Gold Silver Price Today: भारतीय वायदा बाजार (MCX) और अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) दोनों ही जगहों पर बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में मिलाजुला रुख देखने को मिला. अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) की नीतिगत बैठक के आने वाले फैसलों से ठीक पहले निवेशक सतर्क हैं, जिसके चलते दोनों कीमती धातुओं में एक सीमित दायरे में ट्रेडिंग होती नजर आई.
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, इस बैठक में ब्याज दरों में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद भले न हो, लेकिन भविष्य की मौद्रिक नीति और दर कटौती पर फेड की कमेंट्री से ही सर्राफा बाजार की अगली दिशा तय होगी.
MCX और COMEX पर सोने का ताजा भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार को सोने-चांदी की शुरुआत लगभग सपाट रही, लेकिन दिन बढ़ने के साथ हल्की गिरावट देखने को मिला. MCX पर 5 अगस्त 2026 का गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग ₹1,41,623 के मुकाबले ₹1,41,519 प्रति 10 ग्राम पर खुला. दिन के कारोबार के दौरान इसमें करीब 0.16% (₹228) की हल्की गिरावट देखी गई और यह ₹1,41,395 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. कारोबार के दौरान इसने ₹1,41,311 का निचला और ₹1,41,591 का उच्च स्तर छुआ.
MCX और COMEX पर चांदी की ताजा कीमत
वहीं, 4 सितंबर 2026 का सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट ₹2,15,840 प्रति किलो के मुकाबले ₹2,16,834 पर खुला. इसमें करीब 0.28% (₹608) की मजबूती देखी गई और यह ₹2,16,448 प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स पर सोना 0.41% टूटकर 4,022 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 0.18% की बढ़त के साथ 57 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी. पिछले एक सप्ताह में चांदी में लगभग 5% की गिरावट देखी गई है, लेकिन सालाना आधार पर इसने करीब 90% का शानदार रिटर्न दिया है.
प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव
| शहर | 24K सोने प्रति 10 ग्राम | 22K सोना प्रति 10 ग्राम | |
| मुंबई | ₹1,42,000 |
| |
| दिल्ली | ₹1,41,750 | ₹1,29,938 | |
| चेन्नई | ₹1,42,410 | ₹1,30,543 | |
| कोलकाता | ₹1,41,810 | ₹1,29,993 | |
| बेंगलुरु | ₹1,42,110 | ₹1,30,268 | |
| हैदराबाद | ₹1,42,220 | ₹1,30,368 |
देश में चांदी का ताजा भाव
| प्रमुख शहरों | 999 फाइन चांदी |
| मुंबई | ₹2,16,090 प्रति किलो |
| दिल्ली | ₹2,15,720 प्रति किलो |
| चेन्नई | ₹2,16,720 प्रति किलो |
| कोलकाता | ₹2,15,810 प्रति किलो |
| बेंगलुरु | ₹2,16,260 प्रति किलो |
| हैदराबाद | ₹2,16,430 प्रति किलो |
यह भी पढ़ें- क्रिप्टो यूज़र्स के लिए आया बड़ा अपडेट! CBDT की इस नई गाइडलाइन को पढ़े बिना न करें ट्रांजेक्शन!
शेयर बाजार की तेजी का सर्राफा पर असर
सोने चांदी में सीमित हलचल के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शानदार बढ़त के साथ हुई. आईटी (IT) सेक्टर्स में आई तेजी की बदौलत सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में करीब एक प्रतिशत का उछाल देखने को मिला. शुरुआती कारोबार में निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.5% तक मजबूत था. इक्विटी मार्केट में जोखिम उठाने की क्षमता (Risk Sentiment) बढ़ने से भी कीमती धातुओं की रफ्तार थोड़ी थमी हुई है.
यह भी पढ़ें- सैमटेल इंडिया ने निवेशकों को दिया 25 गुना रिटर्न, क्या है इसके पीछे की असली वजह?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं