विज्ञापन

Share Market Prediction: विधानसभा चुनाव रिजल्ट का आज शेयर मार्केट पर क्या होगा असर? जानें एक्सपर्ट्स की राय

Share Market Prediction: एक्सपर्ट की सलाह है कि निवेशक और ट्रेड करने वाले लोग जल्दबाजी ना करें और फंडामेंटल्स का ध्यान रखें. हर ट्रेड में स्टॉप‑लॉस जरूर लगाएं, जिससे नुकसान ज्यादा ना हो.

Share Market Prediction: विधानसभा चुनाव रिजल्ट का आज शेयर मार्केट पर क्या होगा असर? जानें एक्सपर्ट्स की राय
Share Market Prediction: निफ्टी में जहां तेजी की उम्मीद है, वहीं बैंक निफ्टी हाल के दिनों में कमजोर दिखा है. हाई लेवल पर मुनाफावसूली हुई, जिससे बैंकिंग शेयरों पर दबाव आ गया.

Share Market Prediction: आज 4 मई को पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं. लंबी छुट्टी के बाद जब आज बाजार खुलेगा, तो इन नतीजों का सीधा असर निवेशकों के सेंटीमेंट पर देखने को मिल सकता है. अगर नतीजे बाजार की उम्मीदों के मुताबिक रहे, तो हमें तेजी देखने को मिल सकती है, लेकिन किसी भी बड़े उलटफेर की स्थिति में उतार-चढ़ाव का माहौल बन सकता है.

लंबी छुट्टियों के बाद मई में पहली बार भारतीय शेयर बाजार दोबारा खुलने जा रहा है. निवेशक मार्केट की चाल समझने में लगे हैं कि आगे बाजार किस दिशा में जाएगा. मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार निफ्टी और सेंसेक्स फिलहाल बहुत ज्यादा ना ऊपर जाएं लेकिन बड़ी गिरावट के भी चांस कम हैं. यानी एक सीमित दायरे में ही उतार‑चढ़ाव देखने को मिल सकता है. राहत की बात ये है कि बाजार का रुझान पॉजिटिव बना हुआ है, यानी धीरे‑धीरे हल्की बढ़त भी देखने को मिल सकती है.

सेंसेक्स का हाल

अभी सेंसेक्स ज्यादा ऊपर‑नीचे नहीं हो रहा है, बल्कि एक ही दायरे में चल रहा है. एक्सपर्ट के अनुसार जब तक सेंसेक्स 77,500 से 78,000 के ऊपर नहीं जाता, तब तक तेजी की उम्मीद कम है. अगर ये लेवल पार कर लेता है, तो सेंसेक्स 80,000 तक जा सकता है. वहीं अगर गिरावट आती है, तो 75,300 के लेवल पर सपोर्ट मिल सकता है.

निफ्टी में दिख सकती है मजबूती

पिछले हफ्ते बाजार में उतार‑चढ़ाव जरूर दिखा, लेकिन निफ्टी फिर भी मजबूती के साथ टिका रहा. एक्सपर्ट्स के अनुसार निफ्टी अपने बड़े सपोर्ट लेवल के ऊपर बना हुआ है, जिससे साफ है कि निवेशक अभी भी खरीदारी करने के मूढ में हैं और बाजार पर भरोसा कर रहे हैं. हालांकि, अपर लेवल में निफ्टी को 24,350 और 24,600 पर रुकावट आ सकती है, क्योंकि वहां बिकवाली बढ़ सकती है. अगर बाजार नीचे आता है तो 23,900 और 23,550 के स्तर पर निफ्टी को सहारा मिल सकता है. लेकिन अगर निफ्टी 23,500 से नीचे चला गया, तो बिकवाली और तेज हो सकती है. कुल मिलाकर बाजार का माहौल फिलहाल ठीक है, लेकिन आगे बढ़ने और नीचे गिरने दोनों तरफ अलर्ट पर रहना जरूरी है.

ये भी पढ़ें- वॉरेन बफे के बाद ग्रेग एबेल, उनके बाद अगला कौन? AGM में नए CEO ने दिया जवाब, मास्‍टर प्‍लान भी बताया

बैंक निफ्टी के लिए भविष्यवाणी

निफ्टी में जहां तेजी की उम्मीद है, वहीं बैंक निफ्टी हाल के दिनों में कमजोर दिखा है. हाई लेवल पर मुनाफावसूली हुई, जिससे बैंकिंग शेयरों पर दबाव आ गया. एक्सपर्ट का मानना है कि बैंक निफ्टी को 55,550 के आसपास हाई लेवल पर जाने में समस्या हो सकती है.  अगर इसमें गिरावट आती है, तो 54,350 से 53,850 के बीच का स्तर इसे थाम सकता है. इसलिए फिलहाल बैंक निफ्टी में सोच‑समझकर कदम रखना होगा.

एक्सपर्ट की सलाह

अभी बाजार बहुत ऊपर‑नीचे हो रहा है. इसलिए एक्सपर्ट की सलाह है कि निवेशक और ट्रेड करने वाले लोग जल्दबाजी ना करें और फंडामेंटल्स का ध्यान रखें. हर ट्रेड में स्टॉप‑लॉस जरूर लगाएं, जिससे नुकसान ज्यादा ना हो. मई का पहला हफ्ता बताएगा कि बाजार अब किस तरफ जाएगा.

ये भी पढ़ें: 'शेयर मार्केट, जैसे चर्च के बगल में कैसीनो... जुआरी मोड में लोग', वॉर के बीच वॉरेन बफे ने ऐसा क्‍यों कहा?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com