विज्ञापन

KAPSTON Share Return: 4 साल में एक लाख के कर दिए 12 लाख, 33 रुपये के इस शेयर का कमाल

माइक्रो-कैप कंपनी KAPSTON ने अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया है. दरअसल, इस शेयर ने मात्र 4 साल में ही लगभग 1100 प्रतिशत का रिटर्न किया है. यानी 2022 में एकर किसी निवेशक ने इस शेयर में एक लाख रुपये निवेश किया होगा, तो उनका पेसा 12 लाख हो गया होगा.

KAPSTON Share Return: 4 साल में एक लाख के कर दिए 12 लाख, 33 रुपये के इस शेयर का कमाल
कैपस्टोन सर्विसेज़ लिमिटेड (KAPSTON) के शेयर ने शानदार रिटर्न दिया है.
NDTV

KAPSTON Share Prive Today: शेयर बाजार में कब किस शेयर में चाल आ जाए कुछ कहना मुश्किल होता है, लेकिन जब चाल आती है तो कई शेयर दो-चार साल में निवेशकों को मालामाल कर देते हैं. कुछ ऐसा ही रिटर्न  कैपस्टोन सर्विसेज लिमिटेड (KAPSTON) ने दिया है. दरअसल, इस शेयर ने मात्र चार साल में लगभग 1091 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. कैपस्टोन सर्विसेज लिमिटेड का यो शेयर 2022 में 33 रुपये का था वह 2026 में बढ़कर  393 का उच्चतम स्तर छू चुका है. यानी इस शेयर निवेशकों का पैसा लगभग 12 गुना कर दिया है.  फिलहाल ये शेयर NSE पर इंट्रा डे में 6 प्रतिशत की बढ़त के साथ 378.60 पैसे पर खबर लिखे जाने के वक्त ट्रेड कर रहा था. यानी अपने उच्चतम स्तर से 15 रुपये नीचे ट्रेड कर रहा है.

अगर इंट्रा डे की बात करें, तो कैपस्टोन सर्विसेज लिमिटेड (KAPSTON) का शेयर 351 रुपये पर खुला, इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा. इस शेयर दिन में 383.90 के उच्चतम स्तर को भी छुआ, लेकिन इसके बाद थोड़ा फिसल कर 378 रुपये के करीब आ गया. इससे पहले बुधवार को ये शेयर 354.50 पर बंद हुआ था. यानी आज के कारोबारी सत्र के दौरान शेयर लाल निशान में खुला, लेकिन इसके बाद एक बार फिर से हरे निशान की ओर बढ़ता चला गया.

जानिए- क्या करती है ये कंपनी

  • टेक कंपनियों के लिए डेवलपर्स, इंजीनियरों और विश्लेषकों (Analysts) की भर्ती करना.
  • कर्मचारियों की सैलरी संभालना और श्रम कानूनों से जुड़े कागजी नियमों का पालन करना.
  • कार्यालयों, मॉलों और औद्योगिक जगहों के लिए गहन सफाई, फसाड की सफाई और कीट नियंत्रण की सेवा देना.
  • इमारतों में बिजली, मैकेनिकल काम, प्लंबिंग और एसी के रखरखाव की तकनीकी सेवाएं देखना.
  • कैपस्टोन सर्विसेज लिमिटेड एक आउटसोर्सिंग सेवाएं देने वाली कंपनी है. यह कंपनी कई तरह की सेवाएं देती हैं.
  • कॉर्पोरेट दफ्तरों, फैक्ट्रियों और आवासीय परिसरों के लिए सुरक्षा गार्ड और सुरक्षा पर्यवेक्षक प्रदान करना.
  • वीआईपी सुरक्षा, बाउंसर्स, इवेंट मैनेजमेंट सुरक्षा और खोजी कुत्ता दस्ता.
  • सीसीटीवी मॉनिटरिंग, एक्सेस कंट्रोल और ई-सुरक्षा प्रणालियों का प्रबंधन.
यह कंपनी भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के साथ मिलकर कौशल विकास कार्यक्रमों को भी चलाती है. यह युवाओं को रोजगार के योग्य बनाने के लिए NAPS और NATS योजनाओं को भी बढ़ावा देती है.

यह भी पढ़ें- MCX Stock Return: इस शेयर ने 3 साल में दिया 1163 % का रिटर्न, 276 रुपये का स्टॉक बढ़कर हुआ 3488

माइक्रो-कैप कंपनी है KAPSTON

यह एक माइक्रो-कैप कंपनी है. माइक्रो-कैप उन कंपनियों को कहा जाता है जिनका मार्केट कैप बहुत छोटा  ₹500 करोड़ से कम या ज्यादा से ज्यादा ₹1,000 करोड़ तक होता है. केप्स्टन सर्विसेज लिमिटेड (KAPSTON) का मौजूदा मार्केट कैप लगभग ₹1,145.77 करोड़ है. दरअसल, हाल ही में शेयरों में आई तेजी की की वजह से यह कंपनी अब तकनीकी रूप से 'माइक्रो-कैप' से ऊपर उठकर एक स्मॉल-कैप की ओर बढ़ चुकी है. 

यह भी पढ़ें-  Gold Price Update...तो इस वजह से फीकी पड़ रही है सोने-चांदी की चमक, एक्सपर्ट्स ने राज से उठा दिया पर्दा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Share Bazar, Share Bazar News, Share Bazar Profit, Share Bazar Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com