विज्ञापन

EPFO पोर्टल डाउन होने से परेशान? इन 3 आसान तरीकों से मिनटों में चेक करें अपना PF बैलेंस

ईपीएफओ अपने सिस्टम को अपग्रेड कर रहा है, जिससे वेबसाइट और पोर्टल पूरी तरह से बंद हैं. ऐसे में अगर आप अपना पीएफ बैलेंस चेक नहीं कर पा रहे हैं, तो मिस्ड कॉल, SMS के जरिए बैलेंस जान सकते हैं. खबर में जानिए पूरा तरीका.

EPFO पोर्टल डाउन होने से परेशान? इन 3 आसान तरीकों से मिनटों में चेक करें अपना PF बैलेंस
पीएफ की वेबसाइट बंद होने से परेशान ना हों. दूसरे कई तरीकों के जरिए आसानी से बैलेंस जान सकते हैं.
NDTV

भयंकर ट्रैफिक और पुराने सॉफ्टवेयर की वजह से अक्सर ईपीएफओ का पोर्टल क्रैश हो जाता था, जिससे क्लेम सेटलमेंट में भी हफ्तों का समय लगता था. इस समस्या को खत्म करने के लिए EPFO अपने पूरे डेटाबेस को अपडेट और सेफ बना रहा है. इस शेड्यूल्ड सिस्टम माइग्रेशन के चलते पिछले 7 दिनों से पीएफ की वेबसाइट बंद पड़ी है. पहले 30 फिर 2 और अब 3 जुलाई को वेबसाइट खुलने की बात ईपीएफओ कर रहा है. हालांकि, ये अच्छी बात है कि इस अपग्रेड के बाद क्लेम सेटलमेंट का काम सुपरफास्ट हो जाएगा. लेकिन सवाल ये कि जब तक पोर्टल बंद है, तब तक कर्मचारी अपना पीएफ बैलेंस कैसे चेक करें?

ऐसे में पोर्टल के बंद होने से परेशान हैं, तो टेंशन मत लीजिए. आप बिना इंटरनेट और बिना वेबसाइट पर जाए भी अपने मोबाइल से मिनटों में पीएफ बैलेंस जान सकते हैं. कैसे? इसके लिए पूरा प्रोसेस आगे जानिए.

मिस्ड कॉल से जानें बैलेंस

पीएफ बैलेंस चेक करने का सबसे आसान तरीका मिस्ड कॉल का है. इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एक टोल-फ्री नंबर पर कॉल करना होगा. नंबर 9966044425 है. इस नंबर पर कॉल करते ही दो रिंग के बाद फोन अपने आप कट जाएगा. फिर कुछ ही सेकंड बाद आपके फोन पर एक SMS आएगा, जिसमें आपके पीएफ अकाउंट की पूरी डिटेल यानी बैलेंस, लास्ट कॉन्ट्रीब्यूशन और नाम लिखा होगा.

हालांकि इसके लिए आपका UAN एक्टिव होना चाहिए और मोबाइल नंबर ईपीएफओ में रजिस्टर्ड होना चाहिए.

SMS के जरिए जानें पीएफ का पूरा हिसाब

मान लीजिए आप स्मार्टफोन यूज नहीं करते या मिस्ड कॉल काम नहीं कर रही, तो एक सिंपल मैसेज भेजकर भी बैलेंस मंगवा सकते हैं. इसके लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें, EPFOHO UAN LAN. यहां LAN का मतलब लैंग्वेज है. यहां भाषा का कोड लिखना होगा, जैसे हिंदी के लिए HIN और इंग्लिश के लिए ENG.

मान लीजिए अगर आपका UAN 123456789012 है और आप हिंदी में बैलेंस जानना चाहते हैं, तो EPFOHO 123456789012 HIN लिखना होगा. फिर इस मैसेज को 7738299899 पर सेंड कर दें. कुछ ही देर में आपको रिप्लाई में बैलेंस मिल जाएगा.

उमंग ऐप की लें मदद

ईपीएफओ की वेबसाइट काम नहीं कर रही है, पर सरकारी उमंग ऐप बिल्कुल ठीक तरह से काम कर रहा है, तो इसकी मदद ले सकते हैं. हालांकि अभी ईपीएफओ के अनुसार उमंग ऐप भी अपग्रेड के प्रोसेस में है.

  • सबसे पहले अपने फोन में उमंग ऐप डाउनलोड करें और लॉग-इन करें
  • ऐप में ईपीएफओ सर्च करें और व्यू पासबुक के ऑप्शन पर क्लिक करें
  • अपना UAN बताएं, जिसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा
  • OTP डालते ही आपकी स्क्रीन पर पीएफ पासबुक खुल जाएगी, जहां आप अपना बैलेंस देख सकते हैं

सिस्टम अपग्रेड से होगा फायदा

ईपीएफओ के अनुसार, इस नए सिस्टम माइग्रेशन के बाद तकनीकी समस्याएं खत्म हो जाएंगी. यानी आने वाले समय में कर्मचारियों को ना तो वेबसाइट क्रैश का सामना करना पड़ेगा और ना ही पीएफ निकालने या ट्रांसफर करने के लिए लंबा इंतजार करना होगा. तब तक के लिए, अगर आपको सिर्फ बैलेंस जानना है तो ऊपर बताए ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
EPFO Portal Down
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com