विज्ञापन

Petrol-Diesel Price Today: क्रूड ऑयल 90 डॉलर के पार, जानिए 20 जुलाई को आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

Petrol-Diesel Rate Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा होने के बावजूद भारतीय बाजार में अभी तक इसका असर नहीं दिखा है. सरकारी तेल कंपनियों ने 20 जुलाई के लिए पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है.

Petrol-Diesel Price Today: क्रूड ऑयल 90 डॉलर के पार, जानिए 20 जुलाई को आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव
Petrol and Diesel Prices in India Today: भारत में आज नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol-Diesel Price Today 20 July 2026: मिडिस ईस्ट में ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के चलते ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें फिर आसमान छू रही है. हालांकि भारत  में फिलहाल इसका असर देखने को नहीं मिला है. सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार ,20 जुलाई के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. राहत की बात यह है कि देश के ज्यादातर शहरों में आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. देश में पेट्रोल-डीजल के दाम जैसे के तैसे बने हुए है.हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेज उछाल ने आने वाले दिनों की चिंता जरूर बढ़ा दी है.

अगर आप अपनी कार या बाइक में पेट्रोल-डीजल भरवाने जा रहे हैं, तो टंकी फुल करवाने से पहले यह जान लें कि आज आपके शहर में आज पेट्रोल (Petrol Price Today) और डीजल (Diesel Price Today) किस भाव पर बिक रहा है. आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट्स...

20 जुलाई को आपके शहर में पेट्रोल के ताजा रेट

  • दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर मिल रहा है, इसके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
  • मुंबई में पेट्रोल ₹111.21 प्रति लीटर की दर से मिल रहा है, यहां भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
  • कोलकाता में पेट्रोल के दाम स्थिर हैं और यह ₹113.51 प्रति लीटर बिक रहा है.
  • चेन्नई में पेट्रोल 1 पैसे सस्ता होकर ₹107.76 प्रति लीटर मिल रहा है.
  • बेंगलुरु में पेट्रोल ₹111.68 प्रति लीटर मिल रहा है, यहां कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.
  • गुरुग्राम में पेट्रोल के रेट में कोई बदलाव नहीं आया है और यह ₹102.97 प्रति लीटर मिल रहा है.
  • नोएडा में पेट्रोल 16 पैसे सस्ता हुआ है और अब यह ₹101.96 प्रति लीटर बिक रहा है.
  • लखनऊ: आज लखनऊ में पेट्रोल 30 पैसे महंगा होकर ₹101.89 प्रति लीटर बिक रहा है.
  • पटना: आज पटना में पेट्रोल 6 पैसे सस्ता हुआ है और अब यह ₹113.37 प्रति लीटर मिल रहा है.

20 जुलाई को आपके शहर में डीजल के ताजा रेट

  • दिल्ली में डीजल के दाम स्थिर हैं और यह ₹95.20 प्रति लीटर मिल रहा है.
  • कोलकाता में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, यह ₹99.82 प्रति लीटर बिक रहा है.
  • मुंबई में डीजल ₹97.83 प्रति लीटर की दर से मिल रहा है, यहां कीमतें जस की तस हैं.
  • आज चेन्नई में भी डीजल के दाम स्थिर हैं और यह ₹99.55 प्रति लीटर मिल रहा है.
  • बेंगलुरु में डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं और यह ₹99.56 प्रति लीटर मिल रहा है.
  • गुरुग्राम में डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं आया है, यह ₹95.64 प्रति लीटर मिल रहा है.
  • नोएडा में डीजल 12 पैसे सस्ता हुआ है और अब यह ₹95.44 प्रति लीटर बिक रहा है.
  • लखनऊ में डीजल की कीमत 30 पैसे बढ़ गई है और यह ₹95.36 प्रति लीटर बिक रहा है.
  • पटना में डीजल 8 पैसे सस्ता हुआ है और अब यह ₹99.36 प्रति लीटर मिल रहा है.

क्रूड ऑयल 90 डॉलर के पार, क्यों बढ़ी चिंता?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब तेल बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है. सोमवार को ब्रेंट क्रूड करीब 3 फीसदी उछलकर 90.79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जो जून के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है. वहीं अमेरिकी WTI क्रूड भी 84.68 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया.

पिछले हफ्ते ब्रेंट क्रूड में करीब 16 फीसदी और WTI में 15 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई, जो कई महीनों की सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त मानी जा रही है.

मिडिल ईस्ट में क्या हुआ, जिससे बढ़े तेल के दाम?

वीकेंड के दौरान अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ गया. अमेरिका ने लगातार नौवीं रात ईरान पर हमले किए, जबकि ईरान की ओर से भी खाड़ी क्षेत्र में जवाबी कार्रवाई की गई. इस बीच दोनों देशों ने समुद्री जहाजों की आवाजाही को भी प्रभावित किया है. अमेरिका ईरानी बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकेबंदी लागू करने की बात कह रहा है, जबकि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले कुछ जहाजों को निशाना बनाने की चेतावनी दी है. यही रास्ता दुनिया के करीब 20 फीसदी कच्चे तेल के कारोबार के लिए सबसे अहम माना जाता है.

शिपिंग पर असर, सप्लाई को लेकर बढ़ी चिंता

तनाव बढ़ने के बाद होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की संख्या भी घट गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को सिर्फ चार जहाज इस रास्ते से गुजरे, जबकि एक दिन पहले यह संख्या आठ थी. ओमान के पास एक जहाज में आग लगने की भी खबर सामने आई है.एक्सपर्ट का कहना है कि अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है, तो तेल की सप्लाई प्रभावित हो सकती है और इसका असर ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों पर देखने को मिल सकता है.

मई में चार बार बढ़े थे पेट्रोल-डीजल के दाम

इस साल मई में तेल कंपनियों ने चार बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की थी.

  • 15 मई 2026: पेट्रोल ₹3 और डीजल ₹3.29 प्रति लीटर महंगा हुआ.
  • 19 मई 2026: पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ.
  • 23 मई 2026: पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे फिर बढ़ा.
  • 25 मई 2026: पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा किया गया.

क्या आने वाले दिनों में महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल?

अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक 90 डॉलर प्रति बैरल या उससे ऊपर बनी रहती हैं, तो भारत में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है. फिलहाल तेल कंपनियों ने खुदरा दाम नहीं बढ़ाए हैं, लेकिन बाजार की नजर अब मिडिल ईस्ट के हालात और कच्चे तेल की चाल पर टिकी हुई है.

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोज सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं. इनके दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और केंद्र - राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स पर निर्भर करते हैं.

घर बैठे ऐसे चेक करें अपने शहर का ताजा रेट

अगर आप पेट्रोल पंप जाने से पहले अपने शहर का रेट जानना चाहते हैं, तो यह काम घर बैठे भी कर सकते हैं.

  • इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहक RSP लिखकर शहर का कोड जोड़ें और 9224992249 पर SMS भेजें.
  • भारत पेट्रोलियम (BPCL) के ग्राहक RSP लिखकर 9223112222 पर SMS भेजें.
  • हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) के ग्राहक HP Price लिखकर 9222201122 पर SMS भेजें.

इसके अलावा तीनों सरकारी तेल कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर भी हर दिन अपडेटेड पेट्रोल और डीजल के रेट उपलब्ध रहते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Diesel Price Today, Petrol-Diesel Rate Today, Petrol Price Today, Diesel Price Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com