दुर्गा पूजा के मौके पर अपने घर जाने वालों के लिए हवाई सफर अब काफी आसान होने वाला है. स्पाइसजेट ने दुर्गा पूजा से पहले हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ा ऐलान किया है.दरअसल, त्योहारी सीजन में कोलकाता आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है. त्योहारों के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए बजट एयरलाइन स्पाइसजेट ने इन रूट्स पर 22 स्पेशल फ्लाइट्स शुरू का फैसला किया है. ये सभी उड़ानें 10 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगी.
एयरलाइन 10 अक्टूबर से 22 एडिशनल फ्लाइट्स शुरू करेगी. इसका सबसे ज्यादा फायदा बंगाल और पूर्वोत्तर जाने वाले लोगों को मिलेगा इन नई फ्लाइट्स से कोलकाता और बागडोगरा की दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों से कनेक्टिविटी बढ़ेगी.
कोलकाता से इन शहरों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट्स
स्पाइसजेट की नई फ्लाइट्स कोलकाता को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, बागडोगरा और पोर्ट ब्लेयर से जोड़ेंगी. इसके साथ ही दिल्ली-कोलकाता, कोलकाता-दिल्ली, मुंबई-कोलकाता, कोलकाता-मुंबई और कोलकाता-बेंगलुरु के बीच एडिशनल फ्लाइट्स सर्विस मिलेंगी.
स्पाइसजेट के नए शेड्यूल के मुताबिक, बेंगलुरु से कोलकाता के लिए भी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स होंगी. इससे त्योहार के दौरान इन प्रमुख रूट्स पर यात्रियों के लिए ज्यादा सीटें उपलब्ध होंगी.
बागडोगरा से भी बढ़ेगी कनेक्टिविटी
बागडोगरा को भी इस विस्तार में शामिल किया गया है. यहां से दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता के लिए अतिरिक्त उड़ानें चलेंगी.शेड्यूल में दिल्ली-बागडोगरा और बागडोगरा-दिल्ली के अलावा बेंगलुरु-बागडोगरा और बागडोगरा-बेंगलुरु की फ्लाइट्स भी शामिल हैं.
मुंबई से पोर्ट ब्लेयर तक कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू
स्पाइसजेट ने मुंबई-पोर्ट ब्लेयर रूट पर भी खास एक कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू करने रही है. इसमें यात्री कोलकाता के रास्ते मुंबई से पोर्ट ब्लेयर जा सकेंगे और उन्हें फ्लाइट्स बदलने की जरूरत नहीं होगी.फ्लाइट SG 0134 मुंबई से कोलकाता होते हुए पोर्ट ब्लेयर जाएगी. वापसी में SG 0135 पोर्ट ब्लेयर से कोलकाता होते हुए मुंबई जाएगी.
फेस्टिव सीजन में नहीं होगी टिकटों की मारामारी
दुर्गा पूजा कोलकाता का सबसे बड़ा त्योहार है, जब देश-विदेश से लोग अपने परिवार से मिलने घर लौटते हैं. स्पाइसजेट के चीफ बिजनेस ऑफिसर देबोझो महर्षि ने कहा कि इन नई फ्लाइट्स के शुरू करने का मकसद फेस्टिव सीजन में यात्रियों को बिना किसी परेशानी के ज्यादा ऑप्शन देना और सफर को आसान बनाना है.
सर्दी के मौसम में बेड़े में जुड़ेंगे 20 नए विमान
स्पाइसजेट ने सर्दी के मौसम में फ्लाइट्स बढ़ाने की योजना के पहले ये यह घोषणा की है. 3 सितंबर को एयरलाइन ने बताया था कि उसने 20 विमानों के लिए लीज एग्रीमेंट फाइनल किए हैं. इनमें 15 बोइंग और 5 एयरबस विमान शामिल हैं. ये विमान अक्टूबर के मध्य से नवंबर के मध्य तक बेड़े में शामिल किया जाना है. स्पाइसजेट ने आने वाले दिनों में करीब 200 डेली फ्लाइट्स ऑपरेट करने के टारगेट पर काम कर रहा है.
स्पाइसजेट पर सरकार और DGCA की कड़ी निगरानी
लंबे समय से चली आ रही कैश-फ्लो दिक्कतों के बीच एयरलाइन नागरिक उड्डयन मंत्रालय और डीजीसीए (DGCA) की कड़ी निगरानी में है. नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने हाल ही में बताया था कि सरकार एविएशन रेगुलेटर के जरिए स्पाइसजेट के ऑपरेशन और वित्तीय स्थिति पर नजर रख रही है, ताकि सुरक्षा से समझौता न हो.
बता दें कि मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध का भी एयरलाइन पर असर पड़ा है. स्पाइसजेट को इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम के तहत ₹150 करोड़ की मदद मिल चुकी है.हालांकि, नए विमानों के जुड़ने और स्पेशल उड़ानों से यात्रियों को त्योहारों में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
UPI MDR Charge: सरकारी खजाने में नहीं जाएगा एक भी पैसा, जानिए आपकी फीस से किसकी होगी कमाई?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं