विज्ञापन

Share Market Holiday: बाजार के लिए लंबा वीकेंड, एक नहीं दो नहीं, अब इतने दिन बाद खुलेगा शेयर मार्केट

Share Market Holiday: शेयर मार्केट के लिए वीकेंड लंबा हो गया है. महाराष्ट्र दिवस फिर शनिवार, रविवार की छुट्टी की वजह से अब बाजार सीधे 4 मई को खुलेगा.

Share Market Holiday: बाजार के लिए लंबा वीकेंड, एक नहीं दो नहीं, अब इतने दिन बाद खुलेगा शेयर मार्केट

Share Market Holiday: शेयर मार्केट में गुरुवार का दिन निवेशकों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. पूरे कारोबारी दिन में बाजार लाल निशान में ही कारोबार करता रहा. ऐसे में अगर आप ये सोच रहे हैं कि आज की भरपाई कल यानी 1 मई को कर लेंगे तो आप गलत सोच रहे हैं. क्योंकि 1 मई को महाराष्ट्र दिवस है और इस मौके पर सेंसेक्स से लेकर निफ्टी यानी पूरा स्टॉक मार्केट बंद रहेगा. इसके बाद शनिवार, रविवार है. यानी बाजार अब सीधे 4 मई को ही खुलेगा. 

इन दिनों निवेशक स्टॉक मार्केट में किसी भी तरह की ट्रेडिंग नहीं कर पाएंगे. यानी इक्विटी से लेकर फ्यूचर्स और ऑप्शंस सभी बंद रहेगी. यानी पूरी तरह से तीन दिन के लिए मार्केट क्लोज रहेगा.

Share Market Holiday

Share Market Holiday

MCX का क्या रहेगा हाल?

कमोडिटी मार्केट में शेयर मार्केट के मुकाबले हल्का बदलाव है. मतलब सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक इसमें निवेश नहीं कर सकते. इसके बाद 5 बजे से लेकर रात 11.55 तक ट्रेडिंग की जा सकती है. यानी शाम 5 बजे के बाद निवेशकों को सोने-चांदी में फिर से एक्शन देखने को मिलेगा.  इसके अलावा नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज स्टॉक मार्केट के ही जैसे तीनों दिन बंद रहेगा. इसमें कोई भी खरीद-फरोख्त नहीं होगी.

साल 2026 में अब कितने दिन बजार क्लोज रहेगा?

आने वाले दिनों की बात करें तो 6 दिन बाजार बंद रहने वाला है. जिसमें 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी, 2 अक्तूबर को गांधी जयंती, 20 अक्टूबर को दशहरा, 10 नवंबर को दिवाली, 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती और 25 दिसंबर को क्रिसमस शामिल है.

निवेशकों के पास शानदार मौका

हालांकि इन दिनों स्टॉक मार्केट और कमोडिटी मार्केट बंद रहेगा. पर निवेशकों के पास मौका है कि वो अपने पोर्टफोलियो को अच्छे रिटर्न के हिसाब से तैयार करें. लंबी अवधि के लिए जाएं, जिससे शॉर्ट टर्म में होने वाले उतार-चढ़ाव को कवर किया जा सके.  

ये भी पढ़ें- अदाणी पोर्ट्स ने रचा इतिहास, FY26 में 25% बढ़ा रेवेन्यू, पहली बार 500 MMT कार्गो हैंडल कर बनाया रिकॉर्ड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Share Market Holiday, May 1 Share Market, BSE NSE Closed, Maharashtra Day, Stock Market Holiday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com