकसभा में बजट पेश करेंगी.  

Union Budget Live: बजट से पहले GST कलेक्शन का डेटा आया सामने, 6.2% की बढ़ोतरी

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, जनवरी 2026 में कुल GST राजस्व संग्रह ₹1,93,384 करोड़ रहा. यह जनवरी 2025 की तुलना में 6.2% अधिक है.

Union Budget 2026 LIVE: संसद भवन के मकर द्वार पर टीम निर्मला सीतारमण

संसद भवन के मकर द्वार पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी टीम के साथ फोटो खिंचाया. यहां कैबिनेट की मंजूरी के बाद वित्त मंत्री 11 बजे लोकसभा में बजट पेश करेंगी. 

Budget 2026 live: राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री को खिलाया दही

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दही–चीनी खिलाकर शुभकामनाएं दीं. इसके बाद वित्त मंत्री अब संसद भवन पहुंच गई हैं. जहां कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद बजट को 11 बजे पेश किया जाएगा. 

Budget Live Updates: EU संग FTA का बजट पर क्या असर?

EU संग FTA के बाद बजट को लेकर एक्सपर्ट ने कहा कि इस डील का लाभ सिर्फ लग्जरी गाड़ियों में मिलेगा. साथ ही एक्सपर्ट ने यह भी बताया कि इस ट्रेड डील के बाद भी दाम कम होने में एक साल का वक्त लग सकता है. 

Budget in Hindi Live Updates: हिंदी में यहां सुन सकेंगे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण

Budget 2026 Live Updates: 11 बजे संसद में पेश करेंगी बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें बजट की कॉपी सौंपी है. इसके बाद वो कैबिनेट बैठक में शामिल होंगी. फिर सुबह 11 बजे से बजट भाषण की शुरुआत करेंगी. निर्मला सीतारमण का यह नौंवा बजट है. बजट भाषण की समय सीमा कोई निर्धारित नहीं है. 

Union Budget Live: वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात

संसद में बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है. 

Union Budget Live Updates: बजट से पहले बाजार में हलचल

राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, और इसी बीच बजट से पहले बाजार में बड़ी हलचल देखी गई. सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट आई और शेयर बाजार भी लाल निशान में खुला. निवेशक बजट को लेकर सतर्क हैं, इसलिए सेफ-हेवन माने जाने वाले गोल्ड-सिल्वर में तेज बिकवाली दर्ज हुई, जबकि इक्विटी मार्केट बजट घोषणाओं से पहले दबाव में नजर आ रहा है.

Budget Live Updates: कैबिनेट बैठक के लिए निकले अश्विनी वैष्णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अपने आवास से निकल चुके हैं. वह कैबिनेट बैठक में हिस्सा लेने जा रहे हैं. इस कैबिनेट बैठक से बजट पास होने के बाद संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगीं. 

Budget Live: 30 युवाओं के साथ बजट पर चर्चा करेंगी निर्मला सीतारमण

बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री देशभर से आए 30 युवाओं के साथ बजट पर चर्चा करेंगी. ये सभी युवा आज लोकसभा की गैलरी में बैठकर वित्त मंत्री का पूरा बजट भाषण भी सुनेंगे. संसद भवन के बाहर यही सभी युवा छात्र इस समय मौजूद हैं और बजट को लेकर उनका उत्साह साफ दिखाई दे रहा है.

Budget Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना

वित्त मंत्रालय से निकलने के बाद निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हो गई हैं. 

Union Budget 2026 LIVE: बजट टीम के साथ निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कर्तव्य भवन के बाहर अपनी बजट टीम के फोटोशूट कराया. इसके बाद निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हो गई हैं. वित्त मंत्री आज हाथ से बनी कांचीवरम सिल्क साड़ी पहने हुए हैं, जो तमिलनाडु की पुरानी बुनाई परंपरा को सम्मान देती है. यह बैंगनी रंग की कट्टम कांचीवरम साड़ी है, जिसमें हल्के सुनहरे-भूरे रंग की चौखटियां (कट्टम) बनी हैं और कॉफी ब्राउन बॉर्डर पर धागों का खूबसूरत काम किया गया है.

Budget Live Updates: बजट टीम के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और राज्यमंत्री पंकज चौधरी का बजट टीम के साथ फोटो सामने आया है.

Budget Live Updates 2026: बजट को लेकर क्या है आम आदमी की राय

आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पेश करेंगी. ऐसे में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शिव मंगल राही, जो आईटी सेक्टर में निजी कंपनी में काम करते हैं, कहते हैं, 'पिछली बार सरकार ने हमें अच्छी राहत दी थी. इस बार भी उम्मीद है कि टैक्स स्लैब में कुछ राहत मिले और नया टैक्स सिस्टम और बेहतर बनाया जाए. रेलवे स्टेशन और ट्रेनों की सुविधाओं में सुधार की भी जरूरत है, क्योंकि इंफ्रास्ट्रक्चर बहुत महत्वपूर्ण है. मुझे लगता है कि सरकार महंगाई को लेकर भी कुछ कदम उठाएगी.'

Budget 2026 LIVE: 8:45 बजे होगा पहला फोटो

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 08:45 बजे वित्त मंत्रालय के बाहर पहले फोटो-ऑप के लिए बजट दस्तावेजों के साथ पहुंचेंगी.
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी तथा वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे. फोटो-ऑप के बाद वित्त मंत्री राष्ट्रपति भवन के लिए निकलेंगी.

Union Budget 2026 LIVE: वित्त मंत्रालय पहुंची निर्मला सीतारमण

फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंच गई हैं. वो आज 11 बजे संसद में बजट पेश करेंगी. 

Union Budget 2026: बजट कौन बनाता है?

देश का बजट बनाने का काम केंद्रीय वित्त मंत्रालय का होता है. इसे पार्लियामेंट में पेश करने की जिम्मेदारी केंद्रीय वित्त मंत्री की होती है. लेकिन संसद में बजट पेश करने से पहले इसपर राष्ट्रपति की मंजूरी लेना अनिवार्य होता है.

Union Budget 2026 LIVE Update: आम बजट क्या होता है? आसान भाषा में समझिए

आम बजट या केंद्रीय बजट वह विस्तृत दस्तावेज होता है जिसमें सरकार यह बताती है कि एक साल में देश की कमाई (Income) कितनी होगी और वह किस-किस काम पर कितना खर्च (Expenditure) करेगी. भारत में बजट वित्तीय वर्ष (Financial Year) के आधार पर बनता है, जो 1 अप्रैल से शुरू होकर अगले साल 31 मार्च को खत्म होता है.

बजट क्यों महत्वपूर्ण है?

इससे पता चलता है कि सरकार की प्राथमिकताएं क्या हैं. आने वाले साल में सरकार किन क्षेत्रों- जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्षा, ग्रामीण विकास, इन्फ्रास्ट्रक्चर पर अधिक फोकस करेगी. देश की आर्थिक स्थिति, विकास क्षमता और सरकार की योजनाओं की दिशा का साफ अंदाज़ा मिलता है.

आम बजट देश की आर्थिक सेहत का आईना होता है, जो बताता है कि सरकार देश के विकास के लिए पैसे को कैसे जुटाएगी और कैसे खर्च करेगी.  

Facts About Union Budget: आजाद भारत का पहला बजट कब पेश हुआ था?

भारत की स्वतंत्रता के बाद देश का पहला आम बजट 26 नवंबर 1947 को पेश किया गया था. तत्कालीन वित्त मंत्री आरके शन्मुखम शेट्टी ने पहला बजट पेश किया था. वो भारत के पहले फाइनांस मिनिस्टर थे.

Budget History:टैबलेट से पढ़कर पेश किया जाने लगा बजट

2019 में जब निर्मला सीतारमण संसद पहुंचीं, तो उनके हाथ में चमड़े का ब्रीफकेस नहीं था. उसकी जगह था - लाल रंग का पारंपरिक ‘बही-खाता'. हालांकि यह लाल रंग के कवर में टैबलेट था. जो न केवल टेक्नोलॉजी और स्टाइल में बदलाव था बल्कि भारतीय परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का प्रतीक भी था. यह नया रिवाज आज बरकरार है और बजट इसी तरह बही खाते की शक्ल में लिपटे लाल रंग के कवर वाले टैबलेट से पेश किया जा रहा है.

हलवा सेरेमनी: बजट से पहले मीठी रस्म, फिर सख्त गोपनीयता

बजट से करीब एक हफ्ता पहले ‘हलवा सेरेमनी' होती है. इसमें वित्त मंत्री खुद हलवा बांटती हैं और इसके बाद बजट से जुड़े सभी अधिकारी अगले एक सप्ताह के लिए नॉर्थ ब्लॉक में बंद हो जाते हैं- यहां उनके पास न फोन, न इंटरनेट, न बाहर की दुनिया से संपर्क होता है. इसका मकसद होता है- बजट की गोपनीयता बनाए रखना. यानी जब तक बजट संसद में पेश न हो जाए, तब तक किसी को इसकी भनक नहीं लगनी चाहिए.

Indian Budget History: शाम 5 बजे से सुबह 11 बजे पहुंचा बजट

क्या आपको पता है कि आजादी के पहले और आजादी के बाद भी 1998 तक बजट शाम 5 बजे पेश होता था? आजादी के पहले इसे शाम 5 बजे पेश करने की वजह तो यह थी कि इसे ब्रिटिश संसद में सुबह 11.30 बजे वहां के समयानुसार पेश किया जाता था. हालांकि यह परंपरा 1999 तक जारी रही और इसे तोड़ा यशवंत सिन्हा ने, जिन्होंने सुबह 11 बजे बजट पेश करने की शुरुआत की. पहले बजट 28 फरवरी को पेश किया जाता था. इसमें बदलाव 2017 से हुआ, तब पहली बार 1 फरवरी को बजट पेश किया गया था. इसके पीछे कारण यह था कि सरकार के पास नई योजनाएं लागू करने के लिए ज्यादा समय मिल सके. इतना ही नहीं 2026 वो पहला साल है जब बजट रविवार के दिन पेश किया जा रहा है.

Facts related to Budget: 1973 का ‘ब्लैक बजट'- जब घाटा डराने वाला था

1973 में वित्त मंत्री यशवंतराव बी चव्हाण ने जो बजट पेश किया, वो इतिहास में ‘ब्लैक बजट' के नाम से जाना गया. इसकी वजह थी- तब राजकोषीय घाटा 550 करोड़ का था, उस दौर में यह बड़ी रकम थी जिसे बेहद चिंताजनक माना गया था. तब तेल संकट और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक दबावों ने भारत की अर्थव्यवस्था को हिला दिया था.

Know More About Union Budget: पहली महिला वित्त मंत्री कौन? जवाब थोड़ा दिलचस्प

अक्सर लोग मानते हैं कि निर्मला सीतारमण पहली महिला वित्त मंत्री हैं. लेकिन 1970 में जब मोरारजी देसाई ने बैंकों के राष्ट्रीयकरण के विरोध में वित्त मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था तो बतौर प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपना पहला बजट पेश किया था. तब इंदिरा गांधी के पास वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त भार था. हालांकि, बतौर पूर्णकालिक पहली महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2019 में पद संभाला था और पूर्णकालिक वित्त मंत्री के तौर पर बजट पेश करने वाली वो देश की पहली महिला भी बनीं.

History of Indian Budget: जवाहरलाल नेहरू भी रहे वित्त मंत्री

भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भी एक बार वित्त मंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी लेकिन सिर्फ 13 फरवरी से 13 मार्च 1958 तक. इसे भारत के इतिहास में किसी भी वित्त मंत्री का सबसे छोटा कार्यकाल माना जाता है.

यह भी पढ़ें: नेहरू-इंदिरा ने भी पेश किया Budget, पर बड़ा रिकॉर्ड निर्मला सीतारमण के नाम- पढ़ें दिलचस्प कहानियां

Union Budget Live Updates: बजट से जुड़े रोचक किस्से

आम बजट से केवल आर्थिक आंकड़े ही नहीं बल्कि, राजनीति, परंपरा और बदलते इतिहास की दिलचस्प कहानियां भी जुड़ी है. कभी इंग्लैंड के संसद के टाइम के हिसाब से शाम 5 बजे पेश होता था, तो आज डिजिटल टैबलेट पर सुबह 11 बजे देश के सामने आता है. कभी ब्रीफकेस में बजट लाया जाता था, अब ये लाल रंग के कवर वाले टैबलेट से संसद के पटल पर आता है.  

Union Budget History: आजाद भारत में पहला बजट- साढ़े सात महीने का बजट

आजादी के बाद भारत का पहला बजट 26 नवंबर 1947 को आरके शनमुगम चेट्टी ने पेश किया. खास बात ये थी कि ये बजट सिर्फ 7.5 महीने के लिए था, क्योंकि देश नई व्यवस्था में ढल रहा था. ये बजट आजाद भारत की आर्थिक सोच की पहली झलक था- आत्मनिर्भरता और योजना आधारित विकास की ओर बढ़ता कदम.

History of Indian Budget: भारत का पहला बजट एक स्कॉटिश अर्थशास्त्री ने पेश किया

भारत का पहला बजट 166 साल पहले 1860 में ब्रिटिश राज के दौरान पेश किया गया था. तब इसे किसी भारतीय ने नहीं बल्कि स्कॉटलैंड के अर्थशास्त्री जेम्स विल्सन ने तैयार किया था. ब्रिटिश शासन के अधीन भारत के उस पहले बजट का मकसद प्रशासनिक और सैन्य खर्चों को व्यवस्थित करना था.

Budget 2026 LIVE Updates: निर्मला के नाम सबसे लंबे बजट भाषण का भी रिकॉर्ड

अगर बजट भाषण लंबा होने का रिकॉर्ड देखें, तो ये भी निर्मला सीतारमण के नाम ही है. उन्होंने 2020 का बजट भाषण 2 घंटे से ज्यादा तक पढ़ा और बीच में थककर उन्हें रुकना पड़ा था.

Budget 2026 LIVE Updates: सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड

भारत में सबसे अधिक बजट पेश करने का रिकॉर्ड मोरारजी देसाई के नाम है. उनके नाम 10 बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड है. पर वह दिन दूर नहीं जब यह रिकॉर्ड भी निर्मला सीतारमण के नाम होगा क्योंकि वो अपना 9वां बजट पेश करने जा रही हैं. साथ ही वो वित्त मंत्री के तौर पर एक-एक कर कई रिकॉर्ड अपने नाम करती जा रही हैं. मोरारजी देसाई से सिर्फ एक कदम के फासले पर खड़ीx निर्मला सीतारमण के नाम लगातार सबसे अधिक बजट पेश करने का रिकॉर्ड भी है. 1 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 9वीं बार बजट पेश कर रही हैं.

Union Budget 2026: 9वीं बार बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण

ये लगातार नौवीं बार है जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करने वाली हैं. वो वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आज 11 बजे देश का बजट प्रस्तुत करेंगी.

Budget 2026 LIVE Updates: इन्फ्रास्ट्रक्चर और कैपेक्स पर बड़ा जोर

बजट 2026 में सरकारी प्राथमिकताओं में देश के बुनियादी ढांचे को नई गति देने की तैयारी भी शामिल है.

बजट में इन क्षेत्रों में निवेश बढ़ने की उम्मीद है-

  • सड़कें
  • रेलवे
  • एयरपोर्ट
  • डिजिटल नेटवर्क

सरकार का लक्ष्य है कि आर्थिक विकास की रफ्तार लंबे समय तक बरकरार रहे और उसे लास्ट-माइल डिलीवरी के जरिए हर नागरिक तक पहुंचाया जा सके.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com