Share Market Closing: बुधवार को शेयर बाजार में कमाल की तेजी देखने को मिली थी, जो हफ्ते के चौथे दिन गायब हो गई. निवेशक उम्मीद लगाए बैठे थे कि अमेरिका-ईरान के बीच शांति की बाते जोर पकड़ रही हैं, ऐसे में लगातार दूसरे दिन बाजार में हरियाली छाई रहेगी, पर ऐसा कुछ नहीं हुआ. हालांकि गिरावट ज्यादा बड़ी नहीं है. सेंसेक्स की बात करें तो ये 0.13% की गिरावट के साथ 77,886 पर और निफ्टी में हल्की 0.018% की कमी दिखी. ये24,327 अंक पर बंद हुआ.
टॉप 5 गेनर्स
- महिंद्रा एंड महिंद्रा (2.04)
- एनटीपीसी (1.60)
- कोटक बैंक (1.01)
- टाटा स्टील (0.81)
- इटरनल (0.74)
टॉप 5 लूजर्स
- हिंदुस्तान यूनिलीवर (-1.90)
- टीसीएस (-1.29)
- टेक महिंद्रा (-1.29)
- टाइटन (-1.08)
- सन फार्मा (-1.03)
कैसी रही थी सुबह की शुरुआत
सुबह की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 380 अंकों की मजबूती के साथ 78,339 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा.वहीं, Nifty 50 ने भी 0.33% की बढ़त के साथ 24,410 का आंकड़ा पार कर लिया था. हालांकि ये तेजी ज्यादा देर टिक नहीं पाई. शुरुआती कारोबार में निफ्टी 0.4% की तेजी के साथ 24,423 के स्तर तक गया था, लेकिन बाद में यह 0.12% फिसलकर 24,302.95 पर आ गया. इसी तरह सेंसेक्स भी 0.5% की बढ़त के साथ 78,339 तक पहुंचने के बाद 0.07% गिरकर 77,903.71 के स्तर पर आ गया.
हल्की गिरावट की वजह
एक्सपर्ट के अनुसार बाजार में आई इस हल्की गिरावट की वजह मुनाफावसूली है. बीते दिन आई तेजी के बाद निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग की, जिसके चलते कुछ सेक्टर्स में हल्की गिरावट का दौर शुरू हुआ. हालांकि पीस डील की उम्मीद में मार्केट अभी भी बुलिश बना हुआ है. बीते हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते बाजार में निवेशकों ने जमकर खरीदारी की है. कच्चे तेल की कीमतें अभी लेवल में बनी हुईं हैं, ऐसे में ग्लोबली मार्केट का रुख भी पॉजिटिव बना हुआ है.
कच्चे तेल की चाल
कच्चे तेल की कीमतों की बात करें तो जुलाई के लिए ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स (Brent crude) 0.91% बढ़कर 102.19 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) फ्यूचर्स जून के लिए 1.23% की तेजी के साथ 96.25 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं