विज्ञापन

Share Market: मार्केट में सुस्‍ती! सेंसेक्‍स 300 अंक नीचे, निफ्टी भी लुढ़का, डॉलर के मुकाबले 7 पैसे चढ़ा रुपया

प्री ओपन में भी मार्केट सुस्‍त पड़ा था. सेंसेक्‍स 0.42% या 313 अंकों की गिरावट के साथ 74,032 पर ट्रेड करता दिखा था, जबकि NIFTY 50 करीब 0.6% या 137 अंकों की गिरावट के साथ 23,270 के नीचे कारोबार करता दिखा था. 

Share Market: मार्केट में सुस्‍ती! सेंसेक्‍स 300 अंक नीचे, निफ्टी भी लुढ़का, डॉलर के मुकाबले 7 पैसे चढ़ा रुपया
Stock Market Today: आज क्‍या है शेयर मार्केट का हाल? यहां जानिए डिटेल में
(NDTV File Photo)

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार को भी सुस्‍त हुई. पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ग्‍लोबल मार्केट से मिले निगेटिव संकेतों के बीच बाजार खुलते ही BSE सेंसेक्‍स करीब 300 अंक नीचे लुढ़क गया. वहीं निफ्टी50 में भी गिरावट देखी गई. सुबह करीब 9:17 बजे BSE सेंसेक्‍स 0.37% या 275.23 अंकों की गिरावट के साथ 74,070 के आसपास ट्रेड कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 करीब 0.33% या 77.80 अंक की गिरावट के साथ 23,327.80 के लेवल पर कारोबार करता दिखा. 

रुपये के लिए गुरुवार अच्‍छी शुरुआत लेकर आया. समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 7 पैसे चढ़कर 95.69 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा. 

इससे पहले प्री ओपन में मार्केट सुस्‍त पड़ा था. सेंसेक्‍स 0.42% या 313 अंकों की गिरावट के साथ 74,032 पर ट्रेड करता दिखा था, जबकि NIFTY 50 करीब 0.6% या 137 अंकों की गिरावट के साथ 23,270 के नीचे कारोबार करता दिखा था. 

बाजार में लगातार गिरावट 

बुधवार को भी बाजार में गिरावट के साथ बंद हुए थे. भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार का कारोबारी सत्र उतार-चढ़ाव भरा रहा था, हालांकि आखिर में बैंकिंग शेयरों में खरीदारी से निचले स्तरों से थोड़ी रिकवरी देखने को मिली थी. बुधवार को सेंसेक्स 303.67 अंक या 0.41 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 74,346.17 और निफ्टी 77.95 अंक या 0.33 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,405.60 पर बंद हुआ.

सूचकांकों में निफ्टी आईटी 5.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ टॉप लूजर था. निफ्टी रियल्टी 1.39 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 1.01 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.81 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया 0.59 प्रतिशत, निफ्टी सर्विसेज 0.35 प्रतिशत और निफ्टी कमोडिटीज 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा गिरने वाले सूचकांक थे.

ये भी पढ़ें: 10,000 करोड़ के ATF फंड को मंजूरी, क्‍या जेट फ्यूल महंगा होने पर भी नहीं बढ़ेंगे फ्लाइट टिकट के दाम?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com