विज्ञापन

Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, राम नवमी पर आपके शहर में कब है बैंकों की छुट्टी? आगे मार्च क्‍लोजिंग, 4 दिन का फेर!

March Closing के कारण 31 मार्च तक कई टैक्स और निवेश संबंधी काम निपटाने होते हैं. ऐसे में अंतिम समय की अफरातफरी से बचने के लिए अपने बैंकिंग कार्यों की योजना इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर बना लें.

Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, राम नवमी पर आपके शहर में कब है बैंकों की छुट्टी? आगे मार्च क्‍लोजिंग,  4 दिन का फेर!
Ram Navami Bank Holiday 2026: राम नवमी पर बैंकों में कब है छुट्टी
(AI Generated)

Ram Navami Bank Holiday on 26 or 27 March 2026: 1 अप्रैल से नया फाइनेंशियल ईयर यानी वित्त वर्ष 2026-27 शुरू होने वाला है और इस महीने बैंक से जुड़े कामों के लिए आपके पास समय काफी कम बचा हुआ है. मार्च क्लोजिंग के कारण 31 मार्च तक कई टैक्स और निवेश संबंधी काम निपटाने होते हैं. ऐसे में अंतिम समय की अफरातफरी से बचने के लिए अपने बैंकिंग कार्यों की योजना इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर बना लें. आप सोचेंगे कि आज तो 25 मार्च ही है, अभी 5 दिन बाकी है. लेकिन आपको ये भी ध्‍यान में रखना जरूरी है कि राम नवमी की छुट्टी भी है और वीकेंड्स भी. इसलिए ऐसे में आपने थोड़ी सी ढील बरती तो आपका काम अटक सकता है. 

दरअसल, आमतौर पर नया साल 1 जनवरी से शुरू होता है, लेकिन बैंकों या दूसरे फाइनेंस सेक्‍टर के लिए 'नया साल' 1 अप्रैल से शुरू होता है. यही कारण है कि मार्च का महीना वित्तीय लेखा-जोखा (Financial Closing) के लिए महत्वपूर्ण होता है. अब चूंकि इस महीने में त्योहारों की लंबी कतार भी बैंकिंग कामकाज को प्रभावित करती है. मार्च के आखिरी हफ्ते में रामनवमी और महावीर जयंती जैसे बड़े त्योहारों के साथ-साथ वीकेंड का ऐसा संयोग बन रहा है, जिससे बैंकों में लंबी छुट्टियां रहने वाली हैं. 

रामनवमी की छुट्टी: 26 या 27 मार्च?

अक्सर त्योहारों की तिथियों को लेकर अलग-अलग राज्यों में भिन्नता देखी जाती है, और ऐसा ही कुछ इस बार रामनवमी पर भी हो रहा है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक अवकाश सूची के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों में रामनवमी की छुट्टी दो अलग-अलग दिनों पर पड़ रही है:

26 मार्च (गुरुवार): दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित अधिकांश राज्यों में 26 मार्च को रामनवमी का अवकाश रहेगा. इन क्षेत्रों में गुरुवार को बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

27 मार्च (शुक्रवार): बिहार, ओडिशा और सिक्किम जैसे राज्यों में रामनवमी (चैते दशैं) का उत्सव 27 मार्च को मनाया जाएगा, जिसके चलते यहाँ शुक्रवार को बैंकों में कामकाज नहीं होगा.

क्यों लग सकता है 4 दिनों की छुट्टियों का चक्‍कर?

यदि आप सावधानी नहीं बरतते हैं, तो आपको बैंक के एक छोटे से काम के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. छुट्टियों की लिस्‍ट यहां देख लीजिए. 

  • 26/27 मार्च: रामनवमी के कारण क्षेत्रीय अवकाश.
  • 28 मार्च: महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे.
  • 29 मार्च: रविवार का साप्ताहिक अवकाश.
  • 31 मार्च: महावीर जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार जैसे कई राज्यों में एक बार फिर बैंक बंद रहेंगे.

इसका मतलब यह है कि 26 मार्च से लेकर 31 मार्च के बीच केवल 30 मार्च (सोमवार) को ही बैंक खुलेंगे. उस दिन भी भारी भीड़ होने की संभावना है क्योंकि लंबी छुट्टी के बाद बैंक दोबारा कामकाज शुरू करेंगे.

क्यों जरूरी है बैंक जाना, छुट्टी हो तो क्‍या करें?

आज के दौर में नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप्स ने जीवन आसान कर दिया है, लेकिन कुछ कार्य अभी भी भौतिक उपस्थिति की मांग करते हैं. यदि आपको नया बैंक खाता खुलवाना है, केवाईसी (KYC) अपडेट कराना है, डिमांड ड्राफ्ट (DD) बनवाना है या अपनी पासबुक प्रिंट करानी है, तो आपको बैंक जाना ही होगा. इसके अलावा, लोन संबंधी बातचीत या लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने जैसे कार्यों के लिए भी अधिकारी से मिलना अनिवार्य होता है.

बैंक बंद होने का मतलब यह नहीं है कि आपके वित्तीय लेनदेन रुक जाएंगे. नकद निकासी के लिए आप एटीएम (ATM) का उपयोग कर सकते हैं. साथ ही, पैसे ट्रांसफर करने के लिए UPI, NEFT, RTGS और IMPS जैसी सेवाएं 24x7 चालू रहती हैं.

ये भी पढ़ें: 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com