अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाज़ारों के सपाट खुलने के आसार हैं, क्योंकि निवेशक द्वारा सावधानी बरते जाने की संभावना है.
गिफ्ट निफ्टी वायदा सुबह 07:48 बजे IST पर 24,268 पर कारोबार कर रहा था, जिससे संकेत मिलता है कि बेंचमार्क निफ्टी 50 मंगलवार के बंद 24,213.3 के करीब खुलेगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अन्य एशियाई बाज़ारों में गिरावट के साथ कारोबार हुआ, MSCI एशिया पूर्व-जापान सूचकांक में 0.4 फ़ीसदी की गिरावट आई, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के शुरुआती नतीजों से पता चलता है कि दौड़ अभी भी बहुत करीब है.
गौरतलब है कि अमेरिकी चुनाव के नतीजों को लेकर अनिश्चितता के बीच भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे. कारोबार के अंत में FMCG और मीडिया को छोड़कर सभी सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिली थी. मंगलवार सुबह के कारोबार में बाज़ार सीमित दायरे में खुला था, और दोपहर डेढ़ बजे के बाद बाज़ार में तेज़ी दर्ज की गई थी.
मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 694.39 अंक या 0.88 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ था, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 217.95 अंक या 0.91 प्रतिशत चढ़ने के बाद 24,213.30 पर बंद हुआ था. निफ्टी बैंक 992 अंक या 1.94 प्रतिशत चढ़ने के बाद 52,207.25 पर रहा. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स कारोबार के अंत में 330.90 अंक या 0.59 प्रतिशत चढ़ने के बाद 56,115.45 पर बंद हुआ था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं