विज्ञापन

Nvidia का धमाका! AI के दम पर कमाई ₹6.8 लाख करोड़ पार, रिकॉर्ड तोड़ मुनाफे के बावजूद क्यों टूट गए शेयर?

AI की ग्लोबल रेस में Nvidia सिर्फ चिप कंपनी नहीं, बल्कि AI इकोसिस्टम की धुरी बन चुकी है. रिकॉर्ड रेवेन्यू बताता है कि AI खर्च का बूम अभी खत्म नहीं हुआ और Nvidia उसका सबसे बड़ा फायदा उठा रहा है.

Nvidia का धमाका! AI के दम पर कमाई ₹6.8 लाख करोड़ पार, रिकॉर्ड तोड़ मुनाफे के बावजूद क्यों टूट गए शेयर?
Nvidia Earnings Report: कंपनी का नेट प्रॉफिट तीन गुना से ज्यादा बढ़कर 58.3 अरब डॉलर पहुंच गया है.

Nvidia Q1 FY2027 Results: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की रेस में एनवीडिया (Nvidia) ने एक बार फिर साबित कर दिया कि फिलहाल वह इस टेक रेस का सबसे बड़ा प्लेयर है. AI चिप्स की बंपर मांग ने कंपनी को ऐसी रिकॉर्ड कमाई दिलाई कि वॉल स्ट्रीट के अनुमान पीछे छूट गए. तिमाही नतीजों ने साफ कर दिया कि दुनिया भर में AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ता खर्च Nvidia के लिए सोने की खान बन चुका है.

जानिए इस रिकॉर्ड तोड़ कमाई, मेटा (Meta) और एंथ्रोपिक (Anthropic) के साथ हुई बड़ी डील्स के बावजूद आफ्टर-आवर्स ट्रेडिंग में एनवीडिया के शेयर क्यों फिसल गए

रिकॉर्ड कमाई ने मचाया हलचल

Nvidia ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में 81.6 अरब डॉलर का रिकॉर्ड रेवेन्यू दर्ज कर वॉल स्ट्रीट को चौंका दिया है. यह पिछले साल की समान अवधि से 85% ज्यादा और पिछली तिमाही से 20% की बढ़त है. कंपनी ने बाजार के सभी अनुमान को पीछे छोड़ते हुए एक और मजबूत तिमाही नतीजे पेश किए.

मुनाफे में जबरदस्त उछाल

कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 58.3 अरब डॉलर पहुंच गया, जो एक साल पहले 18.8 अरब डॉलर था. यानी मुनाफा तीन गुने से भी ज्यादा बढ़ा. यह दिखाता है कि AI चिप्स की ग्लोबल डिमांड Nvidia की कमाई को लगातार नई ऊंचाई पर ले जा रही है.

डेटा सेंटर बिजनेस बना सबसे बड़ा इंजन

Nvidia का सबसे मजबूत सेगमेंट उसका डेटा सेंटर बिजनेस रहा. AI मॉडल्स को ट्रेन और रन कराने वाले GPU चिप्स की भारी मांग के चलते इस डिवीजन ने 75.2 अरब डॉलर का रिकॉर्ड रेवेन्यू कमाया, जो सालाना आधार पर 92% उछाल है.

GPU यानी Graphics Processing Unit पहले गेमिंग ग्राफिक्स के लिए मशहूर था, लेकिन Nvidia ने इसे AI की रीढ़ बना दिया. यही बदलाव कंपनी को दुनिया की सबसे वैल्यूएबल टेक कंपनियों में ले गया.

AI डील्स और बड़े निवेश से ग्रोथ तेज

पिछली कमाई रिपोर्ट के बाद Nvidia ने कई बड़े कदम उठाए. कंपनी ने एंथ्रोपिक (Anthropic) में 10 अरब डॉलर निवेश,  मेटा (Meta) के साथ बड़ी डील और AI इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी CoreWeave के साथ 2030 तक 5 गीगावॉट AI फैसिलिटी लक्ष्य की प्रतिबद्धता जताई. इससे साफ है कि AI विस्तार अभी धीमा नहीं पड़ रहा.

एनवीडिया के CEO जेन्सेन हुआंग (Jensen Huang) ने उम्मीद जताई कि चीन भविष्य में हाई-एंड अमेरिकी AI चिप्स के लिए बाजार खोल सकता है. हालांकि फिलहाल चीन में बिक्री पर भू-राजनीतिक असर है.

मजबूत नतीजों के बावजूद आफ्टर-आवर्स ट्रेडिंग में Nvidia के शेयर 1% से ज्यादा फिसले, जिससे साफ पता चलता है कि कंपनी के निवेशक और बड़ी उम्मीद लगाए बैठे थे.

अगली तिमाही के लिए और बड़ी उम्मीद

Nvidia ने चालू तिमाही के लिए 91 अरब डॉलर रेवेन्यू का अनुमान दिया है, जो और तेज ग्रोथ का संकेत है. हालांकि कंपनी ने साफ कहा कि इस आउटलुक में चीन से डेटा सेंटर रेवेन्यू शामिल नहीं है, क्योंकि अमेरिका-चीन चिप तनाव जारी है.

ये भी पढ़ें-  '60 दिन में नौकरी ढूंढो या अमेरिका छोड़ो!'टेक कंपनियों में छंटनी ने उड़ाई भारतीय प्रोफेशनल्स की नींद, वतन वापसी को मजबूर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nvidia Earnings, Nvidia Quarterly Earnings, Nvidia AI Chip Demand, Nvidia Record Revenue, Jensen Huang Nvidia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com