Petrol Diesel Price Today: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और भू राजनीतिक अस्थिरता का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर देखने को मिल रहा है. वैश्विक बाजार में कच्चे तेल में तेजी का दौर लगातार बना हुआ है, जिसके चलते हाल ही में क्रूड ऑयल का भाव 90 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया था.
हालांकि, सोमवार के मुकाबले मंगलवार 21 जुलाई को कच्चे तेल के दामों में मामूली नरमी दर्ज की गई है. इस बीच भारतीय सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे देशभर के लिए पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी कर दी है.
नई दिल्ली में पेट्रोल डीजल के दाम
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बावजूद देश में राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल दोनों ही ईंधन की दरें स्थिर बनी हुई हैं. राजधानी दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल का भाव ₹102.12 प्रति लीटर पर बना हुआ है. यानी कल के मुकाबले इसमें कोई फेरबदल दर्ज नहीं किया गया है. पिछले 2 महीनों के आंकड़ों को देखें तो दिल्ली में पेट्रोल की दरें ₹99.51 से ₹102.12 प्रति लीटर के बीच घटती-बढ़ती रही हैं. इसके साथ ही दिल्ली में डीजल का भाव ₹95.20 प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है. पिछले 2 महीनों के दौरान दिल्ली में डीजल की कीमत ₹92.49 से ₹95.20 प्रति लीटर के दायरे में रही है.
घर बैठे कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल डीजल का भाव?
देशभर के सभी शहर में राज्य स्तरीय टैक्स (VAT) और स्थानीय भाड़े के आधार पर पेट्रोल और डीजल के दामों में थोड़ा अंतर होता है. आप अपने मोबाइल से SMS के जरिए रोजाना अपने शहर के सटीक दाम चेक कर सकते हैं. अलग-अलग कंपनियों के हेल्पलाइन नंबर पर एसएमएस भेज कर पेट्रोल-डीजल की कीमत जानने का तरीका नीचे बताया गया है, जिस पर एसएमएस कर आप अपने शहर का भाव जान सकते हैं.
बड़े शहरों में पेट्रोल का भाव
शहर कीमत
- नई दिल्ली ₹102.12
- कोलकाता ₹113.51
- मुंबई ₹111.21
- चेन्नई ₹107.76
- गुरुग्राम ₹102.97
- नोएडा ₹101.96
- बेंगलुरु ₹110.82
- भुवनेश्वर ₹110.49
- चंडीगढ़ ₹101.54
- हैदराबाद ₹115.69
- जयपुर ₹112.66
- लखनऊ ₹101.86
- पटना ₹113.53
- तिरुवनंतपुरम ₹115.49
देश के बड़े शहरों में डीजल का भाव
शहर कीमत
- नई दिल्ली ₹95.20
- कोलकाता ₹99.82
- मुंबई ₹97.83
- चेन्नई ₹99.55
- गुरुग्राम ₹95.64
- नोएडा ₹95.44
- बेंगलुरु ₹98.77
- भुवनेश्वर ₹102.15
- चंडीगढ़ ₹89.47
- हैदराबाद ₹103.82
- जयपुर ₹97.78
- लखनऊ ₹95.36
- पटना ₹99.54
- तिरुवनंतपुरम ₹104.40
- इंडियन ऑयल (IOCL) ग्राहक: अपने मैसेज बॉक्स में RSP <स्थान कोड> टाइप करें और इसे 9224992249 पर भेजें.
- भारत पेट्रोलियम (BPCL) ग्राहक: RSP <स्थान कोड> लिखकर 9223112222 पर भेजें.
- हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ग्राहक: HPPRICE <स्थान कोड> टाइप करके 9222201122 पर SMS करें.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का ताजा हाल
वैश्विक बाजार में मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई, लेकिन यह अभी भी उच्च स्तर पर बना हुआ है. वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड यानी WTI क्रूड का भाव $82.42 प्रति बैरल दर्ज किया गया, जिसमें 0.07% की मामूली गिरावट देखी जा रही है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय मानक माना जाने वाला ब्रेंट क्रूड $88.85 प्रति बैरल यानी 0.41% की हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक तनाव अगर और गहराता है, तो आने वाले दिनों में क्रूड ऑयल की कीमतों में एक बार फिर बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं