विज्ञापन

कमर्शियल ही नहीं 5 किलो वाला 'छोटू' सिलेंडर भी हुआ महंगा, 261 रुपए बढ़ी कीमत

मई के पहले ही दिन लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है. कमर्शियल गैस सिलेंडर में 993 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाई गई है. साथ ही 5 किलो वाला LPG गैस सिलेंडर भी 261 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाई गई है.

कमर्शियल ही नहीं 5 किलो वाला 'छोटू' सिलेंडर भी हुआ महंगा, 261 रुपए बढ़ी कीमत
5 KG वाले LPG सिलेंडर की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है.
  • मई के पहले दिन 5 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत में 261 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है.
  • दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2078 रुपए से बढ़कर 3071 रुपए कर दी गई है.
  • प्रवासी मजदूर, डेली वेज वर्कर्स और स्टूडेंट्स पर 5 किलो वाले सिलेंडर की महंगाई का सीधा असर पड़ेगा.
नई दिल्ली:

LPG Price Hike: मई के पहले ही दिन महंगाई का बम फूटा है. कमर्शियल के बाद अब 5 किलो वाले LPG सिलेंडरों की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार 5 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत 261 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाई गई है. न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार बताया कि 5 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत 261 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाई गई है. इससे पहले 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपए की बढ़ोतरी की गई है. रिपोर्ट के अनुसार अब 5 किलो वाला ये सिलेंडर 549 रुपये से बढ़कर 810 रुपये हो चुका है. 

दिल्ली में अब कमर्शियल सिलेंडर 2078 के बदले 3071 रुपए का

मई महीने की शुरुआत के साथ आज सुबह19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है. इंडियन ऑयल (IOC) द्वारा जारी नई दरों के मुताबिक, दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में ₹993 की भारी बढ़ोतरी की गई है. इस बदलाव के बाद अब दिल्ली में सिलेंडर ₹2,078.50 की बजाय ₹3,071.50 का मिलेगा. इसी तरह मुंबई और कोलकाता में भी कीमतों में भारी इजाफा हुआ है.

प्रवासी मजदूर, डेली वेज वर्कर्स, स्टूडेंट पर बढ़ेगा बोझ

5 किलो वाला छोटा सिलेंडर प्रवासी मजदूर सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. अपना शहर-राज्य छोड़कर दूसरे शहरों में काम करने वाले लोग, पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स, डेली वेज वर्कर्स, छोटे दुकानदार इस सिलेंडर का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में 5 किलो वाले सिलेंडर की कीमत बढ़ने से इन लोगों की परेशानी बढ़ेंगी. 

ईरान हमले के बाद से लगातार बिगड़ रही स्थिति

28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमले के बाद LPG का संकट गहराया था. भारत में भी सिलेंडरों को लेकर भारी हायतौबा मची थी. दिल्ली, मुंबई, सूरत जैसे कई शहरों से प्रवासी मजदूरों का पलायन शुरू हुआ. अब भी स्थिति दयनीय ही है. इस बीच अब गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने से परेशानी और बढ़ने की आशंका है. 

यह भी पढ़ें - 993 रुपये महंगा हुआ LPG सिलेंडर, कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी इजाफा, जानें अपने शहर के ताजा रेट

यह भी पढ़ें - ईरान‑US जंग का असर: युद्ध के चलते भारत में फूटा महंगाई का बम, जानें- LPG सिलेंडर अब तक कितना महंगा हुआ

लेखक के बारे में
img
प्रभांशु रंजन
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Commercial LPG Cylinder, Commercial Lpg Cylinder Price, Commercial LPG Cylinder Price Hiked, 5 Kg LPG Cylinder, 5 KG LPG Cylinder Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com