विज्ञापन

Share Market Open or Close Today: आज शेयर बाजार बंद है या खुला, क्‍या NSE और BSE पर हो रही है ट्रेडिंग? 

Stock Market Latest News: आज शेयर बाजार खुला है या बंद, ये तो जान ही लीजिए. साथ ही हम आपको मॉक ट्रेडिंग के बारे में आपको बताएंगे और NSE-BSE पर मॉक सेशन और ट्रेडिंग की टाइमिंग के बारे में भी बता रहे हैं.  

Share Market Open or Close Today: आज शेयर बाजार बंद है या खुला, क्‍या NSE और BSE पर हो रही है ट्रेडिंग? 
Stock Market Open or Close Today: आज स्‍टॉक मार्केट में ट्रेडिंग हो रही है या नहीं?

Share Market Open or Not Today: आज 9 मई, शनिवार को शेयर बाजार खुला है या बंद? आप सोचेंगे कि ये कैसा बेतुका सवाल है. शनिवार को तो शेयर मार्केट अमूमन बंद ही होते हैं, लेकिन आज शनिवार होने के बावजूद शेयर बाजार खुला है. अब आप सोचेंगे कि आज शनिवार को स्‍टॉक मार्केट क्‍यों खुला है... तो इसका जवाब है- मॉक ट्रेडिंग की वजह से. 

मार्केट के दोनों बड़े एक्सचेंज NSE-BSE में आज मॉक ट्रेडिंग (Mock Trading) सेशन है. हालांकि मॉक ट्रेडिंग वाले दिन शेयर मार्केट खुले तो रहते हैं, लेकिन इनमें असली पैसा नहीं लगता है. मॉक ट्रेडिंग के बारे में आपको बताएंगे और NSE-BSE पर मॉक सेशन और ट्रेडिंग की टाइमिंग के बारे में भी बताते हैं.  

क्या होती है मॉक ट्रेडिंग?

मॉक ट्रेडिंग को आप एक तरह से उन परिस्थितियों के लिए मॉक ड्रिल की तरह मान सकते हैं, जब मौजूदा ट्रेडिंग सिस्‍टम किसी रिस्‍क यानी खतरे में हो. चूंकि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) जैसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज ट्रेडिंग के लिए महत्‍वपूर्ण होते हैं, इनको किसी भी वजह से डिस्‍टर्ब करने की कोशिश होने पर एक रिस्‍क फ्री, एकदम सुरक्षित व्‍यवस्‍था काम करेगी. एक्‍सचेंजों पर मॉक ट्रेडिंग सेशन, फाइनेंशियल मार्केट के सुचारू रूप से काम करने में अहम भूमिका निभाते हैं. ये सेशन ट्रेडिंग मेंबर्स, मार्केट बिचौलियों और खुद एक्सचेंजों को अपने सिस्टम को टेस्ट करने और रिस्‍क-फ्री माहौल में उनकी सिक्‍योरिटी सुनिश्चित करने के लिए एक प्‍लेटफॉर्म उपलब्‍ध कराते हैं.  NSE और BSE, दोनों ही एक्सचेंज समय-समय पर मॉक ट्रेडिंग सेशन कराते रहे हैं. इनके लिए खासतौर पर छु्ट्टी वाला दिन ही चुना जाता है. 

आज क्‍या है मॉक ट्रेडिंग का समय?

NSE और BSE ने इक्विटी सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट, कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स सेगमेंट के लिए मॉक ट्रेडिंग का अलग-अलग टाइम तय कर रखा है. यहां हम NSE और BSE पर Mock Trading Live Session का टाइम बता दे रहे हैं.  

नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज- NSE पर ट्रेडिंग सेशन टाइमिंग

NSE ने 9 मई 2026 के लिए मॉक ट्रेडिंग का विस्तृत टाइम-टेबल जारी किया है, जिसमें ट्रेडिंग सत्र को कई चरणों में बांटा गया है. शेड्यूल के मुताबिक सुबह 9:45 बजे से मॉर्निंग ब्लॉक डील विंडो सत्र-1 शुरू होगा और 10:00 बजे बंद होगा. इसी समय प्री-ओपन सत्र भी 10:00 बजे शुरू होता है, जबकि इसका रैंडम क्लोज 10:08 बजे निर्धारित है. IPO और लिस्टेड सिक्योरिटीज़ के लिए स्पेशल प्री-ओपन सत्र भी 10:00 बजे खुलता है और 10:45 बजे बंद होता है. इसके बाद सामान्य मार्केट 10:15 बजे खुलेगा, जबकि T+0 मार्केट का ओपन टाइम भी 10:15 बजे ही रखा गया है. साथ ही कॉल ऑक्शन इलिक्विड सेशन 10:30 बजे शुरू होगा और इसकी प्रक्रिया के लिए अलग-अलग चरण निर्धारित हैं.

दोपहर की तरफ NSE ने T+0 बाजार के लिए 12:30 बजे क्लोजिंग टाइम और 12:40 बजे ट्रेड मॉडिफिकेशन एंड टाइम रखा है. वहीं, सामान्य मार्केट की शुरुआत के बाद विशेष प्री-ओपन सत्र वाले स्टॉक्स के लिए रेगुलर मार्केट 11:00 बजे खुलेगा, जबकि ऑक्शन मार्केट 11:30 बजे से 12:15 बजे तक चलेगा. इस पूरे ढांचे से साफ है कि NSE ने मॉक ट्रेडिंग में अलग-अलग सेगमेंट- नॉर्मल मार्केट, T+0, कॉल ऑक्शन, स्पेशल प्री-ओपन और ऑक्शन मार्केट, के लिए समय अलग-अलग तय किया है, ताकि प्रतिभागियों को असली ट्रेडिंग जैसी प्रक्रिया का अनुभव मिल सके.

Latest and Breaking News on NDTV

बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज- NSE पर ट्रेडिंग सेशन टाइमिंग

BSE ने Mock Trading का पूरा टाइम-टेबल जारी किया है, जिसके मुताबिक ट्रेडिंग सत्र की शुरुआत सुबह 10:15 बजे लॉग-इन से होती है और 10:45 बजे तक यह प्रक्रिया चलती है. इसके बाद 10:45 बजे से 11:00 बजे तक 'सुबह ब्लॉक डील विंडो' का समय तय किया गया है. प्री-ओपन सेगमेंट 11:00 बजे शुरू होकर अलग-अलग चरणों में आगे बढ़ता है—ऑर्डर एंट्री और मैचिंग के बाद लगातार ट्रेडिंग 11:15 बजे से शुरू होती है. सामान्य ट्रेडिंग T+1 के लिए यह 3:30 बजे तक और T+0 के लिए 1:30 बजे तक तय है. इसी तरह IPO और री-लिस्टेड स्क्रिप्स के लिए स्पेशल प्री-ओपन में ऑर्डर एंट्री, मैचिंग और फिर ट्रेडिंग के स्लॉट अलग-अलग दिए गए हैं, जबकि SPOS स्क्रिप्स के लिए लगातार ट्रेडिंग 12:00 बजे से 3:30 बजे तक चलेगी.

सिर्फ इतना ही नहीं, BSE ने कॉल नीलामी, सेटलमेंट डिफॉल्ट्स और अन्य प्रोसेसिंग विंडो का भी समय स्पष्ट किया है. कॉल नीलामी 11:30 बजे से 3:30 बजे तक होगी, जबकि सेटलमेंट डिफॉल्ट्स के लिए ऑर्डर एंट्री और मैचिंग का अलग स्लॉट दोपहर 12:00 बजे से 12:45 बजे तक रखा गया है. दोपहर ब्लॉक डील विंडो 1:30 बजे से 1:45 बजे तक और क्लोजिंग से जुड़ी प्रक्रिया 3:30 बजे के बाद 3:40 बजे और 3:50 बजे तक चलेगी. अंत में, ट्रेड मॉडिफिकेशन T+1 का समय 4:00 बजे तक दिखाया गया है, जिससे साफ है कि पूरे दिन की मॉक ट्रेडिंग संरचना को चरणबद्ध और व्यवस्थित तरीके से डिजाइन किया गया है

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें: DA Hike: रेलकर्मियों के लिए गुड न्‍यूज! अप्रैल से बढ़े हुए महंगाई भत्ते के साथ मिलेगी इतनी पगार, दोनों चार्ट देख लीजिए

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com