इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट (इरेडा) ने वित्त वर्ष 2023-24 में सर्वाधिक ऋण मंजूरी दी. इरेडा ने बयान में कहा, कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 में 37,354 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए और 25,089 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए गए.
बयान के अनुसार, ऋण पुस्तिका में 26.71 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. यह एक साल पहले के 47,076 करोड़ रुपये की तुलना में अब 59,650 करोड़ रुपये है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
वार्षिक ऋण स्वीकृतियां 2022-23 में 32,587 करोड़ रुपये से 14.63 प्रतिशत बढ़कर 2023-24 में 37,354 करोड़ रुपये हो गई. बयान में कहा गया, जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में ऋण मंजूरी दोगुनी से भी अधिक होकर 23,796 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 11,797 करोड़ रुपये थी.
इरेडा के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक प्रदीप कुमार दास ने कहा, ‘‘ वित्त वर्ष 2023-24 के लिए इरेडा की रिकॉर्ड ऋण मंजूरी और वितरण देश में नवीकरणीय ऊर्जा क्रांति को आगे बढ़ाने की हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है.''
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं