विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today: 4 मई को चुनाव नतीजों से पहले पेट्रोल डीजल के नए रेट हुए अपडेट, जानें आपके शहर में क्या है ताजा भाव

Petrol Diesel Rate Today: क्या विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा उछाल आने वाला है? कच्चे तेल की कीमतें 108 डॉलर के पार पहुंचने और तेल कंपनियों को हो रहे भारी घाटे के बीच आम जनता के मन में यह सवाल बना हुआ है .

Petrol Diesel Price Today: 4 मई को चुनाव नतीजों से पहले पेट्रोल डीजल के नए रेट हुए अपडेट, जानें आपके शहर में क्या है ताजा भाव
Petrol-Diesel Price Today in India: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण तेल कंपनियों को घाटा हो रहा है.

आज, 4 मई को देश में पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव नतीजे आने वाले हैं. ऐसे में आम लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ सकते हैं. फिलहाल ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने राहत देते हुए आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. यानी अगर आप टंकी फुल करवाने की सोच रहे हैं तो आपको पुराने रेट के हिसाब से ही पैसे चुकाने होंगे.

ऐसे में अपनी गाड़ी की टंकी फुल करवाने से पहले यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस रेट पर बिक रहा है और क्या वाकई चुनाव खत्म होते ही महंगाई का नया झटका लगने वाला है?

देश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

  • नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
  • मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है.
  • कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये प्रति लीटर और  डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है.
  • बेंगलुरु में पेट्रोल 102.92 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.70 रुपये प्रति लीटर है.
Latest and Breaking News on NDTV

क्रूड ऑयल 108 डॉलर के पार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड करीब 108.30 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर है, जबकि अमेरिकी क्रूड 102.01 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है. पहले इसमें गिरावट आई थी, लेकिन बाद में रिकवरी देखने को मिली.हालांकि सोमवार, 4 मई को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपने पुराने रेट पर ही बनी हुई हैं.

क्या बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 4 से 5 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो सकती है. एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है.ग्लोबल मार्केट पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी और पिछले चार साल से खुदरा कीमतों के स्थिर रहने के कारण तेल कंपनियों को भारी नुकसान हो रहा है. 

बताया जा रहा है कि कंपनियों को पेट्रोल पर करीब 20 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर करीब 100 रुपये प्रति लीटर तक का घाटा हो रहा है.कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और चार साल से खुदरा कीमतें स्थिर रहने से बढ़ते घाटे के बीच सरकारी सूत्रों ने निकट भविष्य में पेट्रोल एवं डीजल के दाम बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया है.

क्या चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोल-डीजल होगा महंगा?

चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. हालांकि, सरकार ने फिलहाल किसी भी तरह की बढ़ोतरी की पुष्टि नहीं की है.पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ कहा है कि फिलहाल कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. लोगों से अपील की गई है कि घबराहट में ज्यादा खरीदारी न करें. देश में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई में कोई दिक्कत नहीं है.

ये भी पढ़ें- Share Market Prediction: विधानसभा चुनाव रिजल्ट का आज शेयर मार्केट पर क्या होगा असर? जानें एक्सपर्ट्स की राय

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com