विज्ञापन

Stock Market Holiday: होली के मौके पर शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? कल BSE-NSE में ट्रेडिंग होगी या नहीं? दूर करें कंफ्यूजन

Stock Market Holiday in March 2026: इस महीने होली के अलावा 26 मार्च को श्री राम नवमी और 31 मार्च को श्री महावीर जयंती के कारण बाजार शेयर बाजार बंद रहेगा.

Stock Market Holiday: होली के मौके पर शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? कल BSE-NSE में ट्रेडिंग होगी या नहीं? दूर करें कंफ्यूजन
Stock Market Holi Holiday 2026: इस पूरे महीने में शनिवार और रविवार को मिलाकर कुल 12 दिन बाजार में कामकाज नहीं होगा.
नई दिल्ली:

Share Marke Holiday for Holi 2026: अगर आप शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं या ट्रेडिंग करते हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी है. शेयर बाजार से जुड़े निवेशकों से लेकर ट्रेडर्स तक हर किसी के मन में फिलहाल यही सवाल  चल रहा है कि क्या होली के मौके पर स्टॉक मार्केट खुला रहेगा या नहीं. अगर आप भी कल ट्रेडिंग करने की सोच रहे हैं, और होली के त्योहार को लेकर कन्फ्यूज हैं कि छुट्टी 3 मार्च को है या 4 मार्च को  तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने इसे साफ कर दिया है.

होली पर कल बंद रहेगा शेयर बाजार?

बहुत लोग सोच रहे थे कि मार्केट 3 मार्च को बंद होगा या 4 मार्च को, लेकिन ऑफिशियल हॉलिडे लिस्ट के हिसाब से 3 मार्च को ही मार्केट क्लोज रहेगा. एनएसई और बीएसई (BSE) की ऑफिशियल लिस्ट के मुताबिक, 3 मार्च 2026 को होली के मौके पर  शेयर बाजार पूरी तरह बंद रहेगा. इस दिन एनएसई (NSE)  और बीएसई (BSE) में कोई भी ट्रेडिंग नहीं होगी.

यह मार्च महीने की पहली छुट्टी है, जिसमें न केवल शेयरों की खरीद-बिक्री बंद रहेगी, बल्कि इक्विटी डेरिवेटिव्स और करेंसी मार्केट में भी कोई काम नहीं होगा.

मार्च 2026 में सबसे ज्यादा छुट्टी

मार्च का महीना निवेशकों के लिए थोड़ा सुस्त रहने वाला है क्योंकि इस महीने सबसे ज्यादा छुट्टियां पड़ रही हैं. मार्च 2026 में शेयर बाजार पूरे 12 दिन बंद रहेगा. इसमें शनिवार और रविवार की रेगुलर छुट्टी भी शामिल हैं 

होली के बाद भी दो और बड़े त्योहारों पर ट्रेडिंग बंद रहेगी. इस महीने होली के अलावा श्री राम नवमी और श्री महावीर जयंती पर भी ट्रेडिंग नहीं होगी. इस तरह मार्च में कुल 3 सरकारी छुट्टियां पड़ रही हैं, जो इस साल किसी भी महीने के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं.

इस महीने इन तीन दिन नहीं होगी कोई ट्रेडिंग

  • 3 मार्च को होली के दिन मार्केट बंद रहेगा. 
  • 26 मार्च को श्री राम नवमी पर भी बाजार में काम नहीं होगा. 
  • 31 मार्च को श्री महावीर जयंती के दिन भी एनएसई और बीएसई दोनों बंद रहेंगे. 

इन तीन दिन इक्विटी, फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस, करेंसी सेगमेंट, सिक्योरिटीज लेंडिंग और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट जैसे सभी सेगमेंट में ट्रेडिंग पूरी तरह से रुक जाएगी.

ईद पर कोई एक्स्ट्रा हॉलिडे नहीं

मार्च में ईद-उल-फितर भी आता है, लेकिन इस साल यह 21 मार्च को पड़ रहा है जो शनिवार है. नियम के मुताबिक हर शनिवार और रविवार को मार्केट बंद रहता है, इसलिए अलग से कोई एक्स्ट्रा हॉलिडे नहीं मिलेगा.

साल 2026 में कुल 16 ट्रेडिंग हॉलिडे

साल 2026 में शेयर बाजार में टोटल 16 ऑफिशियल ट्रेडिंग हॉलिडे रहेंगे, जो शनिवार और रविवार से अलग हैं. 

मार्च के बाद अप्रैल में गुड फ्राइडे और डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर मार्केट बंद रहेगा. मई में महाराष्ट्र डे और बकरीद पर छुट्टी होगी. इसके अलावा जून में मुहर्रम, सितंबर में गणेश चतुर्थी, अक्टूबर में महात्मा गांधी जयंती और दशहरा, नवंबर में दिवाली बलिप्रतिपदा और प्रकाश गुरपर्व श्री गुरु नानक देव, और दिसंबर में क्रिसमस के दिन बाजार बंद रहेगा.

दिवाली पर स्पेशल मुहूर्त ट्रेडिंग

8 नवंबर को रविवार होने के बावजूद बाजार खुलेगा क्योंकि इस दिन दिवाली लक्ष्मी पूजन के मौके पर स्पेशल 'मुहूर्त ट्रेडिंग' सेशन होगा. इसकी टाइमिंग अलग से एनएसई और बीएसई बाद में अनाउंस करेंगे. यह सेशन हर साल दिवाली पर होता है और इन्वेस्टर्स के लिए खास मायने रखता है.

बता दें कि एक्सचेंज के पास अधिकार होता है कि जरूरत पड़ने पर किसी और दिन भी मार्केट बंद कर दे या फिर हॉलिडे वाले दिन स्पेशल सेशन चला दे. इसी वजह से इन्वेस्टर्स को हमेशा ऑफिशियल अपडेट पर नजर रखनी चाहिए. अगर आप इंट्राडे ट्रेडर हैं या रेगुलर इन्वेस्टमेंट करते हैं, तो इन छुट्टियों की जानकारी पहले से रखना बहुत जरूरी है. हॉलिडे के दिन कोई ऑर्डर एग्जीक्यूट नहीं होगा और न ही सेटलमेंट प्रोसेस चलेगा. इसलिए अपनी ट्रेडिंग और इन्वेस्टमेंट प्लानिंग हॉलिडे लिस्ट देखकर ही करें.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com