विज्ञापन

Business Top 5: एनर्जी ड्रिंक पर कंपनियों को नोटिस, EPFO पोर्टल पर अपडेट समेत ये हैं बिजनेस की 5 बड़ी खबरें

Business Newswrap: आज बिजनेस जगत में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. सरकार ने नई EPF योजना 2026 को नोटिफाई कर दिया है, जिसके PF निकालना आसान होगा और अब ATM व UPI से भी पैसे निकाले जा सकेंगे. जानिए आज की 5 बड़ी खबरें.

Business Top 5: एनर्जी ड्रिंक पर कंपनियों को नोटिस, EPFO पोर्टल पर अपडेट समेत ये हैं बिजनेस की 5 बड़ी खबरें
Business Newswrap: 2 जुलाई 2026 की 5 बड़ी बिजनेस की खबरें जान लीजिए.
NDTV
  • EPFO ने नौकरीपेशा लोगों के लिए PF निकासी के नियम बदले और ATM तथा UPI से पैसे निकालने का रास्ता साफ किया है
  • FSSAI ने एनर्जी ड्रिंक के नाम पर भ्रामक दावे करने वाली कई कंपनियों जैसे रेड बुल और स्टिंग को नोटिस भेजा है
  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और जापान के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की संभावना पर संकेत दिए हैं

Business Newswrap: बिजनेस की दुनिया में आज का दिन हलचल भरा रहा. एक तरफ जहां देश के 8 करोड़ नौकरीपेशा लोगों के लिए EPFO ने नियमों को पूरी तरह बदलते हुए ATM और UPI से PF निकालने का रास्ता साफ कर दिया, वहीं दूसरी तरफ एनर्जी ड्रिंक के नाम पर कुछ भी बेचने वाली कंपनियों पर सरकार का हंटर चला है. साथ ही भारत-जापान के बीच कारोबारी रिश्तों को नया आसमान मिलने के संकेत मिले हैं. आइए जानते हैं आज की 5 सबसे बड़ी और आपके काम की खबरें.

1. क्या घरेलू गैस सिलेंडर के दाम कम होंगे? जानिए NDTV के सवाल पर क्या बोले पेट्रोलियम मंत्री

होर्मुज संकट का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि बीते चार महीनों में देश के किसी भी पेट्रोल पंप पर ईंधन खत्म होने जैसी स्थिति नहीं आई. अब जब स्थिति नॉर्मल हो रही है तो जल्द ही गैस सिलेंडर के दाम कम किए जाएंगे. (क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर)

2. एनर्जी ड्रिंक के नाम पर कुछ भी? FSSAI ने स्टिंग, Campa समेत कई कंपनियों को भेजा नोटिस

FSSAI ने एनर्जी ड्रिंक बेचने वाले रेड बुल, मॉन्स्टर और स्टिंग जैसे बड़े ब्रांड्स को नियमों के उल्लंघन को लेकर नोटिस भेजा है. FSSAI का कहना है कि देश में 'एनर्जी ड्रिंक' नाम की कोई कैटगरी नहीं है और एनर्जी बढ़ाने के दावे भ्रामक हैं. (क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर)

3. New EPF Scheme: सरकार ने नोटिफाई की EPF योजना, PF खाते में हैं 10 लाख तो ऐसे निकाल पाएंगे 7.5 लाख रुपये

EPFO ने PF निकासी के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब खाते में न्यूनतम राशि रखना जरूरी होगा. साथ ही यूपीआई और व्हाट्सऐप जैसी नई डिजिटल सुविधाएं भी जल्द शुरू होने जा रही हैं. (क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर)

4. भारत-जापान के बीच हो सकता है फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, NDTV के इंडो-जापान स्ट्रैटेजिक डायलॉग में पीयूष गोयल ने दिए संकेत

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इंडो-जापान के बीच व्यापार और निवेश को और बढ़ाने की जरूरत है. गोयल के मुताबिक, रणनीतिक डायलॉग का लक्ष्य सिर्फ मौजूदा सहयोग को बनाए रखना नहीं, बल्कि उसे नए क्षेत्रों तक ले जाना भी है.(क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर)

5. New EPF scheme Explained: सैलरी चाहे 2 लाख, PF कंट्रीब्‍यूशन 1,800 ही अनिवार्य! नौकरीपेशा लोगों के लिए क्‍या कुछ बदला

सरकार ने नया EPF स्कीम 2026 लागू कर दिया है. इसमें PF कंट्रीब्यूशन, वॉलंटरी जमा, पैसे निकालने के नियम और ऑनलाइन सर्विस से जुड़े कई बदलाव किए गए हैं. जानिए नौकरीपेशा लोगों पर इसका क्या असर होगा. (क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर).

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Business News, EPF Scheme, EPFO Portal Down, PF Withdraw From ATM, NDTV Special
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com