विज्ञापन

Market Closing: मार्केट की तेजी पर लगा ब्रेक, गिरते बाजार में कमाल कर गए ये 5 शेयर

Share Market Closing: एक्सपर्ट के अनुसार बाजार में आई इस हल्की गिरावट की वजह मुनाफावसूली है. बीते दिन आई तेजी के बाद निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग की, जिसके चलते कुछ सेक्टर्स में हल्की गिरावट का दौर शुरू हुआ.

Market Closing: मार्केट की तेजी पर लगा ब्रेक, गिरते बाजार में कमाल कर गए ये 5 शेयर
Share Market Closing: करीब 1000 अंको की तेजी के बाद एक बार फिर मार्केट में गिरावट आई है.

Share Market Closing: बुधवार को शेयर बाजार में कमाल की तेजी देखने को मिली थी, जो हफ्ते के चौथे दिन गायब हो गई. निवेशक उम्मीद लगाए बैठे थे कि अमेरिका-ईरान के बीच शांति की बाते जोर पकड़ रही हैं, ऐसे में लगातार दूसरे दिन बाजार में हरियाली छाई रहेगी, पर ऐसा कुछ नहीं हुआ. हालांकि गिरावट ज्यादा बड़ी नहीं है. सेंसेक्स की बात करें तो ये 0.13% की गिरावट के साथ 77,886 पर और निफ्टी में हल्की 0.018% की कमी दिखी. ये24,327 अंक पर बंद हुआ. 

टॉप 5 गेनर्स

  • महिंद्रा एंड महिंद्रा (2.04)
  • एनटीपीसी (1.60)
  • कोटक बैंक (1.01)
  • टाटा स्टील (0.81)
  • इटरनल (0.74)

टॉप 5 लूजर्स

  • हिंदुस्तान यूनिलीवर (-1.90)
  • टीसीएस (-1.29)
  • टेक महिंद्रा (-1.29)
  • टाइटन (-1.08)
  • सन फार्मा (-1.03)

कैसी रही थी सुबह की शुरुआत

सुबह की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 380 अंकों की मजबूती के साथ 78,339 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा.वहीं, Nifty 50 ने भी 0.33% की बढ़त के साथ 24,410 का आंकड़ा पार कर लिया था. हालांकि ये तेजी ज्यादा देर टिक नहीं पाई. शुरुआती कारोबार में निफ्टी 0.4% की तेजी के साथ 24,423 के स्तर तक गया था, लेकिन बाद में यह 0.12% फिसलकर 24,302.95 पर आ गया. इसी तरह सेंसेक्स भी 0.5% की बढ़त के साथ 78,339 तक पहुंचने के बाद 0.07% गिरकर 77,903.71 के स्तर पर आ गया. 

ये भी पढ़ें- 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में IAS ब्रजेंद्र नवनीत की एंट्री,सैलरी-फिटमेंट फैक्टर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें लेटेस्ट अपडेट 

हल्की गिरावट की वजह

एक्सपर्ट के अनुसार बाजार में आई इस हल्की गिरावट की वजह मुनाफावसूली है. बीते दिन आई तेजी के बाद निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग की, जिसके चलते कुछ सेक्टर्स में हल्की गिरावट का दौर शुरू हुआ. हालांकि पीस डील की उम्मीद में मार्केट अभी भी बुलिश बना हुआ है. बीते हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते बाजार में निवेशकों ने जमकर खरीदारी की है. कच्चे तेल की कीमतें अभी लेवल में बनी हुईं हैं, ऐसे में ग्लोबली मार्केट का रुख भी पॉजिटिव बना हुआ है. 

कच्चे तेल की चाल

कच्चे तेल की कीमतों की बात करें तो जुलाई के लिए ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स (Brent crude) 0.91% बढ़कर 102.19 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) फ्यूचर्स जून के लिए 1.23% की तेजी के साथ 96.25 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें- कचरा समझकर जिसे फेंक देते थे लोग, उसी नारियल के छिलकों से खड़ा किया लग्जरी बिजनेस, विदेशों से मिल रहे ऑर्डर

लेखक के बारे में
img
शुभम उपाध्याय
shubham.upadhyay@ndtv.com
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Share Market Closing, Share Market Closing News, Share Market Closing News In Hindi, Share Market Closing Bell, Share Market Closing Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com