विज्ञापन

टाटा ग्रुप की ये दिग्गज कंपनी दे रही कमाई का शानदार मौका, हर शेयर पर मिलेगा ₹31 का डिविडेंड, जानें कब मिलेगा पैसा

Tata Consultancy Services Ltd Dividend: अगर आपके पोर्टफोलियो में टीसीएस का एक भी शेयर है, तो यह खबर सीधे आपके बैंक बैलेंस से जुड़ी है.आइए जानते हैं इस डिविडेंड का पैसा आपके खाते में कब तक आएगा .

टाटा ग्रुप की ये दिग्गज कंपनी दे रही कमाई का शानदार मौका, हर शेयर पर मिलेगा ₹31 का डिविडेंड, जानें कब मिलेगा पैसा
TCS Final Dividend 2026 : वित्त वर्ष 2026 में TCS ने अबतक कुल ₹39,571 करोड़ का डिविडेंड बांटा है.
नई दिल्ली:

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के निवेशकों के लिए यह कमाई का बड़ा मौका है. देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी ने बीते दिन अपनी चौथी तिमाही (Q4) के नतीजों के साथ ही शेयरहोल्डर्स के लिए ₹31 प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का बड़ा ऐलान किया है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान अपने निवेशकों को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है और पूरे साल में अब तक कुल ₹39,571 करोड़ की मोटी रकम डिविडेंड के रूप में बांट चुकी है. अगर आपके पास भी टाटा ग्रुप की इस दिग्गज कंपनी के शेयर हैं, तो आने वाले दिनों में आपकी मोटी कमाई होने वाली है.

कब मिलेगा डिविडेंड का पैसा?

कंपनी ने बताया है कि ₹1 की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹31 का डिविडेंड (3100%) दिया जाएगा. हालांकि, इसके लिए शेयरहोल्डर्स की मंजूरी जरूरी है. मंजूरी मिलने के बाद, कंपनी की 31वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) खत्म होने के तीसरे दिन निवेशकों के बैंक खातों में डिविडेंड का पैसा भेज दिया जाएगा.

TCS का तगड़ा मुनाफा, 12% की शानदार बढ़त

मार्च तिमाही में टीसीएस का प्रदर्शन काफी दमदार रहा है. कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 12.22% बढ़कर ₹13,718 करोड़ हो गया है, जो पिछले साल इसी समय ₹12,224 करोड़ था. अगर पिछली तिमाही (Q3) से तुलना करें, तो मुनाफे में 28.7% की भारी उछाल देखी गई है. बेहतर प्रॉफिट मार्जिन ने कंपनी के इस शानदार प्रदर्शन को मजबूती देने का काम किया है.

रेवेन्यू में भी उछाल

चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 9.6% बढ़कर ₹70,698 करोड़ पर पहुंच गया. पूरे वित्त वर्ष 2025-26 की बात करें, तो कंपनी का कुल मुनाफा ₹49,210 करोड़ रहा और कुल रेवेन्यू ₹2.67 लाख करोड़ के पार निकल गया है. यह दिखाता है कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद टाटा की इस कंपनी की पकड़ मजबूत बनी हुई है.


ये भी पढ़ें- TCS के 5.84 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! कंपनी ने मुनाफे में 29% उछाल के बाद सैलरी बढ़ाने का किया ऐलान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com