विज्ञापन

मारुति की कारें 30,000 रुपए तक महंगी होने वाली हैं, इस तारीख से पहले खरीद लें

मारुति के वाहनों की कीमत बढ़ने के ऐलान के बाद मारुति सुजुकी का शेयर बीएसई पर कारोबारी सत्र में 0.64 प्रतिशत की मजबूती के साथ 13,593.30 रुपए पर बंद हुआ.

मारुति की कारें 30,000 रुपए तक महंगी होने वाली हैं, इस तारीख से पहले खरीद लें
मारुति सुजुकी का बड़ा ऐलान

देश की सबसे बड़ी यात्री वाहन बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने गाड़ी लेने वाले ग्राहकों को बड़ा झटका दे दिया है. मारुति सुजुकी ने मंगलवार (21 जुलाई) को वाहन की कीमतों को लेकर बड़ा ऐलान किया है. इसके मुताबिक, कंपनी अपनी गाड़ियों की कीमतों में 30000 रुपये तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. बताया जा रहा है कि इस बारे में कंपनी ने कहा है कि कीमत बढ़ोतरी का कारण है इसे बनाने में लागत में इजाफा. कंपनी अगले महीने यानी अगस्त से इसे लागू करने वाली है.

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में दायर की फाइलिंग में मारुति सुजुकी ने कहा कि लगातार बढ़ती लागत के चलते कीमतों में संशोधन करने की जरूरत हो गई है.

लगातार बना हुआ है महंगाई का दबाव

कंपनी ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से वह विभिन्न लागत-कटौती उपायों के जरिए बढ़ी हुई लागत का बोझ अपने स्तर पर वहन करने का प्रयास कर रही थी. हालांकि, महंगाई का दबाव लगातार ऊंचा बना हुआ है और लागत का माहौल अभी भी प्रतिकूल है. ऐसे में कंपनी ने बढ़ी हुई लागत का एक हिस्सा ग्राहकों पर डालने का फैसला किया है. 

हालांकि की मारुति सुजुकी कंपनी ने मॉडल्स के हिसाब से कीमतों में संशोधन पर विस्तृत जानकारी नहीं दी है. जल्द ही इसके बारे में कंपनी जानकारी देगी.

वहीं मारुति सुजुकी का शेयर बीएसई पर कारोबारी सत्र में 0.64 प्रतिशत की मजबूती के साथ 13,593.30 रुपए पर बंद हुआ.

टाटा मोटर्स ने जून में ही बढ़ाई थी वाहनों की कीमत

मारुति सुजुकी की ताजा कीमत बढ़ोतरी ऐसे समय में आई है, जब कई अन्य वाहन निर्माता कंपनियां भी अपने विभिन्न मॉडलों के दाम बढ़ा चुकी हैं. जून में टाटा मोटर्स ने भी अपनी यात्री वाहन सीरीज, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) भी शामिल हैं, की कीमतों में 1 जुलाई से प्रभावी अधिकतम 1.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की घोषणा की थी. वहीं मारुति अब अगस्त से अपने वाहनों के दाम बढ़ाने जा रही है.

वहीं, हुंडई मोटर इंडिया और किया इंडिया ने भी हाल के महीनों में अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाई हैं. हुंडई ने 1 जून से अपने विभिन्न मॉडलों के दाम में अधिकतम 12,800 रुपए तक की बढ़ोतरी की थी, जबकि किआ ने 1 जुलाई से वाहनों की कीमतों में अधिकतम 2 प्रतिशत तक इजाफा किया. दोनों कंपनियों ने इस मूल्य वृद्धि के पीछे बढ़ती इनपुट लागत, कमोडिटी कीमतों में उछाल और लगातार बने हुए महंगाई के दबाव को प्रमुख कारण बताया.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maruti Suzuki, Maruti Suzuki Price, Maruti Suzuki Car Price Hike, Maruti Suzuki Car Price News, Maruti Suzuki Share Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com