विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2026

शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव: सेंसेक्स और निफ्टी ने गंवाई शुरुआती बढ़त, IT शेयरों में जमकर हो रही खरीदारी

Share Market Update: सेंसेक्स की बड़ी कंपनियों की बात करें तो एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस और इन्फोसिस जैसे आईटी दिग्गज टॉप गेनर्स में शामिल रहे. वहीं, इंडिगो, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक जैसे शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.

शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव: सेंसेक्स और निफ्टी ने गंवाई शुरुआती बढ़त, IT शेयरों में जमकर हो रही खरीदारी
Stock Market Updates: बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान कुछ सेक्टर्स में हल्की मुनाफावसूली या सुस्ती भी देखने को मिली.
नई दिल्ली:

भारतीय शेयर बाजार में आज, 19 फरवरी को जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. सुबह 9:23 बजे सेंसेक्स 114 अंक या 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,861 के स्तर पर कारोबार करता दिखा. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 39 अंक या 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,859 के स्तर पर पहुंच गया.

शुरुआती बढ़त के बाद बाजार में लौटी सुस्ती

गुरुवार के कारोबारी सत्र में शुरुआत तो अच्छी रही थी, लेकिन बाजार अपनी बढ़त को ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रख पाया. सुबह 10:11 बजे तक, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 166.84 अंक या 0.20 प्रतिशत गिरकर 83,567.41 के स्तर पर आ गया है. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty 50) भी 48.35 अंक या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,771.00 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. बाजार में आई इस गिरावट से शुरुआती कारोबार की पूरी रौनक गायब हो गई है.

IT शेयरों ने संभाली बाजार की कमान

आज के शुरुआती कारोबार  में IT शेयरों में  जबरदस्त तेजी आई. निफ्टी आईटी इंडेक्स एक प्रतिशत से अधिक उछलकर इंडेक्स में सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाला सेक्टर बन गया है. आईटी सेक्टर के अलावा मेटल, ऑटो, फार्मा, एनर्जी, हेल्थकेयर और सरकारी बैंकों (PSU Banks) के शेयरों में भी हरियाली छाई हुई है. डिफेंस और कमोडिटी से जुड़े शेयरों में भी निवेशक दिलचस्पी दिखा रहे हैं, जिससे बाजार को सहारा मिला .

इन सेक्टर्स में दिखा हल्का दबाव

बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान जहां एक तरफ तेजी का माहौल नजर आया, वहीं कुछ सेक्टर्स में हल्की मुनाफावसूली या सुस्ती भी देखने को मिली. निफ्टी प्राइवेट बैंक, रियल्टी, मीडिया, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और एफएमसीजी (FMCG) जैसे सेक्टर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. 

सेंसेक्स की बड़ी कंपनियों की बात करें तो एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस और इन्फोसिस जैसे आईटी दिग्गज टॉप गेनर्स में शामिल रहे. वहीं, इंडिगो, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक जैसे शेयरों में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई.

मिडकैप और स्मॉलकैप का हाल

बड़े शेयरों के साथ-साथ मझोली और छोटी कंपनियों के शेयरों में भी मामूली बढ़त देखी जा रही है. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 16 अंक की तेजी के साथ 17,255 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में भी 11 अंक की हल्की बढ़त के साथ 60,199 के स्तर पर कारोबार होता दिखा. 

ग्लोबल मार्केट और कमोडिटी का असर

एशियाई बाजारों में आज मजबूती का रुख है. टोक्यो, बैंकॉक, सोल और जकार्ता के बाजार हरे निशान में हैं, हालांकि हांगकांग और शंघाई जैसे कुछ बाजार आज बंद हैं. वहीं, अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी मार्केट में भी हलचल तेज है. कच्चा तेल (WTI क्रूड) 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 65.35 डॉलर और ब्रेंट क्रूड 70.60 डॉलर पर पहुंच गया है.

एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Fed) के रुख के कारण कमोडिटी मार्केट में यह खरीदारी बढ़ी है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stock Market Today, Share Market Today, Sensex, Nifty, IT Stocks Rally, Nifty It Index, Global Market, Crude Oil Price, Commodity Market News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com