विज्ञापन

'जब हमारी गोली लगेगी ना...', सैफ अली खान को रोहित गोदारा गैंग से जान से मारने की धमकी, बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करने की चेतावनी

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग और अमिताभ बच्चन को धमकी के बाद अब सैफ अली खान को धमकी मिली है. वायरल ऑडियो में आरोपी ने करीना कपूर के विवाद को लेकर बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करने की चेतावनी दी गई.

'जब हमारी गोली लगेगी ना...', सैफ अली खान को रोहित गोदारा गैंग से जान से मारने की धमकी, बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करने की चेतावनी
सैल अली खान को जान से मारने की धमकी.
Photo: AFP
मुंबई:

बॉलीवुड सितारों को गैंगस्टरों की तरफ से लगातार धमकी का सामना करना पड़ रहा है. टाइगर श्रॉफ के घर पर फायरिंग और अमिताभ बच्चन को खुली धमकी के बाद अब बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान को धमकी मिली है. सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें सैफ अली खान को धमकी दी गई है. यह धमकी रोहित गोदारा गैंग की तरफ से दी गई बताई जा रही है. ऑडियो में धमकी दे रहा शख्स खुद को रोहित गोदारा गैंग का करीबी जीशान अख्तर बता रहा है. 

कथित ऑडियो में सैफ अली खान को धमकी देने वाला शख्स करीना कपूर के ताजा विवाद की भी जिक्र करता है. गौर करने वाली बात है कि सैफ को धमकी देने वाला जीशान, अख्तर बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वॉन्टेड भी है.

धमकी देने वाले शख्स ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित ऑडियो में धमकी देने वाले शख्स को यह कहते हुए सुना जा सकता है- "सैफ अली खान, देख तेरी बीवी करीना कपूर ने जो गलती की है, कहीं ऐसा न हो कि इसकी गलती की सजा तुझे भुगतनी पड़े. पहले चाकू लगा था, तो ऊपर वाले ने बचा लिया था. जब हमारी गोली लगेगी ना तो कहीं ऐसा न हो कि बाबा सिद्दीकी जैसा हाल हो जाए."

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या धमकियों के पीछे वास्तव में जीशान अख्तर का हाथ है, या किसी और ने मशहूर हस्तियों को निशाना बनाने और कानून लागू करने वाली एजेंसियों को परेशान करने के लिए उसके नाम का इस्तेमाल किया है.

फिल्मी हस्तियों ने धमकियों के बाद की सिक्योरिटी की मांग

मुंबई के कई फिल्म अभिनेताओं ने धमकियों का हवाला देते हुए विशेष सुरक्षा की मांग की है. धमकी के स्तर की समीक्षा के बाद, उन्हें 'X-श्रेणी' की सुरक्षा दिए जाने की संभावना है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुंबई पुलिस की सुरक्षा शाखा (प्रोटेक्शन ब्रांच) अभी इन आवेदनों और धमकियों की सच्चाई की जांच कर रही है.

खतरे के स्तर का आकलन करने के बाद ही कोई आखिरी फैसला लिया जाएगा. 'X-श्रेणी' की सुरक्षा में आमतौर पर दो हथियारबंद सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाते हैं. हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें | टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बिश्नोई गैंग ने शूटरों तक पैसे पहुंचाने के लिए रिक्शावालों के खाते किए इस्तेमाल

यह भी पढ़ें | एक्टर आयुष्मान खुराना को मिली रंगदारी की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे करोड़ों रुपये

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saif Ali Khan, Bollywood, Rohit Godara, Baba Siddique, Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com