विज्ञापन

NDTV Profit Business Leadership Awards 2026: अनीश शाह 'बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर', दिलीप सांघवी और फाल्‍गुनी समेत ये है विनर्स की पूरी लिस्‍ट

भारत में सेमीकंडक्टर निर्माण और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में योगदान के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (Tata Electronics) को 'इंडिया्स आत्मनिर्भरता चैंपियन' पुरस्कार दिया गया. टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की ओर से डॉ. रणधीर ठाकुर (CEO और MD) ने पुरस्कार स्वीकार किया.

NDTV Profit Business Leadership Awards 2026: अनीश शाह 'बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर',  दिलीप सांघवी और फाल्‍गुनी समेत ये है विनर्स की पूरी लिस्‍ट
NDTV Profit बिजनेस लीडर्स अवॉर्ड्स
NDTV Profit

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में NDTV प्रॉफिट बिजनेस लीडरशिप अवार्ड्स 2026 (NDTV Profit Business Leadership Awards 2026) की शाम मार्केट और उद्योग जगत की जानी-मानी हस्तियों से गुलजार रही. इस समारोह में बतौर मुख्‍य अतिथि पहुंची केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के हाथों विजेताओं को पुरस्‍कृत किया गया. इसमें बिजनेस एक्‍सीलेंस (Business Excellence), इनोवेशन (Innovation), वेल्‍थ क्रिएशन (Wealth Creation) और राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले देश के सबसे प्रभावशाली कॉर्पोरेट दिग्गजों और प्रतिष्ठित कंपनियों को सम्मानित किया गया. साथ ही मैन्युफैक्चरिंग, वित्तीय सेवाओं, टेक्नोलॉजी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) और नई अर्थव्यवस्था (New Economy) समेत कई सेक्‍टर्स की प्रमुख उपलब्धियों को सराहा गया.

किन्‍हें मिला अवॉर्ड, यहां देखें | NDTV Profit Business Leadership Awards

बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर (Business Leader of the Year)

महिंद्रा ग्रुप के ग्रुप सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अनीश शाह को 'बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर' चुना गया. उन्होंने पर्पस-ड्रिवन ग्रोथ, टेक्नोलॉजी लीडरशिप और ग्रुप के व्यवसायों में वैल्यू क्रिएशन पर विशेष फोकस किया. बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर (गैर-पीएसयू) के लिए नॉमिनेशन थे:-  

  • डॉ. अनीश शाह, ग्रुप सीईओ और एमडी, महिंद्रा ग्रुप (विजेता)
  • के. एन. राधाकृष्णन, निदेशक और सीईओ, टीवीएस मोटर्स
  • पी. वेंकटेशालु, एमडी और सीईओ, ट्रेंट
  • इंदर टी. जयसिंघानी, चेयरमैन और एमडी, पॉलीकैब इंडिया
  • विनीता गुप्ता, सीईओ, लुपिन
  • राजीव बजाज, एमडी और सीईओ, बजाज ऑटो
  • हिसाशी ताकेउची, एमडी और सीईओ, मारुति सुजुकी इंडिया
  • एस. एन. सुब्रह्मण्यन, चेयरमैन और एमडी, एलएंडटी
Latest and Breaking News on NDTV

 महिंद्रा ग्रुप के ग्रुप सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अनीश शाह को बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया.  

बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर - PSU (Business Leader of the Year - PSU)

माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के सीएमडी कैप्टन जगमोहन, आईएन (सेवानिवृत्त) को पीएसयू श्रेणी में 'बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इस कैटगरी के लिए के लिए नॉमिनेशन थे:- 

  • कैप्टन जगमोहन, सीएमडी, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स, 
  • मनोज जैन, सीएमडी, बीईएल (BEL), 
  • के. सदाशिव मूर्ति, सीएमडी, बीएचईएल (BHEL), 
  • गुरदीप सिंह, सीएमडी, एनटीपीसी (NTPC), 
  • अरुण कुमार सिंह, सीएमडी, ओएनजीसी (ONGC) 
Latest and Breaking News on NDTV

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, कैप्टन जगमोहन (सेवानिवृत्त) को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ व्यवसायी (PSU) पुरस्कार प्राप्त हुआ.  

इंडिया बिजनेस आइकॉन (India Business Icon)

सन फार्मा के संस्थापक और एमडी दिलीप सांघवी को भारतीय फार्मा उद्योग में उनके अद्वितीय योगदान और कंपनी के विस्तार के लिए 'इंडिया बिजनेस आइकॉन' (Icon of the Year) से नवाजा गया.

Latest and Breaking News on NDTV

ट्रेलब्लैज़र ऑफ द ईयर (Trailblazer of the Year)

नायका की संस्थापक और सीईओ फाल्गुनी नायर को ई-कॉमर्स और ब्यूटी इंडस्ट्री में उनके क्रांतिकारी नेतृत्व के लिए 'ट्रेलब्लैज़र ऑफ द ईयर' पुरस्कार मिला. 

Latest and Breaking News on NDTV

न्यू इकोनॉमी लीडर ऑफ द ईयर (New Economy Leader of the Year)

लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन क्षेत्र में नए दौर के नवाचारों के लिए दिल्लीवरी को 'न्यू इकोनॉमी लीडर ऑफ द ईयर' के रूप में सम्मानित किया गया. डिल्‍हीवरी (Delhivery) की ओर से साहिल बरुआ (सीईओ व सह-संस्थापक) ने अवॉर्ड स्‍वीकार किया.  

Latest and Breaking News on NDTV

फाइनेंशियल पावरहाउस ऑफ द ईयर - नॉन-पीएसयू (Financial Powerhouse of the Year - Non-PSU):

नॉन-बैंकिंग वित्तीय क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन के लिए श्रीराम फाइनेंस को नॉन-पीएसयू श्रेणी में 'फाइनेंशियल पावरहाउस ऑफ द ईयर' चुना गया. MD और CEO पराग शर्मा ने पुरस्‍कार स्‍वीकार किया.  

Latest and Breaking News on NDTV

फाइनेंशियल पावरहाउस ऑफ द ईयर - पीएसयू (Financial Powerhouse of the Year - PSU)

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई को बैंकिंग और वित्तीय समावेशन में उत्कृष्ट योगदान के लिए 'फाइनेंशियल पावरहाउस ऑफ द ईयर (PSU)' से नवाजा गया. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया - SBI के चेयरमैन सी.एस. सेट्टी ने पुरस्‍कार स्‍वीकार किया. 

Latest and Breaking News on NDTV

वेल्थ क्रिएटर ऑफ द ईयर (Wealth Creator of the Year)

मार्केट ग्रोथ और निवेशकों के लिए वैल्यू क्रिएशन के लिए BSE को 'वेल्थ क्रिएटर ऑफ द ईयर' घोषित किया गया. पुरस्कार स्वीकार किया, एमडी और सीईओ सुंदररामन राममूर्ति ने. 

Latest and Breaking News on NDTV

 एआई चैंपियन ऑफ द ईयर (AI Champion of the Year)

भारत केंद्रित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नवाचारों के लिए सर्वम एआई (Sarvam AI) को 'एआई चैंपियन ऑफ द ईयर' से सम्मानित किया गया. सर्वम एआई की ओर से डॉ. विवेक राघवन (सह-संस्थापक) ने पुरस्कार स्वीकार किया.

Latest and Breaking News on NDTV

ग्रीन चैंपियन ऑफ द ईयर (Green Champion of the Year):

सस्टेनेबल और पर्यावरण-अनुकूल निर्माण पहलों के लिए गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) को 'ग्रीन चैंपियन ऑफ द ईयर' चुना गया. गोदरेज प्रॉपर्टीज की ओर से नादिर गोदरेज (चेयरमैन) ने पुरस्कार स्वीकार किया.

Latest and Breaking News on NDTV

फिलैंथ्रोपिस्ट ऑफ द ईयर (Philanthropist of the Year)

शिक्षा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट परोपकारी कार्यों के लिए शिव नादर फाउंडेशन (Shiv Nadar Foundation) को 'फिलैंथ्रोपिस्ट ऑफ द ईयर' का सम्मान दिया गया. शिव नादर फाउंडेशन की ओर से किरण नादर और शिव नादर ने पुरस्कार स्वीकार किया.

Latest and Breaking News on NDTV

इंडिया्स आत्मनिर्भरता चैंपियन (India's Atmanirbharta Champion)

भारत में सेमीकंडक्टर निर्माण और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में योगदान के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (Tata Electronics) को 'इंडिया्स आत्मनिर्भरता चैंपियन' पुरस्कार दिया गया. टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की ओर से डॉ. रणधीर ठाकुर (CEO और MD) ने पुरस्कार स्वीकार किया.

Latest and Breaking News on NDTV

इसे भी पढ़ें: NEET री-एग्‍जाम के नतीजों के बाद इस्‍तीफा देकर धर्मेंद्र प्रधान ने सही फैसला लिया, NDTV के मंच पर बोलीं वित्त मंत्री

ये भी पढ़ें: 'भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई इकोनॉमी, बनी हुई है विकास की रफ्तार', NDTV के मंच पर बोलीं वित्त मंत्री

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NDTV Business Leadership Awards, Business Leadership Awards, Business Leaders
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com