विज्ञापन

HDFC Bank में 9.99% तक हिस्सेदारी बढ़ा सकेगी LIC, RBI से मिली मंजूरी के बाद उछले शेयर

RBI से LIC को मिली मंजूरी के बाद HDFC बैंक में 9.99% तक हिस्सेदारी बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है. इस खबर के आते ही बाजार में इन दोनों कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी जा रही है.

HDFC Bank में 9.99% तक हिस्सेदारी बढ़ा सकेगी LIC, RBI से मिली मंजूरी के बाद उछले शेयर
LIC investment in HDFC Bank: RBI ने LIC को HDFC Bank में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी दे दी है.

RBI ने सरकारी इंश्योरेंस कंपनी LIC को HDFC Bank में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी दे दी है. इस मंजूरी के बाद LIC प्राइवेट सेक्टर के इस बड़े बैंक में अधिकतम 9.99% तक हिस्सेदारी हासिल कर सकेगी.इस खबर के बाद आज यानी गुरुवार को HDFC Bank और LIC, दोनों कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल रही है.

कुल हिस्सेदारी 4.11% से 9.99% तक करने की मंजूरी

HDFC Bank ने  एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि RBI ने 19 अगस्त 2026 के पत्र के जरिए LIC के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. बैंक के मुताबिक, 14 अगस्त 2026 तक LIC के पास HDFC Bank की कुल पेड़ अप शेयर कैपिटल में 4.11% हिस्सेदारी थी. यानी RBI की मंजूरी के बाद LIC अपनी हिस्सेदारी में करीब 5.88 पर्सेंटेज प्वॉइंट की बढ़ोतरी कर सकती है और इसे 9.99% तक ले जा सकती है.

RBI से मिली हरी झंडी, लेकिन रेगुलेटरी शर्तों का करना होगा पालन

हालांकि, यह मंजूरी कई रेगुलेटरी शर्तों के अधीन है. LIC को बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट, 1949, RBI के कमर्शियल बैंक-एक्विजिशन एंड होल्डिंग ऑफ शेयरर्स, वोटिंग राइट डायरेक्शन, 2025, FEMA, 1999, SEBI रेगुलेशन और अन्य लागू कानूनों के गाइडलाइन का पालन करना होगा. RBI की मंजूरी का मतलब यह नहीं है कि LIC ने तुरंत अपनी हिस्सेदारी 9.99% कर ली है, बल्कि उसे भविष्य में इस तय सीमा तक हिस्सेदारी बढ़ाने की अनुमति मिल गई है.

HDFC Bank और LIC  ने जून तिमाही  में पेश किए दमदार नतीजे  

इस बीच HDFC Bank ने जून तिमाही में बैंक का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 4.98% बढ़कर ₹19,059.72 करोड़ रहा, जबकि शुद्ध ब्याज आय (NII) 6.7% बढ़कर ₹33,535.95 करोड़ पहुंच गई. बैंक के एवरेज डिपॉजिट सालाना आधार पर 10.8% बढ़कर ₹30,386 अरब रहे और एडवांस में 13.3% की बढ़ोतरी के साथ यह ₹30,115 अरब पहुंच गया.

वहीं, LIC ने भी जून तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का नेट प्रॉफिट 23% बढ़कर ₹13,492 करोड़ रहा, जबकि VNB में 61% की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई. 

RBI की मंजूरी के बाद LIC और HDFC बैंक के शेयर चढ़े

RBI की मंजूरी और दोनों कंपनियों के मजबूत तिमाही नतीजों के बीच निवेशकों का फोकस LIC और HDFC Bank के शेयरों पर हैं. आज शुरुआती कारोबार में BSE पर LIC और HDFC बैंक, दोनों के शेयरों में तेजी आ गई है. HDFC बैंक का शेयर 0.95% बढ़कर 726.85 रुपये पर पहुंच गया है, वहीं LIC का शेयर भी 0.71% चढ़कर 416.05 रुपये पर कारोबार कर रहा है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
HDFC Bank, LIC, RBI, LIC Share Price, HDFC Bank Share Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com