विज्ञापन

आ गई टॉयोटा अर्बन क्रूजर एबेला, एक बार की चार्जिंग में मिलेगी 543 किमी की दमदार रेंज, जानें कीमत और फीचर्स

Toyota Urban Cruiser Ebella: टॉयोटा ने भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी टॉयोटा अर्बन क्रूजर एबेला को लॉन्च कर दिया है. कम कीमत के अंदर ग्राहकों को सेफ्टी से लेकर शानदार रेंज मिल रही है.

आ गई टॉयोटा अर्बन क्रूजर एबेला, एक बार की चार्जिंग में मिलेगी 543 किमी की दमदार रेंज, जानें कीमत और फीचर्स

Toyota Urban Cruiser Ebella: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड लगातार बढ़ रही है. इस मांग को देखते हुए टॉयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अपनी पहली फुल-इलेक्ट्रिक एसयूवी टॉयोटा अर्बन क्रूजर एबेला को भारत में लॉन्च कर दिया है. टॉयोटा लवर्स के लिए इस इलेक्ट्रिक कार को कम कीमत और धमाकेदार फीचर्स में उतारा गया है. कीमत के बारे में बात करें तो कंपनी ने इसके टॉप-स्पेक E3 वेरिएंट की कीमत 23.60 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी है.

कैसा है गाड़ी का परफॉर्मेंस?

सबसे पहले एक बात जान लीजिए कि टॉयोटा अर्बन क्रूजर एबेला दरअसल मारुति सुजुकी की इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा के साथ पार्टनर्शिप में Heartect-e प्लेटफॉर्म बेस्ड है. तभी इसे ग्राहकों के लिए इतना किफायती बनाया जा सका है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसके प्रीमियम E3 वेरिएंट में 61 kWh की बड़ी लिथियम-आयन बैटरी दी है, जो फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर काम करती है. ये 189 Nm का पीक टॉर्क जनरेट बनाती है, जिससे सिटी से लेकर हाईवे दोनों पर गाड़ी को धांसू पिकअप मिलता है.

एक चार्ज में 543 किमी की रेंज

इस कार की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी ड्राइविंग रेंज है. कंपनी ने कहा है कि टॉयोटा एबेला के बड़े बैटरी वेरिएंट में सिंगल चार्ज में 543 किलोमीटर की रेंज देगी. इतना ही नहीं इसकी बैटरी एसी और डीसी दोनों फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. i-Connect कनेक्टेड कार प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहक दूर से इसके चार्जिंग टाइम को शेड्यूल या कंट्रोल भी कर सकते हैं. वहीं बात इसके छोटे वेरिएंट्स की करें तो उसमें 49 kWh की बैटरी दी गई है, जो 440 किमी की रेंज देगी.

एक्सटीरियर और इंटीरियर की खास बातें

देखने में ये गाड़ी एक दम मॉर्डन लुक में नजर आती है. कंपनी के अनुसार इसे अर्बन टेक डिजाइन थीम पर बनाया है. इसके फ्रंट में सिग्नेचर हैमरहेड लुक, वर्टिकल एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट्स और कनेक्टेड टेललाइट्स मिलती हैं.

वहीं बात इंटीरियर की करें तो इसके केबिन में आपको डुअल टोन थीम मिल जाएगी. 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल रहा है. इसके अलावा वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरुफ, रीक्लाइनिंग रियर सीट्स जैसे शानदार फीचर्स कंपनी ने दिए हैं.

सेफ्टी में भी कोई समझौता नहीं

रेंज, फीचर्स के बाद बात आती है सेफ्टी की. यहां भी कंपनी ने कोई समझौता नहीं किया. इस गाड़ी में 7 एयरबैग हैं. साथ ही लेवल 2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, एबीएस के साथ ईबीडी जैसे सेफ्टी फीचर्स एसयूवी लवर्स को अपनी तरफ खींचेंगे. एक बात और टॉयोटा इस पर 8 साल की बैटरी वारंटी और बैटरी एज ए सर्विस जैसे काम आने वाले फाइनेंस ऑप्शन भी दे रही है.

लेखक के बारे में
img
शुभम उपाध्याय
shubham.upadhyay@ndtv.com
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Toyota Urban Cruiser Ebella Battery Pack, Toyota Urban Cruiser Ebella, Toyota Urban Cruiser Ebella Charger, Toyota Urban Cruiser Ebella Charging Time, Toyota Urban Cruiser Ebella Details
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com