देश का बजट पेश हो चुका है. टैक्सपेयर्स के लिए इनकम टैक्स स्लैब (Income Tax Slab) में भले ही कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन कम से कम 15-17 ऐसे बड़े बदलाव हुए हैं, जिनका आपसे सीधा संबंध है. बजट पर आपने लंबी-लंबी वीडियो देख ली होगी, कई छोटी-बड़ी खबरें पढ़ ली होगी, लेकिन अभी भी किसी न किसी उलझन में होंगे. हम यहां आपको एकदम आसान भाषा में कट-टू-कट समझाने जा रहे हैं कि बजट में टैक्सपेयर्स के लिए क्या-क्या बदला है. आप सुबह-सुबह चाय की चुस्की लेते हुए समझ जाएंगे कि सरकार ने टैक्स के मोर्चे पर आपको क्या-क्या राहतें (Tax Reliefs) दी हैं और कहां थोड़ी मुश्किलें खड़ी की हैं.
...तो फिर चलिए शुरू करते हैं
1. नया इनकम टैक्स कानून
- पुराना 60 साल पुराना कानून बदल गया, नया आसान भाषा वाला कानून अप्रैल 2026 से चलेगा.
- फॉर्म और नियम इतने सरल बनाए गए हैं कि आदमी बिना वकील या सीए की मदद के भर सकेगा.
- टैक्स की उलझन कम होगी, लफड़े कम होंगे- चाय पीते हुए भर पाएंगे.
2. विदेशी टूर पर TCS कम
- विदेश घूमने के टूर पैकेज पर पहले 5-20% TCS कटता था, अब सिर्फ 2%.
- ₹10 लाख से ज्यादा पर भी फिक्स 2%, जेब में ज्यादा पैसे बचेंगे.
- ट्रैवल एजेंट से बुकिंग पर कम कटेगा, घूमने का मजा दोगुना!
3. पढ़ाई-इलाज पर TCS राहत
- विदेश पढ़ाई या इलाज के पैसे भेजने पर TCS 5% से घटकर 2%.
- बच्चे को विदेश भेजने वाले मां-बाप को कम बोझ, हाथ में ज्यादा कैश मिलेगा.
- LRS स्कीम आसान, डॉलर भेजो तो कम टैक्स कटेगा
4. मजदूर भेजने पर TDS
- कंपनी अगर मजदूर या स्टाफ किसी को दे तो TDS 1% या 2% ही लगेगा.
- छोटे व्यापारी आसानी से सर्टिफिकेट लेंगे, बिना अफसर के चक्कर.
- कॉन्ट्रैक्टर को फायदा, पेमेंट पर कम कटौती.
5. ITR गलती सुधारने का समय
- ITR में चूक हुई तो 31 दिसंबर तक ही नहीं, 31 मार्च तक ठीक करो.
- थोड़ा सा फीस दो, बिना पेनल्टी के अपडेट.
- गलती हो गई तो चिंता मत, 3 महीने एक्स्ट्रा समय!
6. विदेश में धन का खुलासा- तनाव नहीं
- स्टूडेंट, NRI, जवान अगर विदेश में थोड़ा पैसा या सामान है तो बताओ.
- 6 महीने में एक बार खुलासा, बिना डर के बता दो.
- चोर-छिपाने की जरूरत नही, सरकार ने माफी का रास्ता खोला.
7. जांच-पेनल्टी एक साथ
- टैक्स चेकिंग और जुर्माना अलग-अलग नहीं, एक ही ऑर्डर आएगा.
- अपील से पहले सिर्फ 10% टैक्स दो (पहले 20%).
- झंझट कम, एक ही फैसला- टेंशन फ्री!
8. जांच बाद भी ITR अपडेट
- चेकिंग चल रही हो तो भी ITR नया भर सकते हो.
- सिर्फ 10% एक्स्ट्रा टैक्स दो, पुरानी गलती सुधार लो.
- अफसर की नजर पड़ी तो घबराओ मत, सुधार का मौका.
9. गलत बताने पर माफी
- टैक्स कम बताना हो तो पूरा टैक्स +100% अतिरिक्त दो.
- पेनल्टी-केस से बच जाओगे, जेल का डर खत्म.
- ईमानदारी दिखाओ तो सब माफ!
10. शेयर ट्रेडिंग पर STT बढ़ा
- फ्यूचर्स खरीद-बिक्री पर 0.02% से 0.05% STT.
- ऑप्शन पर भी 0.15% हो गया.
- ट्रेडर भाइयों को महंगा पड़ेगा, लेकिन लॉन्ग टर्म में फायदा.
11. शेयर बायबैक पर नया नियम
- कंपनी शेयर वापस खरीदे तो प्रमोटर पर 22-30% टैक्स.
- छोटे शेयरधारक को कैपिटल गेन टैक्स.
- ईमानदार तरीका, छोटे निवेशक सुरक्षित.
12. पर्सनल सामान: आयात सस्ता
- पर्सनल सामान पर ड्यूटी 20% से 10%.
- कैंसर दवाएं फ्री, रेयर बीमारी पर छूट.
- विदेश से सामान लाने वाले खुश.
13. कस्टम्स प्रोसेस आसान
- AEO को 30 दिन ड्यूटी टालो.
- एडवांस रूलिंग 5 साल वैलिड.
- व्यापारी को कम चक्कर, तेज क्लीयरेंस.
- फायदे अभी और भी हैं
14. कोऑपरेटिव्स को फायदा
- दूध-फल बेचने वाले कोऑपरेटिव को चारा-कपास पर भी टैक्स छूट.
- डिविडेंड सदस्यों को बांटो तो डिडक्शन मिलेगा.
- गांव के कोऑपरेटिव्स को सपोर्ट, कम टैक्स.
15. IT वाली कंपनियों को राहत
- सॉफ्टवेयर सर्विस पर फिक्स 15.5% सेफ हार्बर.
- ₹2000 करोड़ तक आसान, 5 साल बिना चेकिंग.
- IT वाले खुश, एक्सपोर्ट आसान.
फायदे अभी और भी हैं
विदेशी एक्सपर्ट को छूट
- विदेश से आए स्पेशलिस्ट को 5 साल विदेशी कमाई पर नो टैक्स.
- प्रिजम्प्टिव बिजनेस को MAT से फ्री.
- ग्लोबल टैलेंट भारत आएगा.
आसान मिनिमम अल्टरनेटिव टैक्स (MAT)
- नया रेजीम में पुराना MAT क्रेडिट 25% टैक्स तक सेट-ऑफ.
- रेट 15% से 14%, नया क्रेडिट बंद.
- कंपनी को फायदा, कम टैक्स.
ये भी पढ़ें: बजट 2026 और शर्मा जी की फैमिली: समझिए एक आम आदमी के परिवार को निर्मला ने क्या-क्या दिया?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं