नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में प्रस्तावित अपने नए मुख्यालय का आर्किटेक्चरल डिजाइन पेश किया है. सोमवार को भूमि पूजन के अवसर पर शेयर किए गए वीडियो में BKC में बनने वाली इस इमारत की पहली झलक सामने आई है. एक्सचेंज को उम्मीद है कि ये एक लैंडमार्क बन जाएगी. NSE का मौजूदा मुख्यालय भी BKC में ही है, लेकिन अब इसकी केवल लोकेशन बदल जाएगी.
NSE ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट में वीडियो शेयर किया है. फेमस आर्किटेक्ट हफीज कॉन्ट्रैक्टर ने इस बिल्डिंग को डिजाइन किया है, जो कि इनोवेशन, महत्वाकांक्षा और वैश्विक वित्तीय बाजारों में भारत की बढ़ती धाक का प्रतीक होगी.
BKC में कहां बनेगा NSE का नया मुख्यालय?
यह प्रस्तावित मुख्यालय मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) के ब्लॉक G में प्लॉट C-81 और C-82 पर स्थित होगा. यह इलाका देश के प्रमुख वित्तीय और व्यावसायिक केंद्रों में से एक है. करीब 10,995 वर्ग मीटर के ये दोनों प्लॉट, मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) ने NSE को 80 साल की लंबी लीज पर दिए हैं. बताया जाता है कि इस जमीन के आवंटन के लिए लगभग 1,684 करोड़ रुपये का कुल प्रीमियम चुकाया गया है.
यहां देखिए वीडियो
A new landmark is set to redefine Mumbai's skyline! NSE has unveiled the architectural design of its proposed new headquarters at Bandra Kurla Complex (BKC), Mumbai. Designed by the renowned architect Shri Hafeez Contractor, the iconic structure aims at being a symbol of innovation, ambition and India's growing stature in global financial markets. A landmark in the making. A vision for the future. #NSEIndia #NSE #Mumbai #BKC #Architecture #BuildingTheFuture #IndianCapitalMarkets #FinancialMarkets #IndiaGrowthStory @ashishchauhan
— NSE India (@NSEIndia) November 9, 2026
नई बिल्डिंग को लेकर NSE ने क्या कहा?
अपने प्रस्तावित मुख्यालय का डिजाइन शेयर करते हुए एक्सचेंज ने कहा कि एक नया लैंडमार्क मुंबई की स्काईलाइन (शहर के नजारे) को एक नई पहचान देने जा रहा है!' एक्सचेंज ने इस इमारत को भविष्य के एक विजन के रूप में पेश किया है, जो भारत के वित्तीय बाजारों के लगातार विकास के साथ-साथ एक्सचेंज की महत्वाकांक्षाओं को भी दर्शाता है.
नए मुख्यालय भवन की डिजाइन है बेहद खास
NSE का मौजूदा मुख्यालय, 'एक्सचेंज प्लाजा', मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में ही स्थित है. एक्सचेंज अपनी दीर्घकालिक विस्तार योजनाओं के तहत एक नई जगह पर जाने की योजना बना रहा है. इसका आर्किटेक्चरल डिजाइन भारत के जाने-माने आर्किटेक्ट हफीज कॉन्ट्रैक्टर ने तैयार किया है. ये बेहद खास है.
NSE ने अपनी घोषणा में अभी तक इस बात की जानकारी नहीं दी है कि इस नए मुख्यालय के निर्माण में कितनी लागत आएगी, इसका कुल बिल्ट-अप एरिया कितना होगा, या इसे पूरा होने में कितना समय लगेगा.
खबरों के मुताबिक, नई बिल्डिंग बनने के बाद, मौजूदा 'एक्सचेंज प्लाजा' भवन को बाद में एक 'कैप्टिव डेटा सेंटर' और इवेंट वेन्यू के रूप में इस्तेमाल किए जाने की संभावना है.
यह भी पढ़ें | NSE CEO ने निवेशकों को दी सलाह, F&O और शेयर टिप्स के चक्कर में न गंवाएं पैसा, लॉन्ग टर्म में ही बनेगा बड़ा फंड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं