विज्ञापन

Meta Layoffs 2026: बस कुछ दिन और... इस दिन मेटा में होगी फायरिंग, जाएगी 8,000 कर्मचारियों की नौकरी!

Meta Layoffs 2026: कंपनी की एक मीटिंग में एचआर हेड जनेल गेल ने कहा कि वो ये नहीं कह सकतीं कि अब आगे छंटनी नहीं होगी, क्योंकि ऐसा वादा करना सही नहीं होगा जिसे पूरा ना किया जा सके.

Meta Layoffs 2026: बस कुछ दिन और... इस दिन मेटा में होगी फायरिंग, जाएगी 8,000 कर्मचारियों की नौकरी!
Meta Layoffs 2026: मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग इस समय गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन और ओपनएआई जैसे कॉम्पीटीटर को पछाड़ने के लिए सुपरइंटेलिजेंस डेवलप करने पर फोकस कर रहे हैं.

Meta Layoffs 2026: बीते महीने मेटा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की रेस में आगे निकलने के लिए एक दांव खेला था. अपने कुल वर्कफोर्स (Workforce) में से 10 प्रतिशत कर्मचारियों को निकालने की योजना बनाई थी, जिसमें कंपनी के करीब 8,000 कर्मचारी आते हैं. फायरिंग की तारीख 20 मई है. अब सिर्फ 16 दिन बचे हैं. मेटा में 77 हजार से ज्यादा लोग काम करते हैं. 

ये तब हो रहा है, जब कंपनी का कहना है कि उसका काम ठीक चल रहा है, लेकिन अब वो पैसे का इस्तेमाल दूसरी जगह करना चाहती है. कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई टेक्नोलॉजी पर ज्यादा पैसा खर्च कर रही है. इसी वजह से वो बाकी खर्च कम कर रही है और कुछ टीमों को छोटा कर रही है. लेकिन कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी बात यही है कि उनकी नौकरी बचेगी या नहीं.

पर्सनल मेल आईडी करें अपडेट

मेटा ने कर्मचारियों से कहा है कि जिन लोगों की नौकरी जाएगी, उन्हें 20 मई को ईमेल मिलेगा. इस ईमेल में साफ लिखा होगा कि उनकी नौकरी खत्म हो रही है. ये ईमेल ऑफिस और पर्सनल दोनों मेल आईडी पर आएगा. इसलिए वो अपना पर्सनल ईमेल सही कर लें, जिससे मेल पहुंच सके. मेटा ने ये भी माना कि नौकरी जाने की बात पता होने के बाद इतना इंतजार करना कर्मचारियों के लिए बहुत मुश्किल है. लगभग एक महीने तक कुछ साफ ना होना लोगों को परेशान कर रहा है.

क्या बोलीं एचआर हेड?

मेटा के कर्मचारियों को डर है कि आगे भी नौकरी जा सकती है. कंपनी की एक मीटिंग में एचआर हेड जनेल गेल ने ये नहीं कहा कि मई की छंटनी आखिरी है. उन्होंने कहा कि वो ये नहीं कह सकतीं कि अब आगे छंटनी नहीं होगी, क्योंकि ऐसा वादा करना सही नहीं होगा जिसे पूरा ना किया जा सके. भले ही कंपनी अभी ठीक हालत में है, लेकिन दूसरी कंपनियों से कड़ा मुकाबला है. इसलिए मेटा पैसा सोच‑समझकर खर्च करेगी. जरूरत पड़ने पर टीमों में बदलाव होगा और कर्मचारियों को AI जैसे जरूरी कामों में लगाने की कोशिश की जाएगी.

ये भी पढ़ें- वॉरेन बफे के बाद ग्रेग एबेल, उनके बाद अगला कौन? AGM में नए CEO ने दिया जवाब, मास्‍टर प्‍लान भी बताया

सुपरइंटेलिजेंस की रेस

मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग इस समय गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन और ओपनएआई जैसे कॉम्पीटीटर को पछाड़ने के लिए सुपरइंटेलिजेंस डेवलप करने पर फोकस कर रहे हैं. इस साल मेटा ने अपना कैपिटल एक्सपेंडिचर (Capital Expenditure) 115 बिलियन से 135 बिलियन डॉलर के बीच रहने का अनुमान लगाया है. इसमें डेटा सेंटर्स और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाला भारी खर्च शामिल है. 

मेटा का खर्च 40% बढ़ा

मेटा की हालिया अर्निंग रिपोर्ट (Meta Earnings Report) के अनुसार, कंपनी का खर्च पिछले साल की तुलना में 40 प्रतिशत बढ़कर 35.15 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. इसमें से 22.14 बिलियन डॉलर सिर्फ एआई को पावर देने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च किए गए हैं.

ये भी पढ़ें: 'शेयर मार्केट, जैसे चर्च के बगल में कैसीनो... जुआरी मोड में लोग', वॉर के बीच वॉरेन बफे ने ऐसा क्‍यों कहा?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com