विज्ञापन

MCX Stock Return: इस शेयर ने 3 साल में दिया 1163 % का रिटर्न, 276 रुपये का स्टॉक बढ़कर हुआ 3488

कमोडिटी एक्सचेंज MCX के शेयर ने अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया है. दरअसल, इस शेयर ने मात्रा तीन साल में निवेशकों को 1163 प्रतिशत का रिटर्न दे दिया है.

MCX Stock Return: इस शेयर ने 3 साल में दिया 1163 % का रिटर्न, 276 रुपये का स्टॉक बढ़कर हुआ 3488
3 साल में MCX Stock ने दिया 1163 % का रिटर्न
NDTV

Multibagger stock MCX: कहते है कि शेयर बाजार अनिश्चितताओं का माया जाल है. यहां कब किस शेयर में चाल आ जाए, इसे प्रीडिक्ट करना मुश्किल होता है. कुछ ऐसा ही कमोडिटी एक्सचेंज MCX के शेयर के साथ हुआ है. इस शेयर ने अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया है. दरअसल, एमसीएक्स का स्टॉक मई 2023 में 276 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. इसके बाद इस शेयर में ऐसी चाल आई कि ये फिर दुबारा पीछे मुड़कर नहीं देखा और देखते ही देखते मात्रा 3 साल में ही यानी मई 2026 में  3488 रुपये पर पहुंच गया. यानी इस शेयर ने मात्र 3 साल में ही निवेशकों को 1163 % प्रतिशत का रिटर्न दे दिया.

एमसीएक्स एक कमोडिटी एक्सचेंज है. इसकी शुरुआत नवंबर 2003 में हुई थी और इसका मुख्यालय मुंबई में है. यह भारत का सबसे बड़ा और प्रमुख कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज है, जो भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के सख्त नियमों के तहत संचालित होता है. जहां कीमती धातु सोना-चांदी और कच्चे तेल-गैस से लेकर दूसरी धातु और कृषि उत्पादों का ऑनलाइन फ्यूचर में ट्रेड होता है. यह देश का बहुत ही शक्तिशाली कमोडिटी प्लेटफॉर्म है. देश में मेटल से लेकर अनाज और मसाले तक के दाम यहीं से तय होते हैं.

MCX का मासिक चार्ट.

MCX का मासिक चार्ट.

इंट्रा डे में 2.45 प्रतिशत बढ़ा शेयर

हालांकि, मई महीने में उच्चतम स्तर 3488 को छूने के बाद एमसीएक्स का शेयर गिरकर 2577 का 26% का निचला स्तर छू चुका है. फिलहाल, एमसीएक्स के शेयर के ताजा भाव यानी बुधवार 8 जुलाई 2026 को खबर लिखे जाते वक्त एनएसई पर MCX का शेयर 2.45 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2708 पर ट्रेड कर रहा है. सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को आई भारी गिरावट के बावजूद इस शेयर में 64 रुपये की तेजी दर्ज हुई. बुधवार को कारोबारी सत्र के दौरान एमसीएक्स का शेयर 2600 पर खुला, इसके बाद गिरकर 2595 के स्तर पर गया, लेकिन इसके बाद शेयर के भाव में एक बार फिर रिकवरी आई और शेयर ने कारोबारी सत्र के दौरान 2744 का उच्चतम स्तर भी छुआ. हालांकि, बाजार का साथ नहीं मिलने से फिसल कर 2708 के स्तर पर आ गया.

MCX का इंट्रा-डे चार्ट.

MCX का इंट्रा-डे चार्ट.

यह भी पढ़ें- Gold Price Update...तो इस वजह से फीकी पड़ रही है सोने-चांदी की चमक, एक्सपर्ट्स ने राज से उठा दिया पर्दा

एमसीएक्स एक मिडकैप स्टॉक है. इसका कुल मार्केट कैप 68040 करोड़ रुपये है. लिहाजा, इस स्टॉक में गिरावट और बढ़त दोनों ही बड़ी होती है. आम तौर पर मिडकैप स्टॉक बाजार बढ़ने पर बाजार के अपेक्षा तेज गति से बढ़ती है और बाजार के गिरने पर बाजार की गति से तेज गति से गिरावट भी देखी जाती है. कुल मिलाकर मिडकैप शेयरों में लार्ज कैप शेयरों के मुकाबले मूवमेंट ज्यादा होता है. 

यह भी पढ़ें- आपके बच्‍चे जो चॉकलेट और केक बड़े चाव से खाते हैं, FSSAI ने उनमें पाई बड़ी गड़बड़ी, भेजा नोटिस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MCX And Financial Technologies, MCX, MCX News, Multibagger, Multibagger Stock
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com