विज्ञापन

75 लाख रुपये सस्‍ती हो गई जगुआर की Range Rover कार, ये है वजह! डिफेंडर के दाम कम हुए क्‍या?

JLR Range Rover Price Cut: कंपनी के MD अम्बा ने आगे कहा कि मुक्त व्यापार समझौते से ब्रांड के महत्वाकांक्षी पोर्टफोलियो की लोकप्रियता बढ़ने और भारत के लग्जरी कार बाजार में कंपनी की विकास गति को और मजबूत करने की उम्मीद है.

75 लाख रुपये सस्‍ती हो गई जगुआर की Range Rover कार, ये है वजह! डिफेंडर के दाम कम हुए क्‍या?
Range Rover के किन मॉडल्‍स की कीमतें कम हो गई हैं?

जगुआर लैंड रोवर इंडिया (JLR India) ने मंगलवार को अपनी फ्लैगशिप SUV रेंज रोवर एसवी की कीमतों में 75 लाख रुपये तक की भारी कटौती का ऐलान किया है. ये भारत का ब्रिटेन के साथ हुए FTA का असर है, जिसके तहत इंपोर्ट ड्यूटी में भारी छूट का प्रावधान है.  कंपनी इस कटौती के जरिये प्रस्तावित भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (FTA) से होने वाले संभावित लाभों को ग्राहकों तक पहुंचाना चाहती है. कंपनी ने बताया कि कीमत में ये कटौती ब्रिटेन से इंपोर्टेड निर्मित यूनिट (CBU) मॉडलों पर लागू होती है. ये लैंड रोवर की हाई-एंड एसयूवी रेंज रोवर SV की कीमतों में की गई अब तक की सबसे बड़ी कटौती है. हालांकि डिफेंडर जैसे मेड इन इंडिया मॉडल्‍स के दाम कम नहीं हुए हैं. 

अब कितने में मिलेगी रेंज रोवर?

इस कटौती के बाद रेंज रोवर एसवी (Range Rover SV) की एक्स-शोरूम कीमत 4.25 करोड़ रुपये से घटाकर 3.5 करोड़ रुपये कर दी गई है. रेंज रोवर स्पोर्ट एसवी (Range Rover Sport SV) की शुरुआती कीमत 2.75 करोड़ रुपये से घटकर अब 2.35 करोड़ रुपये हो गई है.

कंपनी के अनुसार, संशोधित मूल्य निर्धारण भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के लागू होने के बाद नई प्राइस स्‍ट्रक्‍चर के तहत अपेक्षित बदलावों को दर्शाता है.

इन मॉडल्‍स की कीमतें कम नहीं होंगी!

हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया कि भारत में बनाए गए मॉडल्‍स, जिनमें रेंज रोवर, रेंज रोवर स्पोर्ट, रेंज रोवर इवोक, रेंज रोवर वेलार और डिस्कवरी स्पोर्ट शामिल हैं - की कीमतें अपरिवर्तित रहेंगी, क्योंकि आयात शुल्क संशोधनों का इन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

कंपनी ने यह भी कहा कि डिफेंडर और डिस्कवरी जैसे मॉडल अपनी मौजूदा कीमतों पर ही बने रहेंगे क्योंकि इनका उत्पादन स्लोवाकिया में होता है और ये भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते के दायरे में नहीं आते हैं.

आज ही से लागू हो गईं नई कीमतें

कंपनी के अनुसार, रेंज रोवर की नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं, जो समझौते के सफल क्रियान्वयन के प्रति कंपनी के विश्वास को दर्शाते हैं. इस फैसले को लेकर JLR इंडिया के MD राजन अम्बा ने कहा कि कंपनी व्यापार समझौते के अपेक्षित लाभों को अपने ग्राहकों तक पहले से ही पहुंचा रही है.

उन्होंने कहा कि संशोधित मूल्य निर्धारण जेएलआर इंडिया के ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण को मजबूत करता है और इसका उद्देश्य प्रीमियम एसवी रेंज को खरीदारों के लिए अधिक सुलभ बनाना है.

कंपनी ने कहा, 'संशोधित कीमतें मुक्त व्यापार समझौते (FTA) द्वारा लागू की गई नई शुल्क संरचना को दर्शाती हैं और तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.'

MD अम्बा ने आगे कहा कि मुक्त व्यापार समझौते से ब्रांड के महत्वाकांक्षी पोर्टफोलियो की लोकप्रियता बढ़ने और भारत के लग्जरी कार बाजार में कंपनी की विकास गति को और मजबूत करने की उम्मीद है.

अंबा ने कहा, 'हमें विश्वास है कि यह FTA अधिक ग्राहकों को बेहद आकर्षक और महत्वाकांक्षी एसवी पोर्टफोलियो का अनुभव करने का अवसर देगा और जेएलआर इंडिया के विकास पथ को और मजबूत करेगा.'  

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: पुणे मीटिंग से आई बड़ी खबर! मिनिमम सैलरी 65000... पेंशन, भत्ते और ग्रेच्‍युटी पर क्‍या बातें हुईं?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Range Rover Price Cut, Range Rover Price In India, Range Rover Price, JLR Price Cut, Jaguar Land Rover
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com