विज्ञापन

Multibagger Stock: 1 साल में 500% उछला यह धाकड़ शेयर, 6 महीने में पैसा तिगुना, क्या फिर पकड़ेगा रफ्तार?

Sterlite Technologies के शेयरों ने शेयर बाजार में तहलका मचा दिया है.बीते 6 महीनों में 271% और इस साल अब तक 506% का धमाकेदार रिटर्न देकर यह स्टॉक रिटेल निवेशकों का फेवरेट बन गया है. 2,230 करोड़ के मजबूत ऑर्डर बुक वाले इस शेयर में आगे भी तेजी आएगी?

Multibagger Stock: 1 साल में 500% उछला यह धाकड़ शेयर, 6 महीने में पैसा तिगुना, क्या फिर पकड़ेगा रफ्तार?
Sterlite Technologies Share Price: 2026 में अब तक कंपनी के शेयर 500% से ज्यादा चढ़ चुके हैं.

Best Multibagger Stocks in India 2026: शेयर बाजार में कुछ स्टॉक्स ऐसे होते हैं, जो कम समय में निवेशकों को जोरदार रिटर्न देकर मालामाल कर देते हैं. बाजार में दांव लगाने वाले लोग अक्सर ऐसे ही मल्टीबैगर शेयर (Multibagger Shares in India) की तलाश में रहते हैं जो कम समय में बंपर रिटर्न दे सके. आज हम आपको कनेक्टिविटी और AI इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की दिग्गज कंपनी Sterlite Technologies  Ltd के बारे में बताने जा रहे हैं. साल 2026 में इस धाकड़ शेयर ने ऐसा गदर मचाया है कि निवेशकों का पैसा कई गुना बढ़ गया. महज एक साल में 500% से ज्यादा का तूफानी रिटर्न देने वाला यह मल्टीबैगर शेयर अब ₹621 के पार पहुंच चुका है.

AI और डेटा सेंटर के दम पर फिर पकड़ेगा रफ्तार?

बीते दिन 20 अगस्त को 3:30 बजे स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयर की कीमत (Sterlite Technologies share price) 621.90 रुपये थी. अगर आपने 6 महीने या 1 साल पहले इस एक शेयर पर दांव लगाया होता, तो आज आपकी किस्मत बदल चुकी होती. लेकिन सवाल यह है कि क्या इस बंपर तेजी के बाद भी इस मल्टीबैगर शेयर  में अभी भी दांव लगाने का मौका है?

1 महीने में 17%, 6 महीने में 271% और साल में 506% रिटर्न

स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयर ने अलग-अलग समय में शानदार रिटर्न दिया है. पिछले 1 महीने में शेयर 17.62% चढ़ा है और निवेशकों को करीब 17% का रिटर्न मिला है.

वहीं, पिछले 6 महीने में शेयर 271.06% उछला है. यानी सिर्फ 6 महीने में निवेशकों का पैसा करीब तीन गुना हो गया. 2026 की शुरुआत से अब तक यानी यह शेयर 506.73% चढ़ चुका है.

AI, डेटा सेंटर और नेटवर्क कारोबार पर बड़ा दांव

स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (STL) कनेक्टिविटी सॉल्यूशंस सेक्टर की बड़ी कंपनी है.यह कंपनी AI-रेडी इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर डेटा सेंटर नेटवर्क, FTTx और रूरल कनेक्टिविटी जैसे कामों के लिए एंड-टू-एंड सॉल्यूशंस प्रोवाइड करती है.

ग्लोबल लेवल पर कंपनी की बात करें तो नॉर्थ अमेरिका, यूरोप और एशिया में इसके बड़े मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स मौजूद हैं, जबकि 100 से भी ज्यादा देशों में कंपनी का क्लाइंट बेस फैला हुआ है. ऐसे में जिस तरह से दुनिया भर में नेटवर्क और हाई-स्पीड कनेक्टिविटी की डिमांड बढ़ रही है, वह कंपनी के लिए ग्रोथ के बड़े रास्ते खोल सकती है.

2,230 करोड़ की ऑर्डर बुक, आगे की कमाई पर नजर

कंपनी के पास 2,230 करोड़ रुपये के ऑर्डर्स मौजूद हैं.इससे आने वाले समय में कंपनी के बिजनेस और कमाई की रफ्तार एकदम साफ नजर आती है.इसके अलावा,कंपनी का फोकस सिर्फ सीधे-साधे प्रोडक्ट्स बेचने के बजाय ज्यादा मुनाफा देने वाले इंटीग्रेटेड सॉल्यूशंस देने पर है.  इससे कंपनी के ऑप्टिकल कनेक्टिविटी बिजनेस को और ज्यादा मजबूती मिलेगी.

Germanium और Helium की सप्लाई पर भी काम

STL अपने प्रोडक्ट्स के लिए जरूरी कच्चे माल यानी रॉ-मटीरियल की सप्लाई को बेहतर बनाने में जुटी है.कंपनी का  ध्यान खासतौर पर जर्मेनियम (Germanium) और हीलियम (Helium) जैसी  चीजों पर है. लागत घटाने और सप्लाई बनाए रखने के लिए कंपनी जर्मेनियम का इस्तेमाल कम करने के तरीके ढूंढ रही है. वहीं, हीलियम की जरूरत को पूरा करने के लिए रीसाइक्लिंग का सहारा ले रही है, ताकि कंपनी का खर्च कम हो सके और काम में कोई रुकावट न आए.

भारत से लेकर यूरोप तक नए मौकों की तलाश

कंपनी भारत, यूरोप और दूसरे ग्लोबल मार्केट्स में टेलीकॉम ऑपरेटर के साथ बातचीत कर रही है.इसके अलावा, कंपनी अपने पुराने उपकरणों को अपडेट कर रही है और काम में आने वाली रुकावटों को दूर कर रही है, ताकि अपनी क्षमता और प्रोडक्शन को और बढ़ाकर बेहतर बनाया जा सके. यही वजह है कि 500% से ज्यादा रिटर्न देने के बाद इस शेयर पर निवेशकों की नजर बनी हुई है. लेकिन सिर्फ पुराने रिटर्न देखकर किसी भी शेयर में निवेश करने का फैसला करना सही नहीं है. आने वाले समय में कंपनी के नतीजे, नए ऑर्डर, मार्जिन और ऑर्डर को सही तरीके से पूरा करने की क्षमता भी बड़ा फैक्टर होता है.

किसी भी शेयर में पैसा लगाने से पहले कंपनी के फंडामेंटल, शेयरों के भाव यानी वैल्यूएशन और आगे की ग्रोथ को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए.इसके साथ ही ये बात हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि  शेयर का पिछला रिकॉर्ड  भविष्य में भी उतने ही मुनाफे की गारंटी  नहीं देता.

(नोट- ये सिर्फ एक सामन्य जानकारी है. किसी भी शेयर में निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sterlite Technologies Ltd, Sterlite Technologies Shares, Sterlite Technologies Share Price Target, Sterlite Technologies News, Multibagger Stocks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com